ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स , 5 जनवरी 2017

Administrator Jan 05, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जनजातीय मामलों के मंत्रालय में सचिव के रूप में अनूप कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है| अनूप कुमार श्रीवास्तव, असम-मेघालय कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी है|

2. 2018 हॉकी विश्व कप का आयोजन किस देश में किया जायेगा?

2018 हॉकी विश्व कप का आयोजन भारत मे किया जा रहा है| हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है| भारत ने अभी तक केवल एक बार हॉकी विश्व कप वर्ष 1975 में जीता था| हॉकी विश्वकप में अभी तक 24 टीमें प्रतिभागी बनी हैं, जिसमें से केवल जर्मनी, भारत, नीदरलैंड और स्पेन ने प्रत्येक विश्वकप में हिस्सा लिया है।

3. हरियाणा सरकार ने किस राज्य के साथ राज्य निवासी डाटा बेस (SRDB) तैयार करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है?

हरियाणा सरकार ने हाल ही में अपनी जनसंख्या के केंद्रीकृत राज्य निवासी डाटा बेस (SRDB) तैयार करने के लिए तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के कुशल और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आंध्र प्रदेश के साथ समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

4. झारखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

झारखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में के. विद्यासागर को नियुक्त किया गया है| विद्यासागर 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह 30 नवंबर 2016 को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा विभाग के पद से रिटायर हुए है।

5. हाल ही में किस देश में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन लाइन का शुभारंभ किया गया है?

चीन में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन लाइन का शुभारंभ किया गया है| इस रेलवे लाइन का नाम शंघाई-कुनमिंग रेलवे लाइन है| इसकी लम्बाई लगभग 2 हजार 252 किलोमीटर है| यह लाइन चीन के केन्द्रीय हेनान प्रांत में झेंगझाऊ को पूर्वी जियांगसु प्रांत के शूझौ को जोड़ने वाली सबसे लम्बी लाइन है|

6. टायरस वोंग किन फिल्मो के लिए प्रसिद्ध थे?

टायरस वोंग एनीमेटेड फिल्मो के लिए प्रसिद्ध थे| ये डिजनी फिल्म “बैंबी” में अपने अदुभुत योगदान के लिए जाने जाते है| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

7. एच एस महादेव प्रसाद किस राज्य के मंत्री थे?

एच एस महादेव प्रसाद कर्नाटक के सहकारिता एवं चीनी मंत्री थे| इन्हें पांचवी बार चामराजनगर से विधानसभा के लिए चुना गया था| कर्नाटक में वे तीसरी बार मंत्री बनाये गए थे| हाल ही में चिकमगलूर में उनका निधन हो गया है|

8. हाल ही में पश्चिमी वायु कमान के वायु सेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया है?

पश्चिमी वायु कमान के वायु सेना प्रमुख के रूप में अति विशिष्ट सेवा मैडल प्राप्त एयर मार्शल सी. हरिकुमार को नियुक्त किया गया है|

9. “अन्नपूर्णा रसोई” की शुरुआत किस राज्य में की गई है?

“अन्नपूर्णा रसोई” की शुरुआत राजस्थान के जयपुर शहर में की गई है| | इस रसोई की शुरूआत जयललिता की “अम्मा की रसोई”प्रसिद्ध होने के बाद शुरुआत की गई है| जिसके तहत जरुरतमंद लोगों को 5 रुपये में नाश्ता और मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है|

10. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के रूप में एस. पी. वैध को नियुक्त किया गया है| एस. पी. वैध वर्ष 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.