ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 23 मार्च 2017

Administrator Mar 23, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक कौन है?

हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक योगी आदित्यनाथ है| योगी आदित्यनाथ वर्तमान में गारेखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद थे| ये हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी है, जो हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राष्ट्रवादी समूह है| आदित्यनाथ लगातार 13वीं, 14वीं, 15वीं, तथा 16वीं लोकसभा के चुनाव में गोरखपुर के सांसद चुने गए थे| हाल ही में इन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है|

2. हाल ही में किस देश में ‘ब्रेड वॉर’ शुरू हो गया है?

वेनेजुएला में ब्रेड वॉर’ शुरू हो गया है| पानी, बिजली, बैंक नोट्स और बियर की कमी सहने के बाद वेनेजुएला के निवासी अब तक के सबसे बुनियादी खाघ प्रदार्थों में एक को खोजने के लिए संघर्ष कर रहे है| वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इसे “रोटी युद्ध” करार दिया है|

3. देव राज सिक्का कौन थे?

देव राज सिक्का इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रॉपिकल मेटेरियोलॉजी , पुणे के पूर्व निदेशक थे| इन्होंने ही सबसे पहले एल निनो घटना और भारतीय मानसून के बीच एक कड़ी का प्रस्ताव रखा था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. ब्रिटेन में एशियाई मूल के सबसे धनी बिजनेसमैन की सूची में पहले स्थान पर किसे रखा गया है?

ब्रिटेन में एशियाई मूल के सबसे धनी बिजनेसमैन की सूची में पहले स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स को रखा गया है| हिंदुजा ब्रदर्स लगातार पांचवी बार इस सूची में पहले स्थान पर है| हिंदुजा ब्रदर्स की कुल संपत्ति 19 अरब पाउंड (करीब 1.54 लाख करोड़ रूपये) होने का अनुमान है| इस सूची में स्टील टायकून लक्ष्मी मित्तल इस बार भी दूसरे स्थान पर रखा गया है|

5. जी-20 वित्त मंत्रियों और बैंक गवर्नर की बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?

जी-20 वित्त मंत्रियों और बैंक गवर्नर की बैठक जर्मनी के बाडेन में आयोजित की गई है| यह बैठक अंतर्राष्ट्रीय समकक्षों के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था में विकास पर चर्चा करने तथा सभी प्रमुख चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है|

6. विश्व का सबसे प्राचीन शैवाल कहाँ पर पाया गया है?

विश्व का सबसे प्राचीन शैवाल भारत में मध्यप्रदेश के चित्रकूट में पाया गया है| शैवाल एक प्रकार का सरल जीव है| अधिकांश शैवाल पौधों के समान सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संशलेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते है, अर्थात् स्वपोषी होते है| इन्हें नम भूमि, अलवणीय एवं लवणीय जल, वृक्षों की छाल, नम दीवारों पर हरी, भूरी या कुछ काली परतों के रूप में देखा जा सकता है|

7. विश्व गौरेया दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व गौरेया दिवस प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है| गौरेया विश्व में सबसे अधिक पाया जाने वाला पक्षी है| यह दिवस शहरी वातावरण में घरेलू गौरेया और अन्य पक्षियों पर हो रहे खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

8. अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है| यह दिवस प्रतिवर्ष दुनिया भर में ख़ुशी के महत्त्व को समझाने के लिए मनाया जाता है| हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एंग्री बर्ड्स के कार्टून कैरेक्टर ‘रेड’ को ‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ का मानद राजदूत नियुक्त किया गया है|

9. अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है| यह दिन उन घटनाओं की याद में मनाया जाता है जब दक्षिणी अफ्रीका के शार्पविली में पुलिस ने रंगभेद के ख़िलाफ़ एक छात्र प्रदर्शन पर गोलियां चलाई थीं जिसके परिणामस्वरूप कई छात्र मारे गए थे। यह दिवस समाज में समानता लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

10. हाल ही में इंडियन वेल्स का ख़िताब किसने जीता है?

इंडियन वेल्स के फाइनल मुकाबले में स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराकर इंडियन वेल्स का ख़िताब जीता है| रोजर फेडरर इस टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाडी बन गए है| इन्होने अब तक 18 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीते है, जो की विश्व में सबसे अधिक है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.