ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 25 मई 2017

Administrator May 26, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

ईरान के राष्ट्रपति के रूप में हसन रूहानी को नियुक्त किया गया है| इससे पहले भी हसन रूहानी ईरान के राष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थे| रूहानी बाहरी दुनिया के साथ ईरान के संबंध बढ़ाने के पक्षधर रहे है| इन्हें उदारवादी और सुधार की मांग करने वाला धडा रूहानी का समर्थक माना जाता है|

2. हाल ही में पेटीएम पेमेंट बैंक के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पेटीएम पेमेंट बैंक के सीईओ के रूप में रेनू सती को नियुक्त किया गया है| रेनू ने मदर डेयरी तथा मैनपावर समूह के एचआर डिटपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्य किये है| रेनू पेटीएम पेमेंट बैंक की पहली महिला सीईओ बनी हैं।

3. डॉ. एमएस स्वामीनाथन कौन है?

डॉ. एमएस स्वामीनाथन पौधों के जेनेटिक वैज्ञानिक है| इन्होने 1966 में मैक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले के संकर बीज विकसित किए थे| इन्हें विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है|

4. मथुनी मैथ्यूज कौन थे?

मथुनी मैथ्यूज कुवैत में आधे से एक सदी तक भारतीय प्रवासी समुदाय के एक स्तम्भ थे| मैथ्यूज ने सद्दाम हुसैन की इराकी सेना द्वारा कुवैत पर हमला करने के बाद 1.7 लाख भारतीय नागरिकों की बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इन्हें ‘टोयोटा’ सनी के नाम से जाना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सम्मानित किया गया है| इसरो को यह पुरस्कार मंगल मिशन तथा अंतरिक्ष के उपयोग को लेकर अन्तराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने में महत्पूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|

6. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ख़िताब किसने टीम ने जीता है?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ख़िताब मुंबई इंडियंस ने जीता है| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ख़िताब मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार जीता है|

7. हाल ही में फेडरेशन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?

फेडरेशन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का ख़िताब बेंगलुरु एफसी ने जीता है| फेडरेशन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु एफसी ने मोहन बागान को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| मोहान बागान 20वीं बार फेडरेशन कप के फाइनल में पहुंचा है|

8. “SIMBEX संयुक्त सैन्य नौसेना अभ्यास” कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

“SIMBEX संयुक्त सैन्य नौसेना अभ्यास” चीन सागर में आयोजित किया जा रहा है| यह भारत और सिंगापुर के बीच एक विपक्षी संयुक्त सैन्य अभ्यास है| भारत और सिंगापुर के मध्य 24वां विपक्षी सैन्य अभ्यास है|

9. विश्व सांस्कृतिक दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व सांस्कृतिक दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है| यह दिवस अंतर सांस्कृतिक संवाद, विविधता और समावेशन के महत्त्व को लेकर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह दिवस शांति और आपसी मेल-जोल का संदेश देता है|

10. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रतिवर्ष 18 मई को मनाया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (आईएमडी) एक अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है, जो अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद द्वारा मनाया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इस वर्ष का विषय “Museums and contested histories: Saying the unspeakable in museums”रखा गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 23 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.