ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 23 जून 2017

Administrator Jun 24, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस देश की संसद में कार्बन उत्सर्जन को समाप्त करने के लिए बिल पास किया गया है?

स्वीडन की संसद में कार्बन उत्सर्जन को समाप्त करने के लिए बिल पास किया गया है| पेरिस जलवायु समझौते के बाद जलवायु संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने वाला स्वीडन पहला देश बन गया है|

2. हाल ही में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के ब्रांड एंबेसडर के रूप में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को नियुक्त किया गया है| इससे पहले गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के ब्रांड एंबेसडर भारतीय बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधू थी|

3. पीवी नरसिंह राव कौन थे?

पीवी नरसिंह राव भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे| नरसिंह राव को ‘लाइसेंस राज’ की समाप्ति और भारतीय इकोनॉमी में उदारीकरण लाने का श्रेय दिया जाता है। राजनीतिक विश्लेषक संजय बारू ने अपनी किताब ‘1991 हाऊ पीवी नरसिम्हा राव मेड हिस्ट्री’ में राव द्वारा किए गए सुधारों को ऐतिहासिक बताया गया था।

4. अमृत पाल कौन थे?

अमृत पाल बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता थे| इन्हें बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका के लिए जाना जाता था| इन्हें ‘प्यार के दो पल’ में अपने निगेटिव किरदार के लिए जाना था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. ‘सिटीजन क्लेम’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘सिटिजन क्लेम’ पुस्तक के लेखक जॉन ब्यू है| इस पुस्तक में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली की जीवनी का संक्षिप्त वर्णन किया गया है| हाल ही में जॉन ब्यू को ऑरवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह ब्रिटेन का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है| यह पुरस्कार राजनितिक लेखन के लिए दिया जाता है|

6. हाल ही ‘मेंबर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

मेंबर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर’ पुरस्कार से भारतीय मूल के ब्रिटिश हिंदी लेखक तेजेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया है| शर्मा को यह पुरस्कार हिंदी लेखन, हिंदी साहित्य की सेवा और सामुदायिक एकजुटता की गतिविधियों के लिए दिया गया है| तेजेंद्र शर्मा यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय है|

7. हाल ही में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब भारत के किदांबी श्रीकांत ने जीता है| इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में भारत के श्रीकांत ने जापान के कजुमासा सकई को 21-11, 21-19 से हराकर यह ख़िताब जीता है| श्रीकांत का यह तीसरा सुपर सीरीज खिताब है। इससे पहले इन्होने 2014 में चाइना ओपन और 2015 में इंडिया ओपन के सुपर सीरीज खिताब जीट चुके हैं।

8. बेलुगा व्हेल कहाँ पर पायी जाती है?

बेलुगा व्हेल आर्कटिक में पायी जाती है| इन व्हेल्स 18 फुट लंबी होती है, तथा इसका वजन 1600 किलो तक होता है| यह व्हेल्स अपने रंग और हाव-भाव के कारण लोगों में बेहद पॉपुलर रहती हैं।

9. हाल ही में ‘सैन्य ओलिंपिक टूर्नामेंट’ कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

‘सैन्य ओलिंपिक टूर्नामेंट’ रूस में आयोजित किया जा रहा है| इस टूर्नामेंट में रूस, चीन, कजाखिस्तान, मिस्र, ईरान और जिम्बाव्वे की सेना हिस्सा ले रही है| फ्लाइट को बढ़ाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है| इसमें एयरक्रॉफ्ट को जमीन पर रखे तय टारगेट पर निशाना लगाना होता है।

10. हाल ही में बेबी जंपिंग फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

बेबी जंपिंग फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग शैतान की तरह तैयार होकर पिछले 12 महीनों में पैदा हुए बच्चों के ऊपर से कूदते हैं। मान्यता है कि शैतान के बच्चों के ऊपर से गुजरने के बाद बच्चे साल भर हेल्दी रहते हैं।

हिंदी करेंट अफेयर्स, 22 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.