ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 27 जनवरी 2017

Administrator Jan 27, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. डॉ. पीसी अस्थाना कौन थे?

डॉ. पीसी अस्थाना प्रख्यात चिकित्सक और तत्कालीन आरएमसीएच (अब रिम्स) के एनेस्थिसिया डिपार्टमेंट के एचओडी रहे है । जब महात्मा गांधी पटना आए थे, तब डॉ. पीसी अस्थाना उन्हें पटना के एक बड़े मैदान का नाम गांधी मैदान करने का सुझाव दिया था। उनके सुझाव को गांधी जी माना और तब से उस मैदान का नाम गांधी मैदान के नाम से अमर हो गया। हाल ही में उनका निधन हो गया है|

2. गणतंत्र दिवस 2017 के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किसे आमंत्रित किया गया है?

आबूधाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायेद अल-नाह्यान को गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है| युवराज संयुक्त अरब अमीरात (युएई) की सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर हैं| युवराज की इस यात्रा में भारत और यूएई के बीच निवेश, रक्षा उत्पादन सहित 16 समझौतो पर विचार विमर्श किया जायेगा|

3. महा विहार मैत्रेय मंदिर कहाँ पर स्थापित है?

इंडोनेशिया के प्रांत नॉर्थ सुमात्रा के शहर मेदान में महा विहार मैत्रेय मंदिर स्थापित है| इसमें मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। यह मंदिर इंडोनेशिया का पहला गैर ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर है और इसकी स्थापना 1991 में हुई थी।

4. हाल ही में मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट (द मेट) के द्वारा किसे सम्मानित किया गया है?

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष, नीता अंबानी को न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट (द मेट) के द्वारा सम्मानित किया गया है| उन्हें यह विशेष सम्मान शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, शहरी निर्माण, महिला सशक्तिकरण और कला संवर्धन के क्षेत्र में परोपकारी कार्य के लिए दिया गया है| नीता अंबानी इस सम्मान को प्राप्त करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला है|

5. चुनाव आयोग का गठन कब किया गया था?

चुनाव आयोग का गठन 1950 में सविंधान की धारा 324 के अंतर्गत किया गया था| इसका मुख्य कार्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है| इसके तहत उसे निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करना, मतदाता सूची तैयार करना, राजनीतिक दलों को मान्यता और चुनाव चिह्न देना, नामांकन पत्रों की जांच करना, उम्मीदवारों के चुनाव खर्च की जांच करना होता है। उसके काम में कार्यपालिका का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। जबकि, आयोग को यह अधिकार है कि वह सरकार को ऐसे काम करने या घोषणाएं करने से रोक दे, जिससे मतदाता प्रभावित हो सकते हों। भारत के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। अक्टूबर 1989 तक सिर्फ एक ही चुनाव आयुक्त हुआ करते थे। पर अब आयोग तीन सदस्यीय होता है।

6. जस्ट जेन के नाम से किसे जाना जाता है?

द्वितीय विश्वयुद्ध का जानामाना विमान लेनकेस्टर एवरो एनएक्स 611 को जस्ट जेन के नाम से जाना जाता है| इस विमान का रेस्टोरेशन द्वितीय विश्वयुद्ध के पायलटों को श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है।

7. 2017 में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप का आयोजन श्रीलंका के कोलंबो किया जा रहा है| इसमें 10 देशों की टीमें भाग लेंगी| इसमें श्रीलंका, भारत, बांग्लादेश ,आयरलैंड,पापुआ न्यू गिनी,पाकिस्तान ,स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका ,थाइलैंड और जिम्बाब्वे की टीम है| विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड तथा वेस्टइंडीज से जुड़ेंगी। विश्वकप 26 जून से 23 जुलाई के बीच होगा।

8. हाल ही में किस देश ने किरामेकी-2 संचार उपग्रह लांच किया है?

जापान के रक्षा मंत्रालय ने पहला संचार उपग्रह किरामेकी-2 लांच लिया किया गया है| यह उपग्रह सेना का क्षमता बढ़ाने के लिए लांच किया गया है| इससे सेना के तीनों अंगों (थल, वायु और नौसेना) के बीच सूचनाओं का सटीक आदान-प्रदान हो सकेगा। संसद ने वर्ष 2008 में अंतरिक्ष के इस्तेमाल को लेकर प्रस्ताव पारित किया था। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अत्याधुनिक एक्स बैंड पर आधारित किरामेकी-2 को एच-2ए लॉन्च व्हिकल से सफल प्रक्षेपण किया।

9. भारत पर्व का आयोजन कहाँ किया जायेगा?

गणतंत्र दिवस 2017 के मौके पर देशभक्ति के जज्बे को मजबूत करने तथा विविधतापूर्ण समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 26 से 31 जनवरी तक लाल किले में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस पर्व का आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को लोकप्रिय बनाने के लिए किया जा रहा है। इसमें गणतंत्र दिवस की झांकियां, सशस्त्र बलों के बैंड की धुनें, खानपान, क्राफ्ट मेला, देश के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की फोटो प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। फोटो प्रदर्शनी का शीर्षक होगा ‘मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।

10. हाल ही में किस क्रिकेट खिलाडी को ऐलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया है?

ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम के खिलाडी डेविड वार्नर को लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत खिलाडी प

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.