ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 29 जनवरी 2017

Administrator Jan 29, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में पंकज चतुर्वेदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और नेशनल बुक ट्रस्ट के संपादक पंकज चतुर्वेदी को उनकी पुस्तक बेलगाम घोडा के लिए उन्हें प्रसिद्ध बाल साहित्यकार देवसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

2. अलेक्जेंडर कदाकिन किस देश के राजदूत थे?

अलेक्जेंडर कदाकिन रूस के राजदूत थे| कदाकिन मंझे हुए राजनयिक थे और धारा प्रवाह हिंदी बोलते थे| उन्हें भारत का करीबी मित्र समझा जाता था। वह भारत में रूस के राजदूत के तौर पर 2009 से ही कार्य कर रहे थे। कदाकिन का भारत में राजदूत के तौर पर यह दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले वह 1999 से लेकर 2004 तक भी भारत में रूस के राजदूत रह चुके हैं। भारत और रूस के संबंधों को प्रोत्साहन देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने का श्रेय उन्हें जाता है। कदाकिन ने 1972 में भारत स्थित रूसी दूतावास में तृतीय सचिव के तौर पर अपने कूटनीतिक करियर की शुरुआत की। हाल ही में उनका निधन हो गया है|

3. अमेरिकन फॉरेन पॉलिसी मैगज़ीन के अनुसार भारत को शक्तिशाली देशों की सूची में कौनसा स्थान है?

विश्व के 8 सबसे शक्तिशाली देशों में भारत को 6वां स्थान दिया गया है| इस सूची में अमेरिका को पहला, दुसरे स्थान पर चीन और जापान संयुक्त रूप से है| रूस को चौथा तथा जर्मनी को पांचवा स्थान दिया गया है| ईरान को 7वां तथा इस्रायल को 8वां स्थान दिया गया है| हाल ही में मोदी ने अमेरिका, जापान, रूस, फ्रांस और इस्रायल के साथ आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की शुरुआत की है।

4. हाल ही में “Asian of the Year 2016” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

फ्लिप्कार्ट (Flipkart) इंडिया के संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल को संयुक्त रूप से “Asian of the Year 2016” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार पारस्परिक व्यवसाय मॉडल को परवर्तित करते हुए प्रौधोगिकी के माध्यम से उपभोक्ताओ को लाभ पहुँचाने के लिए दिया गया है|

5. 2017 टी -20 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप किस देश में आयोजित किया जायेगा?

2017 टी -20 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है| टी -20 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, नेपाल, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान राहुल द्रविड़ इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर है।

6. ‘प्लेइंग इट माई वे’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘प्लेइंग इट माई वे’ के लेखक भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है| इस पुस्तक में सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा का वर्णन किया गया है| सचिन को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

7. जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्रमाण पत्र पर कौन हस्ताक्षर करता है?

जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्रमाण पत्र पर केन्द्रीय गृह मंत्री हस्ताक्षर करता है| यह पुरस्कार मानव जीवन की रक्षा में सराहनीय मानवीय कार्य करने करने पर दिए जाते है|

8. “फादर ऑफ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी इन इंडिया” के नाम से किसे जाना जाता है?

महाराष्ट्र में रहने वाले डॉ. तेहेमटन इरच उदवादिया को “फादर ऑफ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी इन इंडिया ” के नाम से जाना जाता है| हाल ही में इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

9. कट्टासेरी जोसेफ़ येसुदास कौन है?

कट्टासेरी जोसेफ़ येसुदास ‘कर्नाटक संगीत’ के प्रसिद्ध शास्त्रीय तथा फिल्मों के पार्श्वगायक है| सर्वश्रेष्ठ गायन के क्षेत्र में सात राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे देश के एकमात्र गायक हैं। वर्ष 2002 में येसुदास को भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था। हाल ही में इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है|

10. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.