ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 2 जनवरी 2017

Administrator Jan 03, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस भारतवंशी-ब्रिटिश प्रोफेसर को “क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय नाइटहुड” की उपाधि से सम्मानित किया गया है?

भारतवंशी-ब्रिटिश प्रोफेसर शंकर बालासुब्रमनियन को “क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय नाइटहुड” की उपाधि से सम्मानित किया गया है| शंकर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री के प्रोफेसर डीएनए एक्सपर्ट हैं।

2. हाल ही में महालेखा नियंत्रक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अर्चना निगम को वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैंं। इससे पहले, वह प्रधान महालेखा नियंत्रक थी। वह जीएसटी के लिये लेखा मसौदा बनाने के महत्वपूर्ण काम में शामिल थी।

3. हाल ही में पाकिस्तान के नए चीफ जस्टिस के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पाकिस्तान के नए चीफ जस्टिस के रूप में मिया साकिब निसार को नियुक्त किया गया है| इनको अनवर जाहिर जमाली के स्थान पर नियुक्त किया गया है|

4. वर्ल्ड वन टावर इमारत कहाँ पर स्थित है?

दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत वर्ल्ड वन टावर मुंबई में स्थित है। 17 एकड़ में फैली और आधा किमी की ऊंचाई वाली इस बिल्डिंग में 117 मंजिल होंगी। इसके अपार्टमेंट के डिज़ाइन को जिओर्जिओ अरमानी ने तैयार किया है।

5. फीफा अंडर-2017 फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित किया जायेगा?

फीफा अंडर-2017 फुटबॉल विश्वकप भारत में आयोजित किया जायेगा| भारत देश में पहली बार फुटबॉल विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है|

6. एंडी मरे का संबंध किस खेल से है?

एंडी मरे का संबंध टेनिस से है, उन्होंने विंबलडन और ओलिंपिक खिताब जीतकर टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है| हाल ही में उन्हें नाइटहुड सम्मान से सम्मानित किया गया है|

7. भारत का पहला ब्लड बैंक कहा पर स्थित है?

भारत का पहला ब्लड बैंक कोलकाता में है, इसकी स्थापना वर्ष 1935 में डॉ. उप्रेन्द्र ब्रह्मचारी और एडवर्ड जेनर ने मिलकर की थी|

8. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को “गोल्डन ग्लोब अवार्ड” के प्रस्तुतकर्ता रूप में चुना गया है?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को “गोल्डन ग्लोब अवार्ड” के प्रस्तुतकर्ता रूप में चुना गया है| प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर व एमी अवार्ड में भी अपनी भागीदारी दी थी| प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में अभिनय किया है|

9. हाल ही में किस भारतीय टेनिस खिलाडी ने संन्यास की घोषणा की है?

भारत के प्रमुख खिलाड़ी सोमदेव देबबर्मन ने पेशेवर टेनिस से संन्या3स लेने की घोषणा की है। सोमदेव 2009 में चेन्न्ई ओपन और 2012 में दक्षिण अफ्रीका ओपन के फाइनल तक भी पहुंचे थे। सोमदेव ने 14 बार डेविस कप में हिस्साल लिया और 2010 में भारत को विश्वा ग्रुप में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी।

10. वर्तमान में कितने राज्यों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की जा चुकी है?

हाल ही मेंजम्मू कश्मीनर सरकार ने मौजूदा रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत गेंहू और धान सहित एक दर्जन फसलों को बीमा हो सकेगा। जम्मूं कश्मीीर को मिलाकर अब तक जिन राज्योंू और केन्द्रत शासित प्रदेशों ने पिछले वर्ष शुरू हुई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने का फैसला किया है, उनकी संख्यार 27 तक पहुंच गई है।

11. सशस्त्र बल झंडा दिवस कब मनाया जाता है?

सशस्त्र बल झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है| सशस्त्र बल झंडा दिवस बहादुर सैनिकों, एयरमैन और भारत के नाविकों के बलिदान के सम्मान में मनाया जाता है|

12. पुस्तक ‘राजस्थान की रजत बूंदे’ के लेखक कौन है?

पुस्तक ‘राजस्थान की रजत बूंदे’ के अनुपम मिश्र है| अनुपम मिश्र प्रसिद्ध पर्यावरणविद, जल संरक्षण कार्यकर्ता और गांधीवादी थे| इन्हें इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| अनुपम मिश्र गाँधी शांति पप्रतिष्ठान के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय गाँधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष थे| हाल ही में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संसथान में उनका निधन हो गया है|

13. इम्तियाज अहमद का संबंध किस खेल है?

इम्तियाज अहमद का संबंध क्रिकेट से है| इम्तियाज अहमद पाकिस्तान की पहली टेस्ट टीम के सदस्य रह चुके है| उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 41 मैच खेले है। अहमद ने 2079 टेस्ट रन बनाए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में 1955 में खेली गई 209 रन की पारी भी शामिल है।

14. बॉटम ट्रॉलिंग की प्रथा क्या है ?

बॉटम ट्रॉलिंग समुद्र से मछलियाँ पकड़ने का एक औद्योगिक तरीका है| इस में मछली पकड़ने का जाल भारी वजन के साथ समुद्र के पेंदे में घसीटा जाता है| इस जाल में न सिर्फ मछलियाँ बल्कि अन्य समुद्री जीव जंतु तथा लाखो सदियों से सुरक्षित मूंगे भी फस जाते हैं| इन कारणों से बॉटम ट्रॉलिंग की प्रथा को सामुद्रिक पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत ही नुकसान पहुचने वाला माना जाता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.