ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 24 अप्रैल 2017

Administrator Apr 24, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में पहली बार बिना कोयले के प्रयोग के बिजली कहाँ पर पैदा की गई है?

पहली बार बिना कोयले के प्रयोग के बिजली ब्रिटेन में पैदा की गई है| पिछले वर्ष बिना कोयले के प्रयोग से 19 घंटे बिजली बनाई गई थी| हाल ही में ब्रिटेन सरकार ने कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए 2025 तक कोयले के सभी प्लांट बंद करने का निर्णय लिया है।

2. “आईएनएस चेन्नई” क्या है?

‘आईएनएस चेन्नई भारतीय सेना का एक जहाज है| जिसे औपचारिक रूप से चेन्नई को समर्पित किया गया है। यह एक पी 15 ए गाइडेड मिसाइल विध्वसंक है।

3. एलिजाबेथ द्वितीय कौन है?

एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की महारानी है| एलिजाबेथ द्वितीय दुनिया की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय से सम्राज्ञी रहने वाली महारानी है| हाल ही में इन्होने अपना 91वां जन्मदिन मनाया है|

4. नारायण सान्याल कौन थे?

नारायण सान्याल भारत की गैरकानूनी साम्यवादी पार्टी- माओवादी (सीपीआई) के शीर्ष नेता थे| नारायण सान्याल बीजोय-दा के नाम से प्रसिद्ध थे| इन्हें भारत की अंतरिक्ष सुरक्षा का सबसे बड़ा खतरा माना गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. देवीनेनी नेहरु कौन थे?

देवीनेनी नेहरु आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता थे| इनका वास्तविक नाम देवीनेनी राजशेखर था| देवीनेनी ने एन.टी. रामाराव की सरकार में मंत्री 2 वर्ष तक मंत्री पद रहकर कार्य किये| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. गीता रहस्य नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

गीता रहस्य नामक पुस्तक के लेखक भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक है| यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण के निष्काम कर्मयोग के विशाल उपवन से चुने हुए आध्यात्मिक सत्यों के सुन्दर गुणों का एक गुच्छा है।

7. ‘ज्योतिपुंज’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘ज्योतिपुंज’ पुस्तक के लेखक भारत के वर्तमान प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी है| इस पुस्तक में मूलरूप से संघ पदाधिकारियों के बारे में हैं, जिनसे नरेंद्र मोदी को प्रेरणा मिली है| नरेंद्र मोदी ने उन नेताओं से क्या सीखा है, इसके बारे में इस किताब के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है। पहले यह पुस्तक मराठी और गुजराती भाषा में उपलब्ध थी| लेकिन अब यह पुस्तक हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है।

8. हाल ही में दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया है?

दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से भारतीय अभिनेता आमिर खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को सम्मानित किया गया है| आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ तथा कपिल देव को क्रिकेट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है|

9. हाल ही में किस राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार 2015-16 से सम्मानित किया गया है?

त्रिपुरा को कृषि कर्मण पुरस्कार 2015-16 सम्मानित से सम्मानित किया गया है| त्रिपुरा को यह पुरस्कार अनाज उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए दिया गया है| त्रिपुरा को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य को पहली बार कृषि कर्मण पुरस्कार से 2009-10 में सम्मानित किया गया था|

10. चीनी भाषा दिवस कब मनाया जाता है?

चीनी भाषा दिवस प्रतिवर्ष 20 अप्रैल को मनाया जाता है| चीनी भाषा संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है| दुनिया भर की अन्य पांच आधिकारिक भाषाओं में फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, अंग्रेजी और अरबी शामिल हैं। दुनिया में सात में से एक व्यक्ति चीनी भाषा का उपयोग करता है।

हिंदी करंट अफेयर्स, 19 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.