ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 27 मार्च 2017

Administrator Mar 27, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. सऊदी अरब के नेतृत्व वाले फौजी गठबंधन के कमांडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले फौजी गठबंधन के कमांडर के रूप में पाकिस्तान के पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल राहील शरीफ को नियुक्त किया गया है| इसमें 39 देशों की सेनाएं शामिल है| यह फौजी गठबंधन आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए बनाया गया है|

2. भारत की पहली एसी रेल एम्बुलेंस सेवा कहाँ पर शुरू की गई है?

भारत की पहली एसी रेल एम्बुलेंस सेवा मुंबई में शुरू की गई है| यह रेल एम्बुलेंस एक समय में 50 मरीजों को चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करवाने में सक्षम है|

3. लुकास पोडोललस्की का संबंध किस खेल से है?

लुकास पोडोललस्की का संबंध फुटबॉल से है| लुकास पोडोललस्की जर्मनी के स्टार फुटबॉलर खिलाडी है| लुकास पोडोललस्की फीफा विश्व कप ख़िताब जीतने वाली जर्मन टीम के सदस्य थे| इन्हें 2006 में वर्ल्डकप का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाडी चुना गया था| हाल ही इन्होने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है|

4. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का मुख्यालय गुजरात के आनंद में स्थित है| यह एक राष्ट्रीय निकाय है| इसकी स्थापना 1965 में भारत की संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी|

5. ISRO का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

ISRO का मुख्यालय कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित है| इसकी स्थापना 1969 में विक्रम साराभाई के द्वारा की गई थी| हाल ही में ISRO दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी हाइपरसोनिक पवन सुरंग की शुरुआत की है| इस सुरंग का का उपयोग अंतरिक्ष वाहनों में एक ठोस वस्तु से बहने वाली हवा के प्रभावों का अध्ययन में किया जायेगा|

6. डिज़्नी टाइफून लैगून वाटर पार्क कहाँ पर स्थित है?

डिज़्नी टाइफून लैगून वाटर पार्क अमेरिका में फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में स्थित है। यहां पर ताइफून लगून सर्फ पूल, स्टॉर्म राइड्स, शार्क रीफ (वॉटर राइड), 60 इंच ऊंची बे राइड्स और कास्टावे क्रीक आकर्षण के केंद्र हैं।

7. रनिंग ऑफ ब्राइड्स रेस कहाँ पर आयोजित की जा रही है?

रनिंग ऑफ ब्राइड्स रेस थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित की जा रही है| यह रेस प्रतिवर्ष नवंबर या फरवरी में आयोजित की जाती है| इस रेस में वही कपल्स हिस्सा लेते है, जिनकी अगले दिनों में शादी होने वाली हो| रेस के विनर को 10 लाख थाई बाट यानि 18 लाख रूपये के साथ प्री वैडिंग पैकेज, हनीमून पैकेज और डायमंड रिंग दी जाती है|

8. हाल ही में कला रतन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

कला रतन पुरस्कार से बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर को सम्मानित किया गया है| अनुपम खेर को पद्म श्री तथा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है| खेर को यह पुरस्कार कला क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए दिया गया है|

9. सुकांत कदम का संबंध किस खेल से है?

सुकांत कदम का संबंध बैडमिंटन से है| हाल ही में इन्होने स्पेनिश परा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय 2017 टूर्नामेंट में एकल और युगल वर्ग के कांस्य पदक जीते है। सुकांत कदम बाएं पैर से दिव्यांग हैं, कदम एसएल 4 वर्ग में एकल और युगल के कांस्य पदक अपने नाम किए है।

10. विश्व में महिला ओलिंपियाड खेलों का आयोजन कब शुरू किया गया था?

विश्व में महिला ओलिंपियाड खेलों का आयोजन 1921 में शुरू किया गया था| यह महिलाओं के लिए दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय गेम था। इसे मोनाको के मोंट कार्लो में आयोजित किया गया था| इसमें पांच देशों की 100 महिला एथलीटों ने हिस्सा लिया था। ये पांच देश फ्रांस, इटली, नार्वे, स्विट्जरलैंड और यूके थे।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.