ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 25 अप्रैल 2017

Administrator Apr 26, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में गो एंबुलेंस सेवा कहाँ शुरू की गई है?

खरगोन में गो एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है| ये एंबुलेंस सेवा पूरी तरह गायों की सेवा के लिए रहेगी। एंबुलेंस के जरिये सड़क पर बीमार या जख्मी पड़ी गायों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया जायेगा।

2. गुलामनबी कौन थे?

गुलामनबी वयोवृद्धकांग्रेसी नेता और नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल के नेता थे|जयपुर में नगर परिषद से लेकर नगर निगम बनने तक गुलामनबी 7 बार पार्षद रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

3. यामीन रशीद कौन थे?

यामीन रशीद राजनेताओं का मजाक बनाने वाले उदारवादी ब्लॉगर थे| यामीन रशीद डेली पैनिक के माध्यम से मालदीव की राजनीतिक खबरों, सटायर आदि पर टिप्पणियां करते थे।यामीन रशीद के ब्लॉग डेली पैनिक के अच्छे खासे फॉलोअर थे। ये राजनेताओं का मजाक उड़ाने के लिए मशहूर थे| हाल में इनकी हत्या कर दी गई है|

4. अली मोहम्मद नाईक कौन थे?

अली मोहम्मद नाईक नेशनल कॉन्फ्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष थे|अली मोहम्मद नाईक ने प्लेबिसाइट फ्रंट के महासचिव के पद पर कार्य कर चुके थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में पी सी चंद्रा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को पी सी चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| कैलाश सत्यार्थी को यह पुरस्कार बाल मजदूरी एवं बंधुआ मजदूरी को समाप्त करने के लिए वैश्विक स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के कारण दिया गया है|

6. हाल ही में ‘पालकी फेस्टिवल’ कहाँ पर मनाया जा रहा है?

‘पालकी फेस्टिवल’ बेंगलुरु में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल सोमेश्वर और देवी कामाक्षी की शादी को समर्पित है| इस फेस्टिवल में सोमेश्वर और देवी कामाक्षी की फूलों से सजी झांकिया निकाली जाती है|

7. विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है| आज लोगों और किताबों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। इसी दूरी को कम करने के उद्देश्य से ‘विश्व पुस्तक दिवस’ मनाया जाता है। 23 अप्रैल 1995 को पहली बार ‘पुस्तक दिस’ मनाया गया था|

8. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है| राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस संविधान के अधिनियम -1992 (73वां संशोधन) को पारित करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस दिन गाँव, तहसील एवं जिला स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था का निर्माण किया गया था| राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर देश के सबसे बेहतर ग्राम पंचायतों को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गोरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है|

9. आयरलैंड ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन कब छेड़ा गया था?

आयरलैंड ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन 24 अप्रैल 1916 को छेड़ा गया था| इस आंदोलन की अगुवाई करने वाले शेन फिन ने ब्रिटेन के दक्षिणी और उत्तरी आयरलैंड में दो अलग-अलग संसद बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया था| दक्षिणी आयरलैंड को वर्तमान में रिपब्लिक ऑफ़ आयरलैंड के नाम से जाना जाता है|

10. हाल ही में मोंटे कार्लो मास्टर्स का युगल ख़िताब किसने जीता है?

मोंटे कार्लो मास्टर्स का युगल ख़िताब भारत के रोहन बोपन्ना ने जीता है| मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-क्युवास ने मार्क-फेलिसियानो की जोड़ी को 6-3, 3-6, 10-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| रोहन बोपन्ना ने अब तक चार मास्टर्स मुकाबले खेले है और चारों में जीत दर्ज की है| रोहन इंडियन डेविस कप के सदस्य भी है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 24 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.