ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 3 फरवरी 2017

Administrator Feb 04, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के प्रशासक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सेवानिवृत न्यायधीश विक्रमजीत सेन को दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है|

2. हाल ही में अमेरिका ने किन राष्ट्र के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाई है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, और यमन के नागरिकों पर अमेरिका में में प्रवेश पर 90 दिन का एक विवादस्पद प्रतिबंध लगाया है| यह निर्णय विदेशी आतंकवादियों के प्रवेश से संयुक्त राज्य अमेरिका की रक्षा करने व राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है|

3. हाल ही में हरीकृष्ण त्रिवेदी स्मृति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

हरीकृष्ण त्रिवेदी स्मृति पुरस्कार से यतीन्द्र मिश्र को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार उनकी कृति “शहरनामा फ़ैजाबाद” के लिए दिया गया है| इन्हें प्रतिष्ठित द्वारका प्रसाद अग्रवाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

4. ई. अहमद कौन थे?

ई. अहमद पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता थे| ई. अहमद रेल राज्यमंत्री भी रह चुके है, तथा हूयमन रिसोर्स मंत्री पद पर भी कार्य कर चुके है| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में टेबल टेनिस महासंघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

टेबल टेनिस महासंघ के अध्यक्ष के रूप में दुष्यंत चौटाला को नियुक्त किया गया है| दुष्यंत चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सांसद हैं| दुष्यंत चौटाला 26 वर्ष की आयु में सबसे युवा सांसद है|

6. ट्रेडिशनल फायर फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जाता है?

स्कॉटलैंड के शेटलैंड आइलैंड के शहर लेरविक में ट्रेडिशनल फायर फेस्टिवल मनाया जाता है। यह उत्सव यहां वाइकिंग्स के प्रभाव को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता हैं। यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष जनवरी के आखिरी मंगलवार को मनाया जाता है| इस फेस्टिवल का आयोजन सबसे पहले 1880 में किया गया था।

7. अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

चाड के विदेश मंत्री, मूसा फकी महामत को अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है| मूसा फकी महामत नाइजीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री है|

8. रामचन्द्र गुहा कौन है?

रामचंद्र गुहा एक प्रख्यात इतिहासकार, स्तंभकार और क्रिकेट लेखक है| इन्हें पर्यावरण के इतिहास में किये कार्य के लिए जाना जाता है| इन्होने ‘इंडिया आफ्टर गाँधी’ और ‘ए कॉर्नर ऑफ़ फॉरेन’ नामक पुस्तक लिखी है| जिसमे भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वर्णन किया गया है| हाल ही में इन्हें बीसीसीआई की चार सदस्यीय समिति में चुना गया गया है|

9. अभिनेत्री इम्मानुएल रीवा का संबंध किस देश से था?

फ्रेंच अभिनेत्री इम्मानुएल रीवा का संबंध फ्रांस से था| इम्मानुएल ने “अमोर” फिल्म के बाफ्टा पुरस्कार और सीजर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| यह फिल्म एक वृद्ध जोड़े की प्रेम कहानी पर आधारित है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

10. हाल ही में गैर मुसलमानों के लिए व्यक्तिगत स्थिति और विरासत न्यायलय की स्थापना कहाँ की गई है?

अबू धाबी में गैर मुसलमानों के लिए व्यक्तिगत स्थिति और विरासत न्यायलय की स्थापना कहाँ की गई है| इसकी स्थापना न्यायिक विभाग के सामरिक लक्ष्यों की प्रभावशीलता और न्यायिक प्रक्रिया की स्थिरता को बढ़ाने के लिए एवं समाज के सभी वर्गों के लिए सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.