ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स , 4 जनवरी 2017

Administrator Jan 04, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किर्गिस्तान सेना के मेजर जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतवंशी शेख रफीक को किर्गिस्तान सेना में मेजर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। देश के टॉप मिलिट्री पद पर किसी भारतवंशी की यह पहली नियुक्ति है। रफीक का जन्म केरल में हुआ हाल है|

2. हाल ही में चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

एडमिरल सुनील लांबा ने 2 दिसम्बर 2016 को चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन का पदभार संभाला है| सुनील लांबा की रक्षा खरीद नीती बनाने में अहम् भूमिका रही है|

3. एकनाथ राव विखे पाटिल, किस राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ थे?

एकनाथ राव विखे पाटिल, महाराष्ट्र के जाने माने राजनीतिज्ञ थे| इन्हें बालासाहेब विखे पाटिल के रूप में जाना जाता है| ये 8 बार सांसद और 1999 में राजग सरकार में वित्त राज्य मंत्री बने| हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर में उनका निधन हो गया है|

4. हाल ही में ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?

हिंदीके दो नए लेखकों श्रद्धा और घनश्याम कुमार देवांश को साल 2016 का भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार देने की गुरुवार को घोषणा की गई। श्रद्धा को उनकी लघु कहानी हवा में फड़फड़ाती चिट्ठी और देवांश को उनकी कविता आकाश में देह के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।

5. फिदेल कास्त्रो किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

फिदेल कास्त्रो क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति थे| वे क्यूबा की क्रान्ति के प्रमुख नेता थे और फरवरी 1959 से दिसंबर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री रहे और उसके बाद क्यूबा के राष्ट्रपति बने।फिदेल कास्त्रो को अमरीका विरोधी रुख़ के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हाल ही में क्यूबा की राजधानी हवाना में उनका निधन हो गया है|

6. “प्रशासन की रसोई” किस राज्य में शुरू की गयी है?

“प्रशासन की रसोई” चंडीगढ़ (पंजाब) में शुरू की गई है| इस रसोई की शुरूआत जयललिता की “अम्मा की रसोई” प्रसिद्ध होने के बाद “प्रशासन रसोई” की शुरुआत की गई है| जिसके तहत जरुरतमंद लोगों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा| रैड क्रॉस सोसाइटी के साथ साथ यूटी चंडीगढ़ का लेबर डिपार्टमेंट, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, सेवा भारती चंडीगढ़ पंचकूला गौशाला ट्रस्ट द्वारा इस योजना को सफल बनाने में विशेष सहयोग कर रहा है।

7. 104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय क्या है?

104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आंध्र प्रदेश में तिरूपति में श्री वेंकटेश्‍वर विश्‍वविद्यालय के ताराकर्मा स्‍टेडियम में किया जा रहा है. पांच दिन चलने वाली इस कांग्रेस का मुख्‍य विषय है- ‘राष्‍ट्रीय विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’। इस सम्मेलन को मुख्य रूप से विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति का आकलन तथा आने वाले वर्षों के लिए दिशा-निर्देश के रूप में जाना जाता है। देशभर से करीब 12 हजार वैज्ञानिक, विदेशों से दो सौ वैज्ञानिक तथा अमरीका, जापान, फ्रांस, इस्राइल तथा बंगलादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता भी इस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में समाज के लिए विज्ञान आर्थिक विकास तथा उच्चशिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

8. इंजेती श्रीनिवास समिति का गठन किस लिए किया गया है?

खेल मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रीय खेल विकास संहिता में सुधार लाने के लिए सुझाव देने हेतु समिति बनाई है जिसके चेयरमैन इंजेती श्रीनिवास, खेल सचिव होंगे. यह समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

9. अब्दुल कलाम द्वीप किस राज्य में स्थित है?

सितम्बर 2015 में ओडिशा सरकार ने भद्रक जिले में स्थित व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप कर दिया था. यहाँ द्वीप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसका प्रयोग भारत अपने प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम के परीक्षण केन्द्र के रूप में करता है। हाल ही में यहाँ पर भारत ने स्वकदेश में निर्मित जमीन से जमीन पर मार करने वाली परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की अन्तमर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है|

10. संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

राष्ट्रपति ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो डेविड आर. सिम्लिह को 4 जनवरी 2017 से अगले आदेश तक या सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल 21 जनवरी 2018 जो भी पहले हो तक संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.