ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 26 मार्च 2017

Administrator Mar 27, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करने पर कीर्ति चक्र से किसे सम्मानित किया गया है?

पैराशूट रेजिमेंट के मेजर रोहित सूरी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह कीर्ति चक्र पिछले वर्ष पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक सर्जिकल स्ट्राइक की सेना टीम का नेतृत्व करने पर दिया गया है|

2. हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा नम्मा कैंटीन खोलने की घोषणा की गई है?

आंध्र प्रदेश की सरकार द्वारा नम्मा कैंटीन खोलने की घोषणा की गई है| यह कैंटीन तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर खोली जायेगी| इस कैंटीन में सब्सिडी के अंतर्गत सस्ती कीमत पर आम आदमी 5 रुपये में नाश्ता और 10 रुपये में भोजन दिया जायेगा|

3. हाल ही में वैश्वीकरण पर आधारित भारत-युएई का सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

वैश्वीकरण पर आधारित भारत-युएई का सम्मेलन दुबई में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है| इस सम्मेलन का आयोजन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा किया जा रहा है|

4. एआईएडीएमके का चुनाव चिन्ह क्या था?

एआईएडीएमके का चुनाव चिन्ह दो पत्ती था| हाल ही में चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में सत्ताधारी ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के चुनाव चिन्ह को जब्त कर लिया है|

5. पेप्सीको की ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पेप्सीको की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारतीय बैडमिंटन पी.वी. सिंधु को नियुक्त किया गया है| ओलंपिक में पी.वी. सिंधु ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं| सिंधु पेप्सिको ब्रांड की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर है|

6. रघु राय कौन है?

रघु राय एक भारतीय फोटोग्राफर तथा फोटोजर्नलिस्ट है| रघु राय इंडिया टुडे के फोटोग्राफी निदेशक के रूप में कार्य कर चुके है| इन्होने कई पुस्तके लिखी, जिसमे से रघु राय का भारत : श्वेतश्याम रंगों का प्रतिबिंब पुस्तक बहुत प्रसिद्ध है| हाल ही में इन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

7. छोटे श्रिम्प जीवाश्म का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

छोटे श्रिम्प जीवाश्म का नाम प्रसिद्ध प्रकृति विज्ञानी सर डेविड एटनबरो के नाम पर रखा गया है| यह जीवाश्म लंबे समय से ज्वालामुखी चट्टानों में संरक्षित था| सर डेविड एटनबरो को अपने कार्यक्रमों के सभी संस्करणों ब्लैक एंड व्हाइट, कलर, एचडी एवं 3डी के लिए बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| अब तक लगभग 15 जीवित एवं मृत प्रजातियों का नाम इनके नाम पर रखा जा चुका है|

8. विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस प्रतिवर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है| यह दिवस टीबी बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विषय – “टीबी के निदान हेतु एकजुकता : कोई छूट न जाये” रखा गया है|

9. विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है| मौसम विज्ञान दिवस 2017 का विषय मौसम जलवायु और पानी के लिए बादलों के भारी महत्त्व को उजागर करने हेतु “बादलों को समझना” रखा गया है|

10. अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ कब मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है| यह दिवस प्रतिवर्ष दुनिया भर में ख़ुशी के महत्त्व को समझने के लिए मनाया जाता है| हाल ही में जारी की गई 155 देशों “वर्ल्ड हैप्पीनेस” सूची में 122वां स्थान दिया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.