ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 4 फरवरी 2017

Administrator Feb 06, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में दुर्लभ ओपल पत्थर (दूधिया पत्थर) कहाँ पर पाया गया है?

दुर्लभ ओपल पत्थर (दूधिया पत्थर) साउथ आस्ट्रेलिया में पाया गया है। 998 ग्राम के इस ओपल को फायर ऑफ आस्ट्रेलिया भी कहा जाता है। इसमें स्पेक्ट्रम के सभी कलर दिखते हैं।

2. लैम्पार्ड का संबंध किस खेल से है?

लैम्पार्ड का संबंध फुटबॉल से है| लैम्पार्ड इंग्लैंड के स्टार फुटबॉल खिलाडी है| इन्होने 2001 में चेल्सी से करार किया था और वह इस क्लब के साथ रहते हुए तीन ईपीएल, चार एफए कप, एक चैम्पियंस लीग और एक यूरोपा लीग खिताब जीतने में सफल रहे। हाल ही में उन्होंने संन्यास की घोषणा की है|

3. पत्रिका ‘पॉइंट ऑफ़ व्यू’ किसने शुरू की थी?

पत्रिका ‘पॉइंट ऑफ़ व्यू’ वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त ने शुरू की थी| वे शुरू से ही गाँधीवादी थे| देवदत्त एक अनुभवी राजनितिक टीकाकार थे| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

4. टाइगर रिज़र्व की निगरानी के लिए कौनसा एप लांच किया गया है?

टाइगर रिज़र्व में सॉफ्टवेर- सक्षम मोबाइल एप्लीकेशन M-STRiPES (Monitoring System For Tigers-Intensive Protection and Ecological Status) एप लांच किया गया है| इससे बाघ अभयारण्यों की निगरानी तेज, आसान और पारदर्शी हो जायेगी| इस एप्लीकेशन को पन्ना टाइगर रिज़र्व में सफल परिक्षण के बाद, इसे और पांच राज्यों में शुरू किया गया है|

5. पूजा पांताई उत्सव कहाँ पर मनाया जाता है?

मलेशिया की राजधानी कुआलालाम्पुर में पूजा पांताई उत्सव मनाया जाता है। यह उत्सव माह मेरी जाति के लोग मनाते हैं। ये लोग मल्लाह का काम करने वाले लोगों के वंशज हैं और हर साल यह ल्यूनर कैलेंडर के हिसाब से नया साल मनाते हैं। नए साल के उत्सवों के दौरान पूजा पांताई उत्सव में ये मास्क लगाकर नृत्य करते हैं और समुद्र के पास पूजा करते हैं।

6. हाल ही में किस क्रिकेट खिलाडी पर 1 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है?

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर 1 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है। जमैका डोपिंग कमीशन ने कहा है कि रसेल ने बीते एक साल में तीन बार डोपिंग से जुड़े व्हेयर अबाउट नियम का उल्लंघन किया। इस नियम के लगातार तीन उल्लंघन को ड्रग टेस्ट में नाकाम होने के बराबर माना जाता है और इसी कारण रसेल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

7. तटरक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

तटरक्षक दिवस प्रतिवर्ष 1 फरवरी को मनाया जाता है| भारतीय तटरक्षक की स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी| यह दिन उन वीर जवानों के प्रति समर्पित है जो अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना जीवन देश सेवा में लगा देते हैं।

8. इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूक्लियर फ़िजिक्स’ की स्थापना किसने की थी?

इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूक्लियर फ़िजिक्स’ की स्थापना डॉ. मेघनाथ साहा ने की थी| मेघनाथ साहा गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे। डॉ. मेघनाथ साहा ने तारों के ताप और वर्णक्रम के निकट संबंध के भौतकीय कारणों को खोज निकाला था।लंदन की ‘रॉयल एशियाटिक सोसायटी’ का फ़ैलो चुना गया था। मेघनाथ साहा संसद के भी सदस्य थे। उनके प्रयत्न से भारत में भौतिक विज्ञान को बड़ा प्रोत्साहन मिला था।

9. “म्यूजिक, मस्ती और मॉडर्निटी – द सिनेमा ऑफ़ नासिर हुसैन” के लेखक कौन है?

“म्यूजिक, मस्ती और मॉडर्निटी – द सिनेमा ऑफ़ नासिर हुसैन” के लेखक अक्षय मनवानी है| यह पुस्तक “तीसरी मंजिल, तुमसा नही देखा और यादों की बारात” जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन करने वाले बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता नासिर हुसैन की जीवनी पर आधारित है|

10. स्टैचू ऑफ लिबर्टी कहाँ पर स्थित है?

स्टैचू ऑफ लिबर्टी एक विशाल मूर्ति जो न्यूयॉर्क हार्बर में स्थित है। यह तांबे की यह मूर्ति 151 फुट लंबी है, लेकिन चौकी और आधारशिला मिला कर यह 305 फुट ऊंची है। 22 मंज़िला इस मूर्ति के ताज तक पहुंचने के लिये 354 घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। अमेरिकन क्रांति के दौरान फ्रान्स और अमेरिका की दोस्ती के प्रतीक के तौर पर तांबे की बनी ये मूर्ति फ्रान्स ने 1886 में अमेरिका को उपहार में दी थी।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.