ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 25 जनवरी 2017

Administrator Jan 26, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में गोल्डन पीकॉक 2016 पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का संचालन करने वाले संयुक्त उपक्रम दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) को परिवहन क्षेत्र की विमानन श्रेणी में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के लिए ‘गोल्डन पीकॉक 2016’पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार बेस्ट प्रैक्टिस का अनुकरण करके समाज के लिए कुछ करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करता है। गोल्डन पीकॉक पुरस्कार की स्थापना 1991 में की गई थी।

2. अंडरपैंट्स रन प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जाती है?

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेद में अंडरपैंट्स रन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता बेलग्रेद रोड रेसिंग क्लब द्वारा आयोजित की जाती है|

3. स्पेशल टास्क फ़ोर्स का पुनर्गठन कहाँ पर किया गया है?

महिलओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स का पुनर्गठन दिल्ली में किया गया है| टास्क फ़ोर्स में एलजी के समेत 17 सदस्य होंगे| इस टास्क फ़ोर्स की हर 15 दिन में मीटिंग होगी| इससे पहले केन्द्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क फ़ोर्स को 2016 में भंग कर दिया गया था|

4. हाल ही में किस बैंक ने कांटेक्टलैस क्रेडिट कार्ड लांच किया गया है?

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कांटेक्टलैस क्रेडिट कार्ड लांच किया गया है| इस कार्ड को सिर्फ टर्मिनल के ऊपर लहराते हुए इस्तेमाल किया जा सकता है और लेन-देन भी इसी माध्यम से होगा| इस कार्ड 2000 रुपये के लेन-देन के लिए किसी भी पिन को दर्ज की आवश्यकता नही है|

5. मलेशियन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?

भारत की स्टार शटलर और शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोकूवोंग को 22-20, 22-20 से हराकर मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

6. हाल ही में बाल वीरता पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

बाल वीरता पुरस्कार से राजस्थान के करौली के सोनू को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार उन्हें अपने दोस्त की सांप से जान बचाने के लिए दिया गया है|

7. सेतुसुबन उत्सव कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

जापान के शहर योकोहामा में सेतुसुबन उत्सव आयोजित किया जा रहा है| इस उत्सव को बीन थ्रोइंग उस्तव भी कहा जाता है| इस उत्सव के दौरान लोग धार्मिक स्थलों पर गोल्ड या सिल्वर रैपर में बीन्स रैप करके फेंकते हैं।

8. करंग द्वीप कहाँ पर स्थित है?

करंग द्वीप देश के उतर-पूर्वी हिस्से में मौजूद ताजे पानी की सबसे बड़ी झील लोकटक के मध्य स्थित है| हाल ही में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौधोगिकी मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मणिपुर राज्य में स्थित करंग को देश का पहला कैशलेस द्वीप घोषित किया है|

9. ‘भारतीय पेलिनोलॉजी’ के जनक के नाम से किसे जाना जाता है?

भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पी.के.के. नायर को ‘भारतीय पेलिनोलॉजी’ (पराग अनाज का अध्ययन) के जनक के नाम से जाना जाता है| नायर पर्यावरण संसाधन अनुसंधान केंद्र, तिरुवनंतपुरम के संस्थापक निदेशक और अवकाश प्राप्त अध्यक्ष थे| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

10. “जल पुरुष” के नाम से किसे जाना जाता है?

राजेंद्र सिंह को भारत के “जल पुरुष” के नाम से जाता है| ये ‘तरुण भारत संघ’ नामक गैर-सरकारी संगठन के चेयरमैन है| इन्हें रेमन मैग्सेसे और स्टॉक होम वाटर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.