ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 24 मार्च 2017

Administrator Mar 25, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में वरिष्ठ राजनयिक तहमीना जांजुआ को नियुक्त किया गया है| इस महत्वपूर्ण पद पर विराजमान होने वाली तहमीना जांजुआ पहली महिला है| तहमीना जिनीवा में संयुक्त राष्ट्र में स्थानीय प्रतिनिधि और राजदूत के रूप में कार्य कर चुकी है|

2. अमूल रोजर थापर कौन है?

अमूल रोजर थापर भारतवंशी कानूनविद है| हाल ही अमूल रोजर थापर को अमेरिका के महत्वपूर्ण न्यायिक पद के लिए नियुक्त किया गया है| थापर को बेहद शक्तिशाली सिक्स्थ सर्किट कोर्ट ऑफ़ अपील्स का न्यायधीश नियुक्त किया गया है| थापर इससे पहले ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ केंटकी में यूएस डिस्ट्रिक्ट जज हैं। थापर के सिक्स्थ सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स का जज बनने पर वे केंटकी, ओहायो, टेनेसी और मिशिगन राज्यों से जुड़े मुकदमों की अपीलों की सुनवाई करेंगे।

3. दृष्टीहीन क्रिकेट विश्व कप के पांचवें संस्करण के एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दृष्टीहीन क्रिकेट विश्व कप के पांचवें संस्करण के एंबेसडर के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी को नियुक्त किया गया है| विश्व कप का पांचवा संस्करण ओडीआई प्रारूप में खेला जायेगा| इसे संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान आयोजित किया जायेगा|

4. हाल ही में किस देश की सरकार ने आठ देशों से आने वाली उड़ानों में लैपटॉप और टैबलेट पर प्रतिबन्ध लगाया है?

अमेरिका सरकार ने आठ देशों से आने वाले यात्रियों के फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर अस्थाई रूप से लगा दी गई है| यह रोक आतंकवाद के खतरे को देखते हुए लगाई गई है|

5. हाल ही में आईएसएसएफ शॉटगन विश्वकप में स्वर्ण पदक किसने जीता है?

आईएसएसएफ शॉटगन विश्वकप में भारत के अंकुर मित्तल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ डबल ट्रैप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| अंकुर मित्तल ने आईएसएसएफ शॉटगन के फाइनल राउंड में चीन के यिंग की को शूट ऑफ़ में 6-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है|

6. सौम्या स्वामीनाथन कौन है?

सौम्या स्वामीनाथन एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ एवं नैदानिक वैज्ञानिक है, जो कि तपेदिक पर अपने कार्य के लिए जानी जाती है| हाल ही में इन्हें संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय समूह में सदस्य बनीं| यह समूह रोगाणुरोधी कार्यक्रम के लिए किया है| यह समूह अनुभव साझा करने के साथ-साथ समन्वय का कार्य करते है|

7. भीमबेटका कहाँ पर स्थित है?

भीमबेटका भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैल चित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है। इन चित्रो को पुरापाषाण काल से मध्यपाषाण काल के समय का माना जाता है। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया जा चुका है।

8. विश्व कविता दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व कविता दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है| इस दिवस पर संस्कृति मंत्रालय तथा साहित्य अकादमी की और से सबद- विश्व कविता उत्सव का आयोजन किया जाता है| विश्व कविता दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्व में कविताओं के पठन, लेखन, प्रकाशन और शिक्षण हेतु लेखकों को प्रोत्साहित करना है|

9. विश्व वन दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व वन दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व तेजी से हो रहे वनों के पतन और इसके घातक परिणामों के बारें में लोगों को सजग करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस दिन को निवारण दिवस तथा वानिकी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है|

10. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है| यह दिन विकासशील देशों में साफ पानी, स्वच्छता सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच के महत्त्व पर ध्यान केंद्रित करता है| इस वर्ष का विषय “अपशिष्ट जल” रखा गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.