ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 26 जनवरी 2017

Administrator Jan 26, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में यूएस के संचार कमीशन हेड के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतवंशी अजित वर्धराज पई को यूएस के संचार कमीशन हेड के रूप में नियुक्त किया गया है| अजित को नई नेट न्यूट्रेलिटी नीति के लिए महत्वपूर्ण फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन का हेड बनाया गया है| ट्रंप में टीम में निक्की हेली, सीमा वर्मा, प्रीत के बाद पई चौथे भारतवंशी है|

2. भारत का पहला महिला फुटबॉल लीग कहाँ पर आयोजित किया जायेगा?

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) देश का महिला फुटबॉल लीग दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में 28 जनवरी से 15 फरवरी तक खेला जायेगा| इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी|

3. राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है| इस दिन को इंदिरा गाँधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है| इस दिन इंदिरा गाँधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी, इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है|

4. होमिंग वर्ल्ड शो ऑफ़ ईयर कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

ब्रिटेन के शहर ब्लैकपूल में ब्रिटिश होमिंग वर्ल्ड शो ऑफ ईयर आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन रॉयल पिजन रेसिंग एसोसिएशन के द्वारा किया जाता है| इस शो में 2500 से ज्यादा कबूतरों को एक साथ रखा जाता है|

5. बोकुक उत्सव कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

तुर्की के गांव केमिल्का में बोकुक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में हर साल लोग सफेद चादरें ओढने के साथ चेहरों पर भूतों के मास्क लगाकर लोगों को डराते हैं। यहां मध्य युग से ही यह परंपरा निभाई जा रही है जिसमें सर्दियों की एक शाम लोग बोकुक उत्सव मनाते हैं। बोकुक यहां के थ्रेस क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाला शब्द है जो कड़ी सर्दी का प्रतिधित्व करता है।

6. ‘सिटी ऑफ ट्री’ प्रोजेक्ट कहाँ पर शुरू किया गया है?

ब्रिटेन के ग्रेटर मैन्चेस्टर में ‘सिटी ऑफ ट्री’ प्रोजेक्ट शुरू किया गया है| इसके तहत 25 वर्षों में वहां 30 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे| सिटी ऑफ ट्री प्रोजेक्ट का उद्‌देश्य में केवल ग्रीनरी बढ़ाना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण भी देना है।

7. अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

अफ्रीका कप ऑफ़ नेशन्स कहाँ पर सेंट्रल अफ्रीका के देश गेबन के शहर फ्रंसविले में आयोजित किया जा रहा है| यह कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) द्वारा आयोजित किया जाता है| यह टूर्नामेंट साल में 2 बार करवाया जाता है, तथा इसकी शुरुआत 1957 में की गई थी|

8. सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी सीआईए अमेरिकी संघीय सरकार की केन्द्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सूचनाओं को एकत्रित करती है और उनका विश्लेषण करती है| हाल ही में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक के रूप में माइक पोंपियो को नियुक्त किया गया है|

9. किस राज्य के लोगों ने राष्ट्रगान गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

गुजरात के राजकोट जिले के कागवाड में 3.5 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है| यह खोडल धाम मंदिर में खोडियार देवी की प्रतिमा स्थापित करने के अवसर पर किया गया है|

10. शाओलिन मंदिर कहाँ पर स्थित है?

शाओलिन मंदिर चीन में स्थित है| यह एक बौद्ध मठ है| इसे विश्व में आधुनिक कला (मार्शल आर्ट) के रूप में भी जाना जाता है| इस मंदिर की स्थापना 1500 वर्ष पूर्व फांग लु हाओ ने की थी| यह मंदिर को 2010 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साईट में शामिल किया गया था|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.