ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 23 फरवरी 2017

Administrator Feb 23, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. भारत का पहला हेलीपोर्ट कहाँ पर खोला जा रहा है?

भारत का पहला हेलीपोर्ट दिल्ली में खोला जा रहा है| इसे 100 करोड़ की लागत से बनाया गया है| इसकी टर्मिनल बिल्डिंग में चार हैंगर्स होंगे तथा वहां 16 हेलीकाप्टर पार्क किये जा सकेंगे. इसकी कुछ क्षमता 150 यात्रियों की है.

2. 2019 कंबाइंड निशानेबाजी विश्व कप की मेजबानी किसे सौपी गई है?

2019 कंबाइंड निशानेबाजी के लिये होने वाली क्वालीफाइंग स्पर्धा की मेजबानी भारत को सौपी गई है| कम्बाइंड विश्व कप में सभी तीन वर्गों (शॉटगन, राइफल और पिस्टल) शामिल हैं|

3. अजरबैजान के उपराष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अजरबैजान के उपराष्ट्रपति के रूप अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम आलियेव की पत्नी मेहरीबान को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में मेहरीबान हैदर आलियेव फाउंडेशन की अध्यक्ष है| यह यूनेस्को तथा इस्लामी एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (आईसेस्को) की गुडविल एंबेसडर हैं।इन्हें शहीद बेनजीर भुट्‌टो विमेन एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

4. हाल ही में एएचएफ के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

एएचएफ के उपाध्यक्ष के रूप में अभिजीत सरकार को नियुक्त किया गया है| इन्हें वित्तीय एवं टीवी समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है| अभिजीत सरकार सहारा इंडिया परिवार में कॉरपोरेट संचार, कॉरपोरेट मामले एवं संबंध के साथ-साथ कंपनी के खेल विभाग के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके है|

5. कासी कुलमेन कौन थी?

कासी कुलमेन नार्वे नोबेल समिति की चेयरवुमेन थी| यह शांति पुरस्कार विजेताओं का चयन का कार्य करती थी| इनके द्वारा शांति के लिए चुने गए पुरस्कारकर्ताओं में अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोर, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, चीनी लियू जियाओबे तथा ईरान के मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन इबादी थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. शिबाजी बनर्जी कौन थे?

शिबाजी बनर्जी मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर थे| इन्होने 1977 में न्यूयार्क कोसमोस के खिलाफ प्रदर्शनी मैच के दौरान उन्होंने पेले की फ्री किक रोककर खूब सुर्खियां बटोरी थी। ये बनर्जी क्लब स्तर के सक्षम क्रिकेटर भी थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में मर्करी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारतीय उधमिता विकास संस्थान (EDII) को वर्ष 2016-17 के प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार विश्व के 80 देशों में व्यावसायिक संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि को सम्मानित करता है|

8. हाल ही में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से पी. जयरामन को सम्मानित किया गया है| पी. जयरामन संस्कृत, हिंदी, तमिल भाषा एवं साहित्य के विद्वान है| पी. जयरामन रिज़र्व बैंक के प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके है| इन्हें भारतीय सम्मान तथा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मानित से भी सम्मानित किया जा चुका है|

9. शहीद मीनार स्मारक कहाँ पर स्थित है?

शहीद मीनार कलकता के उत्तरी छोर पर स्थित है| इसे डॉ. डेविड डेविड ऑक्ट रलोनी के याद में बनवाया गया था। ऑक्टररलोनी ने आंग्लक-नेपाली युद्ध में अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्वा किया था। इस मीनार का आधार मिस्र की शैली में, खम्भेथ सीरियन शैली में तथा गुम्ब ज तुर्क शैली में बना हुआ है।

10. अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषाई एवँ सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को बांग्लादेश में भाषा आन्दोलन दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.