ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 26 मई 2017

Administrator May 27, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है?

ऑस्ट्रिया में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है| ऑस्ट्रिया में महिलाएं बुर्का या पर्दा नही कर सकती है, ऐसे करनी वाली महिलाओं पर 150 यूरो का जुर्माना लगाया जायेगा| ऑस्ट्रिया में कही भी कुरान के पर्चे बाँटना तथा कुरान की आयते लिखी पर्ची किसी को वितरित करना गैरक़ानूनी है|

2. हाल ही में किस देश में पहला महिला टीवी चैनल शुरू किया गया है?

पहला महिला टीवी चैनल अफगानिस्तान में शुरू किया गया है| यह अफ़ग़ानिस्तान का पहला महिला टीवी चैनल है| इस चैनल में प्रेजेंटर से लेकर प्रोड्यूसर तक पूरा स्टाफ महिलाओं का ही है। चैनल का नाम “वूमन्स टीवी” रखा गया है। इस चैनल पर देश में रोजाना होनी वाली हिंसक घटनाओं के पीछे के फैक्ट्स और हाईलाइट्स को दिखाया जायेगा। इसके अलावा इस पर हेल्थ और म्यूजिक प्रोग्राम भी दिखाए जायेंगे।

3. रॉनी अब्राहम कौन है?

रॉनी अब्राहम फ्रेंच विद्वान हैं। रॉनी फ्रांस के कानून मंत्रालय के निदेशालय के प्रमुख के तौर पर कार्य कर चुके है। रॉनी मानवाधिकार संबंधी मामले देखते हैं और स्लोवाक बोलिविया जैसे कई देशों के इस तरह के मामलों में वे न्याय कर चुके हैं। वर्तमान में रॉनी अब्राहम अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत है । रॉनी अब्राहम पाकिस्तान में कैद भारतीय कुलभूषण जाधव का मामला देख रहे हैं, हाल ही में इन्होने कुलभूषण जाधव की फांसी को रोकने का फैसला सुनाया है|

4. मैनचेस्टर एरिना क्या है?

मैनचेस्टर एरिना इंग्लैंड का सबसे बड़ा सभागार है| इस ब्रिटिश एरिना भी कहा जाता है| इसमें एक साथ 21 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है| यह विश्व के सबसे व्यस्त सभागारों में से एक है| यह बॉक्सिंग और डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलिंग मुकाबलों के लिए प्रसिद्ध है| हाल ही में इस पर एक आतंकी हमला किया गया है, जिसमें 19 लोगों की मौत तथा 50 से अधिक लोग घायल हो गये है|

5. हाल ही में इंटेल साइंस पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

इंटेल साइंस पुरस्कार जमशेदपुर के प्रशांत रंगानाथन को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार एनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग कैटेगरी में जैविक खेती के प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है|

6. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नाडीज को अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| जैकलिन को यह पुरस्कार भारत और विश्व भर में उनके मानवतावादी कार्यों की वजह से दिया गया है|

7. एलेक्सजेंडर ज्वेरेव का संबंध किस खेल से है?

एलेक्सजेंडर ज्वेरेव का संबंध टेनिस है| हाल ही में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है| इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हारकर यह ख़िताब जीता है| ज्वेरेव का यह पहला मास्टर्स ख़िताब है| ज्वेरेव 12 बार ग्रैंडस्लेम चैंपियन रह चुके है|

8. फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना कब की गई थी?

फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) की स्थापना 21 मई 1904 में की गई थी| फीफा वर्ल्ड कप दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रतियोगिता है| फीफा के कुल 211 सदस्य संघ हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से 18 और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति से तीन ज्यादा हैं। इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है|

9. विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है| हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) ने “ध्रुवीय पूर्वानुमान का वर्ष” लांच किया है| इसको लांच करने का उद्देश्य आकर्टिक और अंटार्कटिक में मौसम, जलवायु और बर्फ की स्थिति की भविष्यवाणीयों के स्तर को सुधारना है|

10. राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है| डेंगू एडिस एजेप्टी नामक मच्छर के काटने से होता है| यह दो रूपों में होता है, पहला रूप क्लासिकल डेंगू बुखार जिसे ब्रेकबोन बुखार के रूप में भी जाना जाता है| दूसरा रूप डेंगू हेमेजेजिक फीवर है जो कि दर्दनाक ही नही बल्कि घातक भी है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य संक्रमण काल को समाप्त होने तक जागरूकता तथा निवारक दवाइयों को जारी रख कर डेंगू को नियंत्रित करना है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 25 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.