ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 28 जनवरी 2017

Administrator Jan 28, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (टीआई) ने भ्रष्टाचार के मामले में भारत को कौनसा स्थान दिया है?

बर्लिन की भ्रष्टाचार आकलन एवं निगरानी संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (टीआई) ने भ्रष्टाचार के मामले में विश्व के कुल 176 देशों की सूची में भारत को 79वां स्थान दिया गया है| टीआई की सीपीआई-2016 के अनुसार, न्यूजीलैंड और डेनमार्क को 90 अंक दिये गये है, इन्हें सबसे कम भ्रष्टाचार वाला देश बताया गया है| इस मामले में सोमालिया को सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है, और उसे 10 अंक दिए गये है|

2. हाल ही में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली कहाँ पर बनाई गई है?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मिर्जापुर (उतर प्रदेश) के स्कूली बच्चों ने विश्व की सबसे बड़ी रंगोली 39125 वर्ग मीटर में बनाई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड (24 हजार वर्ग मीटर) पुणे के एक कालेज के नाम था। इसे बनाने में 120000 किलोग्राम रंग का इस्तेमाल किया गया। इस रंगोली का मकसद लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना है|

3. ‘योकोजुना’ उपाधि से किसे सम्मानित किया गया है?

सूमो पहलवान किसेनोसा को जापान की सबसे बड़ी उपाधि ‘योकोजुना’ से सम्मानित किया गया है| वे जापान के 72वें ग्रैंड चैंपियन बने। 1998 के बाद इस खेल में मंगोलिया के अलावा दूसरे देश के पहलवान ओवरऑल चैंपियन बन रहे थे।

4. अमर ज्योति जवान स्मारक कहाँ पर स्थित है?

अमर ज्योति जवान स्मारक दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थित है| यह स्मारक 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद भारतीय जवानों की याद में बनाया गया था| पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों ने भारत के सामने समर्पण किया था और बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) के रूप में दुनिया में नए देश का उदय हुआ था| इस स्मारक पर पहले ज्योति एलपीजी से जलती थी। अब यह पीएनजी से जलती है। आम दिनों में सिर्फ एक ज्योति जलती है। 26 जनवरी और 15 अगस्त को अमर जवान ज्योति पर सभी चारों ज्योति जलती हैं।

5. यूरोप का पहला अंडरवाटर म्यूजियम कहाँ पर खोला गया है?

स्पेन के केनेरी द्वीप पर हाल ही में यूरोप का पहला अंडरवाटर म्यूजियम खोला गया है। यहां पानी में 39 फुट नीचे 200 कलाकृतियां लगाई गई हैं। म्यूजियम में 30 मीटर लंबी दीवार और बॉटनिक गार्डन भी है।

6. विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क कहाँ पर बनाया गया है?

चीन के पश्चिमी प्रांत किंघाई में विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क ‘लोंग्याग्जिया’ बनाया गया है| इसके निर्माण में लगभग 6 बिलियन युआन की लागत लगी है| यह 850 मेगावाट बिजली उत्पादित कर सकता है, जो 200,000 घरों के पर्याप्त है|

7. भारत की ओलिंपिक में प्रोडूनोवा वॉल्ट करने वाली एकमात्र महिला खिलाडी कौन है?

हाल ही में दीपा कर्माकर ओलिंपिक में जिमनास्ट के फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वे प्रोडूनोवा वॉल्ट करने वाली दुनिया की पांचवीं महिला हैं। हाल ही में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

8. हाल ही में 2020 यूरो कप के ‘लोगो’ का शुभारंभ कहाँ पर गया है?

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में 2020 यूईएफए यूरो कप के ‘लोगो’ का शुभारंभ किया गया है| तीन ग्रुप चरण के मैच क्वार्टर फाइनल के मैच पीटर्सबर्ग के 67800 सीटों वाले स्टेडियम में खेले जायेंगे|

9. हाल ही में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

भारत के पंकज अडवाणी ने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में (150 अप फॉर्मेट) का ख़िताब जीता है| पंकज ने फाइनल में पीटर को 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| पंकज का यह 11वां विश्व बिलियर्ड्स ख़िताब है|

10. डॉक्टर दादी के नाम से किन्हें जाना जाता है?

भक्ति यादव को डॉक्टर दादी के नाम से जाना जाता है| भक्ति यादव एमबीबीएस करने वाली इंदौर की पहली महिला है| ये अपने मरीजों का इलाज में मुफ्त करते है| हाल ही में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.