ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 23 मई 2017

Administrator May 24, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. विश्व का सबसे बड़ा स्पोकलेस झूला कहाँ पर लगाया गया है?

विश्व का सबसे बड़ा स्पोकलेस झूला चीन के विफैंग सिटी के 1771 फीट लंबे बैलंग रिवर ब्रिज पर बनाया गया है। यह झुला 145 ऊँचा झुला लगाया गया है| इस झूले का व्यास 125 मीटर है| इस झूले में एक भी स्पोक नही है| इसमें लोगों के बैठने के लिए 36 कैबिन बनाये गये है| हर कैबिन में 10 लोग बैठ सकते है|

2. अंशू जाम्सेन्पा कौन है?

अंशू जाम्सेन्पा माउंट एवेरेस्ट पर चौथी बार फतह करने वाली पहली भारतीय महिला है| अंशू जाम्सेन्पा 2012-13 में स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी है|

3. क्रिस कोर्नेल कौन थे?

क्रिस कोर्नल साउंडगार्डन और ऑडियोस्लेव बैंड के प्रमुख गायक थे| कर्नेल ने 1984 में बैंड साउंडगार्डन की स्थ्पपना की थी| इन्हें ‘स्पूनमैंन’गाने के लिए ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| क्रिस कोर्नेल को ग्रैमी पुरस्कार, एवं एमटीवी म्यूजिक पुरस्कार से भी सम्मनित किया जा चुका है|

4. नेशनल जियोग्राफिक बी क्या है?

नेशनल जियोग्राफिक बी एक वार्षिक प्रतियोगिता है, जिसे नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जाता है| इस प्रतियोगिता में अमेरिका के स्कूलों में चौथी से आठवीं कक्षा तक के छात्र भाग लेते है| हाल ही में भारतीय-अमेरिकी छात्र प्रणय वरदा ने नेशनल जियोग्राफिक बी प्रतियोगिता का ख़िताब जीता है|

5. लिबरेशन टाइगर्स तमिल ईलम (लिट्टे) की स्थापना किसने की थी?

लिबरेशन टाइगर्स तमिल ईलम (लिट्टे) की स्थापना वेलुपिल्लई प्रभाकरन ने 1976 में की थी| लिट्टे को दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों के रूप में गिना जाता था| ये गुरिल्ला तरीके से लड़ते थे| इन्होने ही पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी तथा श्रीलंकाई राष्ट्रपति प्रेमदासा रनसिंघे सहित कई लोगों की हत्या की थी|

6. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गठन कब किया गया था?

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गठन 1 दिसम्बर 1965 में किया गया था| सीमा सुरक्षा बल भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है| यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है| सीमा सुरक्षा बल का कार्य शांति के समय दौरान भारत की अन्तराष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अन्तराष्ट्रीय अपराध को रोकना है| वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल की 188 बटालियन है|

7. एल जारून फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

एल जारून फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल चरवाहों का 200 साल पुराना फेस्टिवल है| यह फेस्टिवल जो सेंट पेस्कल बेलोन की याद में मनाया जाता है| एल जारून चरवाहों का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति अपने सिर पर पंखो वाली टोपी पहनता है|

8. माउंट एवेरेस्ट कहाँ पर स्थित है?

माउंट एवेरेस्ट नेपाल में स्थित है| माउंट एवेरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है| इसकी ऊंचाई 8850 मीटर है| माउंट एवेरेस्ट को नेपाल के स्थानीय लोग सागरमाथा के नाम से जानते है| माउंट एवेरेस्ट का नाम इंग्लैंड के जॉर्ज एवेरेस्ट के नाम रखा गया है| जॉर्ज एवेरेस्ट एक वैज्ञानिक थे, इन्होने भारत की ऊँची चोटियों का सर्वेक्षण किया था|

9. बाथू मंदिर कहाँ पर स्थित है?

बाथू मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पौंग झील के बीच में स्थित है| इस मंदिर को अज्ञात वास के दौरान त्रेता युग में पांडवो ने भगवन शिव की अर्चना के लिए बनवाया था| इस मंदिर में काली माता और गणेश की मूर्ति स्थापित है| मंदिर के अन्दर भगवान विष्णु और शेषनाग की मूर्ति स्थापित है| मार्च से जून के दौरान यह मंदिर दिखता है। बाकी समय यह झील में डूबा रहता है।

10. अमेरिका के हबल स्पेस टेलिस्कोप को अंतरिक्ष में कब स्थापित किया गया था?

अमेरिका के हबल स्पेस टेलिस्कोप को अंतरिक्ष में 25 अप्रैल 1990 को स्थापित किया गया था| तब से लेकर अब तक यह धरती की सतह से 600 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाते हुए तस्वीरें भेज रहा है। यह ऐसा एकमात्र टेलिस्कोप है, जिसे अंतरिक्ष में ही सर्विसिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसका वजन 11 टन है। यह धरती का एक चक्कर लगाने में करीब 100 मिनट में लगाता है। इसकी लंबाई 13.2 मीटर और व्यास 4.2 मीटर है।

हिंदी करंट अफेयर्स, 22 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.