ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 30 जनवरी 2017

Administrator Jan 30, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में भारत में संयुक्त राष्ट्र के सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

टेनिस खिलाडी और हॉलीवुड फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य कार्यक्रम के लिए सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है| अमृतराज ने अपने 30 साल के फ़िल्मी कैरियर में 100 से अधिक फ़िल्में बना चुके है|

2. महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2017 का खिताब किसने जीता है?

पंचकूला की अमनदीप द्राल ने महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2017 के एक ओवर 73 का कार्ड खेलकर छह लाख रुपए की ईनामी राशि वाले गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता है| जो कि उनका सत्र का पहला खिताब है। स्मृति मेहरा टूर्नामेंट में 218 के कुल स्कोर के साथ उपविजेता रहीं। तीसरे स्थान पर गौरिका बिश्नोई रहीं। स्मृति मेहरा ने आखिरी दिन 71 का कार्ड खेला।

3. टार्गेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप) समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

केंद्र सरकार ने टार्गेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप) समिति का पुनर्गठन किया है| इसके अध्यक्ष के रूप में ओलिंपिक से संन्यास ले चुके स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को नियुक्त किया गया है| ‘टॉप’ योजना को राष्ट्रीय खेल विकास निधि के तहत बनाया गया है, जिसका उद्देश्य ऐसे एथलीटों की पहचान करना और उनका समर्थन करना है जिनकी 2020 और 2024 ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने की संभावना है।

4. सुपर फाइट लीग (एसएफएल) प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?

सुपर फाइट लीग (एसएफएल) प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित की जा रही है| हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को इसका ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है| यह प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित की जा रही है| इस मिक्सड मार्शल आर्ट लीग में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की टीम मुंबई मैनिएक्स, अर्जुन रामपाल की दिल्ली हीरोज, सलीम और सुलेमान की यूपी नवाब्स, रणदीप हुड्डा की हरियाणा सुल्तांस और टाइगर श्रॉफ की बेंगलुरु टाइगर्स सहित कुल आठ टीमें इस प्रतियोगिता ने हिस्सा ले रही है।

5. हाल ही में राष्ट्रति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारत-पाक बॉर्डर पर रतन खुर्द में हेरोइन की खेप फेंसिंग से क्रॉस करने का प्रयास कर रहे दो हथियारबंद तस्करों से अभिजित सिंह ने अकेले मुकाबला किया और तक्सरों को मार गिराया था| इनकी वीरता को देखते हुए इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

6. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है| विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्युसीओं का गठन 26 जनवरी 1953 को किया गया था| यह दिवस विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्युसीओं) के गठन के रूप में मनाया जाता है|

7. हाल ही में हूगो चावेज शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

रूस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन को हूगो चावेज शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| पुतिन को यह पुरस्कार शांति और संप्रभुता को बढ़ावा देने के लिया दिया गया है|

8. दुलारी कन्या योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

दुलारी कन्या योजना अरुणाचल प्रदेश में शुरू की गई है| यह योजना कन्या भ्रूण और शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए शुरू की गई है| इस योजना के तहत जिस बालिका का जन्म सरकारी अस्पताल में होगा सरकार उस बालिका के बैंक खाते में 20,000 रूपये जमा करवायेगी| यह राशि बालिका को बालिग होने पर व्याज सहित दे दी जायेगी|

9. शेखर नाईक का संबंध किस खेल से है?

शेखर नाईक का संबंध क्रिकेट से है| शेखर नाईक ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कप्तान है| हाल ही में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

10. हाल ही में राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

डॉ. ए. केशव कृष्णा को राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| कृष्णा मिट्टी, अवसादों में जोखिम मूल्यांकन से संबंधित भारी परित्यक्त खदान साइटों और पर्यावरण प्रदूषण अध्ययन में शामिल थे|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.