ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 25 मार्च 2017

Administrator Mar 25, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अंतरिम महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अंतरिम महानिदेशक नियुक्त के रूप में उपेन्द्र त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है| त्रिपाठी कर्नाटक कैडर के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उपेन्द्र त्रिपाठी नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा मंत्रालय में सचिव पद पर कार्य कर चुके है|

2. ‘साउंड ऑफ क्रिकेट’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

‘साउंड ऑफ क्रिकेट’ कान की सुनाई देने वाली कंपनी है| हाल ही में ‘साउंड ऑफ क्रिकेट’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को नियुक्त किया गया है| ब्रेट ली बहरेपन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलायेंगे|

3. मानव विकास सूचकांक में भारत को कौनसा स्थान दिया गया था?

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 188 देशों की मानव विकास सूचकांक की सूची में भारत को 131वां स्थान दिया गया है| मानव विकास सूचकांक एक सूचकांक है| जिसका उपयोग देशों को “मानव विकास” के आधार पर आंकने हेतु किया जाता है| इससे देश का विकास का पता चल जाता है!

4. प्यारीमोहन महापात्रा कौन थे?

प्यारीमोहन महापात्रा पूर्व राज्यसभा सांसद थे| प्यारीमोहन महापात्रा 1963 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके है| इन्हें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का मुख्य रणनीतिकार और मार्गदर्शक माना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. चीनू मोदी कौन थे?

चीनू मोदी गुजरात के प्रख्यात कवि और गजलकार थे| इन्हें गुजराती कविता, नाटक, उपन्यास और कहानियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. वियतनाम युद्ध समाप्त करने की घोषणा कब की गई थी?

वियतनाम युद्ध समाप्त करने की घोषणा 1970 में अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने थी| लगभग 20 साल तक चले इस युद्ध में अमेरिका की हार हुई थी। अमेरिका ने इसके बाद आनन फानन में युद्ध समाप्ति की घोषणा कर अपने सैनिकों को वहां से हटा लिया। यह युद्ध उत्तरी वियतनाम (कम्युनिस्ट मित्रों द्वारा समर्थित) और दक्षिण वियतनाम की सरकार (अमेरिका समर्थित) के बीच में लड़ा गया था। वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़े गए इस युद्ध में अमेरिकी वायुसेना ने 260 मिलियन क्लस्टर बम गिराए। इस युद्ध में 58 हजार अमेरिकी सैनिक और चीन के 1100 सैनिक मारे गए थे। रूस समर्थित उत्तरी वियतनाम ने यह युद्ध गोरिल्ला युद्ध के तरीके पर लड़ा। उसके कम सैनिक मारे गए थे। इस युद्ध में 4 लाख से ज्यादा नागरिक मारे गए थे।

7. हाल ही में एनुअल ग्लोबल टीचर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

एनुअल ग्लोबल टीचर पुरस्कार से कनाडा आर्कटिक की एक शिक्षक मैगी मैकडोनेल को सम्मानित किया गया है| मैकडोनेल एक दूरस्थ गांव के स्कूल में पढ़ाती है| नोबेल-शैली का यह पुरस्कार दुबई स्थित वारकी फाउंडेशन द्वारा तीन साल पहले स्थापित किया गया था| इस पुरस्कार की राशि का किस्तों में भुगतान किया जाता है, और पुरस्कार विजेता को कम से कम पांच साल तक शिक्षक बने रहने की आवश्यकता होती है|

8. विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है| यह दिवस मौखिक स्वास्थ्य और मौखिक स्वच्छता के महत्त्व के बारे जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है|

9. “भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिरों के सशक्तिकरण” राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

“भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिरों के सशक्तिकरण” राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन का उद्देश्य बधिर शिक्षा, भारतीय सांकेतिक भाषा, साइन लेंग्विस्टिक्स, द्विभाषावाद, दुभाषिया शिक्षा, और अन्य संबंधित विषयों के क्षेत्र में शामिल पेशेवरों के लिए एक सामान मंच प्रदान करना है| यह सम्मेलन हिंदी, अंग्रेजी तथा भारतीय सांकेतिक भाषा में आयोजित किया जाता है|

10. किन दो देशों के मध्य संयुक्त सैन्य साइकिल अभियान शुरू किया गया है?

भारत और बांग्लादेश के मध्य संयुक्त सैन्य साइकिल अभियान शुरू किया गया है| भारत और बांग्लादेश सेना के 15 जवान इस अभियान के दौरान पडोसी देशों की 532 किमी की यात्रा पुरी करेंगे|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.