ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 4 मई 2017

Administrator May 04, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस संत की 1000वीं जयंती पर स्मारक टिकट जारी किया गया है?

संत रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती पर स्मारक टिकट जारी किया गया है| संत रामानुजाचार्य विशिष्टाद्वैत वेदान्त के प्रवर्तक थे। रामानुजाचार्य ने वेदान्त दर्शन पर आधारित अपना नया दर्शन विशिष्ट अद्वैत वेदान्त लिखा था।

2. हाल ही में कलाम पुस्तकालय कहाँ पर स्थापित किया गया है?

कलाम पुस्तकालय मुंबई में स्थापित किया गया है| इस पुस्तकालय की पठित सामग्री मुख्य रूप से पढाई से वंचित बच्चों और मलिन बस्तियों में रहने युवाओं को उपलब्ध होंगी| कलाम पुस्तकालय स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को शिक्षित करना है|

3. ‘शिकी-शिमा’ क्या है?

‘शिकी-शिमा’ जापान की अल्ट्रा लग्जरी ट्रेन है| इस ट्रेन के इंटीरियर में जो सामग्री इस्तेमाल की गई है, उसमें जापान की संस्कृति को दिखाया गया है| टोक्यो से होक्काइदो तक जाने वाली इस ट्रेन की यात्रा की अवधि दो से चार दिन की है| इस ट्रेन में 34 यात्रियों के लिए सूइट तैयार किया गया है|

4. ‘विधा भारती’ अभियान क्या है?

‘विधा भारती’ मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया अभियान है| यह अभियान में छात्रों में देशभक्ति का भाव जगाने तथा देश के शहीदों की वीरता की कहानी बताने के लिए भारत के सभी शिक्षण संस्थानों में परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीर लगाई जाएगी|

5. ‘हेना’ क्या है?

‘हेना’ एक यात्री जहाज है| इस जहाज में यात्रियों और क्रू-मेंबर के लिए इसमें बार, कैसिनो, जिम, मिनी वॉटर पार्क एवं थिएटर, स्विमिंग पुल आदि की सुविधाएं उपलब्ध है| हाल ही में इस जहाज को तोड़ने का निर्णय लिया गया है| जहाज को तोड़ने पर निकलने वाली कई सामान निश्चित मानदंड के तहत बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी|

6. हाल ही में ‘अवैय्यर पुरस्कार 2017’ से किसे सम्मानित किया गया है?

‘अवैय्यर पुरस्कार 2017’ से पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुत्री पद्मा वेंकटरमण को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार समाज सेवा और महिलाओं के मुद्दों पर कार्य के करने के लिए दिया गया है| वर्तमान में पद्मा वेंकटरमण वुमन्स इंडियन एसोसिएशन की चेयरपर्सन है|

7. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| इस दिवस का नाम एक कोलंबियन पत्रकार गिलेरमो कानो इसाजा के नाम पर रखा गया है| गिलेरमो कानो इसाजा को उनके समाचार पत्र के दफ्तर के बाहर मार दिया गया था| इसका आयोजन संयुक्त रूप फ़्रांस, ग्रीस और लिथुआनिया के स्थायी मिशन द्वारा किया जाता है| इस वर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का विषय “क्रिटिकल माइंडस फ़ॉर क्रिटिकल टाइम्स : शांतिपूर्ण समाज के लिए मिडिया की भूमिका” रखा गया है|

8. विश्व अस्थमा दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व अस्थमा दिवस प्रतिवर्ष 2 मई को मनाया जाता है| विश्व अस्थमा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के लोगों को अस्थमा बीमारी के बारे में जागरूक करना है| इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस का विषय ” अस्थमा: बेहतर वायु, बेहतर श्वास रखा गया है|

9. वर्ल्ड फेस्ट हुयस्टन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल क्या है?

वर्ल्ड फेस्ट हुयस्टन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल विश्व का सबसे बड़ा स्वतंत्र फिल्म फेस्टिवल है| हाल ही में इस फेस्टिवल में हॉलीवुड की फिल्म द ब्लैक प्रिंस को सम्मानित किया गया है| यह फिल्म पंजाब के अंतिम राजा महाराज दलीप सिंह के मार्मिक जीवन पर आधारित है| दलीप सिंह को पर्थशायर के ब्लैक प्रिंस के नाम से भी जाना जाता था| इस फिल्म में भारतीय अभिनेत्री शबाना आजमी तथा पंजाबी गायक सतिंदर सरताज भूमिका में थे|

10. हाल ही में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप किसने जीती है?

विश्व स्नूकर चैंपियनशिप इंग्लैंड के मार्क सेल्बी ने जीती है| विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में मार्क सेल्बी ने जॉन हिंगिस को 18-15 से हराकर यह चैंपियनशिप जीती है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 2 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.