ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 29 मार्च 2017

Administrator Mar 29, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस देश में चक्रवाती तूफान डेबी की चेतावनी जारी की गई है?

ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली चक्रवात ‘डेबी’ की आशंकाओं को देखते हुए तटीय इलाकों में रहनेवाले लोगों से घरों को खाली करने का अनुरोध किया गया है| इस तूफान में 300 किमी प्रति घंटे (185 मील प्रति घंटे) तक की रफ़्तार से हवा चलती है|

2. आईएसएसएफ विश्वकप शॉटगन टूर्नामेंट (दूसरा चरण) में ओवरऑल तालिका में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

आईएसएसएफ विश्वकप शॉटगन टूर्नामेंट (दूसरा चरण) में ओवरऑल तालिका में भारत को तीसरा स्थान दिया गया है| अमेरिका दो स्वर्ण और दो रजत के साथ प्रथम स्थान पर रखा गया है। स्पेन को एक स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरा स्थान पर रखा गया है।

3. चीन के किस शहर को पतंगों की जन्मस्थली के नाम से जाना जाता है?

चीन के विफांग शहर को पतंगों की जन्मस्थली के नाम से जाना जाता है| पहली बार इसे 1984 में मनाया गया था तब से इसे प्रतिवर्ष मनाया जाता है| वीफांग को पतंगों की जन्मस्थली के कारण काइट कैपिटल ऑफ वर्ल्ड भी कहा जाता है। पतंगों के डिजाइन चीनी लोककथाओं के किरदारों से प्रेरित होकर बनाये जाते है।

4. सीमा सुरक्षा बल का गठन कब किया गया था?

सीमा सुरक्षा बल भारत का प्राथमिक सीमा सुरक्षा दल है| इसका गठन 1965 के युद्ध के बाद भारतीय सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया था| यह भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है|इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सीमाओं की रक्षा करने तथा अंतराष्ट्रीय अपराध को रोकना है|

5. एमओपीएनजी ई-सेवा क्या है?

एमओपीएनजी ई-सेवा तेल और गैस से संबंधित समस्त सेवा मुद्दों के लिए सोशल मीडिया पर एक एकीकृत शिकायत निवारण प्लेटफ़ॉर्म है| यह प्लेटफ़ॉर्म समस्त उपभोक्ताओं हेतु एकल बिंदु वाला इंटरफेस है, जिससे वे तेल एवं गैस क्षेत्र से जुडी शिकायतों के निवारण और अपने फीडबैक को पेश करने के लिए सोशल मिडिया पर सरकार से संपर्क कर सकते है| एमओपीएनजी ई-सेवा के जरिये उपभोक्ताओं को 24x 7 घंटे सहायता उपलब्ध होगी|

6. आगरा के किले का निर्माण किसने करवाया था?

आगरा के किले का निर्माण मुग़ल सम्राट अकबर ने करवाया था| इसे “लाल किला” भी भी कहते है| यह किला यमुना नदी के किनारे पर बना हुआ है| 380, 000 वर्गमीटर (94 एकड़) में बना यह किला अर्द्धवृताकार है| इसके चार दरवाजे है, किले के दो दरवाजे दिल्ली गेट तथा लाहौर गेट के नाम से जाने जाते है|

7. कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के नागांव जिले के कालियाबोर सबडिविजन और गोलाघाट जिले के बोकाखाट सबडिवीज़न के बीच स्थित है| यह राष्ट्रीय उद्यान 378 वर्ग किमी (146 वर्ग मील) में फैला हुआ है| यहाँ पर एक सिंग वाले गैंडे की दो-तिहाई आबादी पाई जाती है| यहाँ पर सबसे अधिक बाघ पाए जाते है और इसे 2006 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया था|

8. विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा कहाँ पर स्थित है?

विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा भारत और बांग्लादेश में स्थित है| इसे सुंदरवन तथा सुंदरबोन के नाम से भी जाना जाता है|यहाँ के नरभक्षी बाघ “बंगाल टाइगर” के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध है|

9. विरूपाक्ष मंदिर कहाँ पर स्थित है?

विरूपाक्ष मंदिर कर्नाटक में स्थित है| इस मंदिर का निर्माण महारानी लोकमहादेवी ने 740 ई. में अपने पति की दक्षिण के राजाओं पर मिली जीत की याद में करवाया था|

10. तनुश्री पारीक कौन है?

तनुश्री पारीक कॉम्बैट अधिकारी की सेना शामिल होने वाली भारत की पहली महिला है| पारीक ने पहली महिला फील्ड अधिकारी के रूप में बीएसएफ की पासिंग आउट परेड की अगुवाई की थी, जिसके लिए तनुश्री पारीक को सम्मानित भी किया गया था| पारीक ने 2016 में 52 सप्ताह की अस्सिटेंट कमांडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी भाग लिया था जो कि बीएसएफ एकेडमी का 40वां बैच है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.