ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 28 मार्च 2017

Administrator Mar 29, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में ईरान ने किस देश की कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है?

ईरान ने 15 अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है| इजरायल का साथ देकर अमेरिका उसकी आतंकी गतिविधियों का समर्थन कर रहा है ईरान ने उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जो इजरायल के साथ कारोबार करती हैं।

2. हांगकांग के मुख्य कार्यकारी प्रशासक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

हांगकांग के मुख्य कार्यकारी प्रशासक के रूप में चीन समर्थक कैरी लैम को नियुक्त किया गया है| कैरी लैम हांगकांग की मुख्य कार्यकारी प्रशासक बनने वाली पहली महिला है|

3. एके शशिधरन कौन है?

एके शशिधरन केरल के परिवहन मंत्री है| इन पर एक ऑडियो क्लिप में एक महिला से अश्लील बात करने का आरोप है| हाल ही ने इन्होंने अपने पद इस्तीफा दे दिया है| एके शशिधरन केरल की वामपंथी नेतृत्व वाली सरकार में एनसीपी से मंत्री थे|

4. हाल ही में 15 हजार वर्ग फुट की रंगोली कहाँ पर बनाई गई है?

15 हजार वर्ग फुट की रंगोली मुंबई के उपनगर कुर्ला में मराठी नववर्ष गुड़ी पडवा के उपलक्ष्य पर बनाई गई है| इसे 28 कलाकारों ने 750 किलो रंगों से तैयार किया गया है गुड़ी पडवा पर्व प्रतिवर्ष चैत्र महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है| इस दिन महिलाएं घर के बाहर पारंपरिक रंगोली बनाती है, तथा नाच-गाकर नए वर्ष का स्वागत करती है|

5. हाल ही में सिख रत्न सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है?

भारतीय मूल की ब्रिटिश फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा को सिख रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है| गुरिंदर चड्ढा को यह सम्मान ब्रिटिश सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है| इन्हें “भाजी ऑन द बीच” बेंड इट लाइक बेकहम और ब्राइड एंड प्रिज्यूडिस जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है|

6. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने वन विभाग के परिवहन परमिट से मोहा के पेड़ के फूलों को हटाने की अनुमति दी है?

महाराष्ट्र सरकार ने वन विभाग के परिवहन परमिट से मोहा के पेड़ के फूलों को हटाने की अनुमति दी है| इसका उद्देश्य मोहा फूल के भंडारण पर लगे प्रतिबंध को हटाना है, ताकि व्यापार के लिए इसकी आपूर्ति की जा सके| मोहा फूल आदिवासियों और स्थानीय लोगों के लिए वन उत्पादों में से एक खाध उत्पाद है| यह किसानों के लिए एक अतिरिक्त व्यावसायिक गतिविधि है|

7. रानी की वाव क्या है?

रानी की वाव भारत के गुजरात राज्य के पाटण में स्थित प्रसिद्ध बावड़ी (सीढ़ीदार कुआँ) है। पाटण को पहले ‘अन्हिलपुर’ के नाम से जाना जाता था| जो गुजरात की पूर्व राजधानी थी| यह कुआँ सोलंकी शासन के राजा भीमदेव प्रथम की याद में उनकी पत्नी रानी उदयामति ने बनवाया था| यह कुआँ 64 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा तथा 27 मीटर गहरा है|

8. ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्री का ख़िताब किसने जीता है?

ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्री का ख़िताब फार्मूला-1 के पेशेवर खिलाडी तथा फेरारी टीम के ड्राईवर सेबेस्टियन वेटेल ने जीता है| यह सेबेस्टियन वेटेल का सीजन पहला ख़िताब है| सेबेस्टियन वेटेल 4 बार विश्व विजेता भी रह चुके है|

9. अर्थ ऑवर डे कब मनाया जाता है?

अर्थ ऑवर डे प्रतिवर्ष 25 मार्च को मनाया जाता है| अर्थ ऑवर डे विश्वभर में बिजली बचाओ आयोजन के रूप में मनाया जाता है| अर्थ ऑवर डे का उद्देश्य सिर्फ बिजली बचाने के लिए नही बल्कि पूरे पर्यावरण के लिए लोगों सजग करना है| अर्थ ऑवर डे की शुरुआत वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर द्वारा की गई थी|

10. अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस प्रतिवर्ष 27 मार्च को मनाया जाता है| इसकी स्थापना नेशनल थियेट्रिकल इंस्टिट्यूट द्वारा की गई थी| इस दिन का महत्वपूर्ण आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश है, जो विश्व में किसी जाने माने रंगकर्मी द्वारा रंगमंच तथा शांति की संस्कृति विषय पर उसके विचारों को व्यक्त करता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.