ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 3 अप्रैल 2017

Administrator Apr 03, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति के सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिका के राष्ट्रपति के सलाहकार के रूप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी बेटी इवांका को नियुक्त किया गया है| इवांका के पति जैरेड कुशनर वर्तमान में ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) में किसे शामिल किया गया है?

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) में सेरेगेंत अली जावेद को शामिल किया गया है| एनवाईपीडी में शामिल होने वाले सेरेगेंत अली जावेद पहले पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक है| न्यूयॉर्क पुलिस विभाग अमेरिका के सबसे बड़े पुलिस विभागों में से एक है| इसकी स्थापना 1845 में की गई थी| इसका मुख्य कार्य न्यूयॉर्क में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना है|

3. हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ह्रदयनाथ दीक्षित को नियुक्त किया गया है| ह्रदयनाथ दीक्षित उन्नाव स्थित भगवंतनगर के विधायक भी रह चुके है| ह्रदयनाथ दीक्षित उत्तर प्रदेश विधानसभा के 23वें अध्यक्ष के नियुक्त किये गये है|

4. हाल ही में पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जाब के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राणा कंवर पाल सिंह को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राणा कंवर पाल सिंह पंजाब विधानसभा के सदस्य है| राणा कंवर पाल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते है| अब तक ये कांग्रेस पार्टी से 3 बार एमएलए चुने जा चुके है|

5. हाल ही में “द लीडरशिप कांफ्रेंस ऑन सिविल एंड ह्युमन राइटस” के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

“द लीडरशिप कांफ्रेंस ऑन सिविल एंड ह्युमन राइटस” के अध्यक्ष के रूप में भारतीय-अमेरिकी वनीता गुप्ता को नियुक्त किया गया है| वनीता गुप्ता ने इससे पहले ओबामा प्रशासन में न्याय विभाग में नागरिक अधिकार विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी है इस प्रतिष्ठित संगठन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला है| इनको मनुष्यों के लिए भयहीन वकालत के लिए जाना जाता है|

6. ‘मास्टर ऑन मास्टर्स’ के लेखक कौन है?

‘मास्टर ऑन मास्टर्स’ पुस्तक के सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान है| इस पुस्तक में कई बड़े और नामी लोगों से जुड़ी बातों और अपने जीवन में उनकी जगह के बारे में लिखा है. इस पुस्तक में एमएस सुब्बालक्ष्मी, पंडित किशन महाराज, उस्ताद बिस्मिल्ला खान और मल्लिका ए गजल बेगम अख्तर जैसी नामचीन हस्तियों का जिक्र भी किया गया है| इन्हें देश के सबसे बड़े पुरस्कार पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा चुका है|

7. हाल ही में शारजाह मास्टर्स 2017 शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?

शारजाह मास्टर्स 2017 शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब चेन्नई के श्रीनाथ नारायणन ने जीता है| श्रीनाथ नारायणन ने शारजाह मास्टर्स 2017 शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्पेन के ग्रैंडमास्टर डेविड एंटन गुईजारो को हराकर यह ख़िताब जीता है| यह ख़िताब जीतते ही श्रीनाथ नारायणन भारत के 46वें ग्रैंडमास्टर बन गए है|

8. चंद्रयान लूना-10 कब लांच किया गया था?

चंद्रयान लूना-10 सोवियत संघ के द्वारा 1966 में लांच किया गया था| सोवियत अंतरिक्ष यान की यह दूसरी सीरीज का 10वां स्पेसक्राफ्ट था। यह पहला मानव निर्मित स्पेसक्राफ्ट था, जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर गया था| अंतरिक्ष में पहला उपग्रह, पहला जानवर (कुत्ता), पहला इंसान भेजने का रिकॉर्ड भी सोवियत संघ के नाम है|

9. राजस्थान स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

राजस्थान स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 30 मार्च को मनाया जाता है| 30 मार्च 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ बनया गया था। इसे राजस्थान दिवस के रूप में भी जाना जाता है|

10. ‘इंडियन रेलवे – द वैविंग ऑफ़ ए नेशनल तैपेस्ट्री’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

‘इंडियन रेलवे – द वैविंग ऑफ़ ए नेशनल तैपेस्ट्री’ नामक पुस्तक को संयुक्त रूप से बिबेक देवरॉय (सदस्य निति आयोग), संजय चड्ढा (संयुक्त सचिव, वाणिज्य मंत्रालय) और विधाकृष्णमूर्ति ने लिखा है| इस पुस्तक में भारत में रेलवे का ऐतिहासिक विकास तथा छोटी-छोटी घटनाओं का का वर्णन किया गया है| वर्ष 1853 से पूर्व में शुरू हुई वाणिज्यिक यात्री रेल का जिक्र भी किया गया है| यह पुस्तक रेलवे के इतिहास पर लिखी गई अत्यंत प्रासंगिक पुस्तक है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 30 मार्च 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.