ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 5 मई 2017

Administrator May 05, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद के अध्यक्ष के रूप में ब्रज बिहारी कुमार को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में ब्रज बिहारी कुमार आस्था भारती नामक संस्था द्वारा संचालित दो पत्रिाकाओं के संपादक के रूप में काम कर रहे हैं और इस संस्था के संस्थापक सदस्य भी हैं।

2. हाल ही में मोबाइल टॉवर से निकलने वाली विकिरण का पता लगाने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा कौनसा पोर्टल तैयार किया गया है?

मोबाइल टॉवर से निकलने वाली विकिरण का पता लगाने के लिए दूरसंचार विभाग द्वारा तरंग संचार नामक पोर्टल तैयार किया गया है| इस पोर्टल से ग्राहकों को एक माउस के क्लिक पर किसी भी क्षेत्र में कार्यरत सभी टॉवरों के जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि किस टॉवर से निकलने वाली तरंगे सरकार द्वारा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं है|

3. ईसराइल में स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया जाता है?

ईसराइल में स्वतन्त्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है| प्रतिवर्ष यह दिवस हिब्रू कैलेंडर के मुताबिक मनाया जाता है| वैसे ईसराइल को 14 मई 1948 को स्वतंत्र देश घोषित किया गया था|

4. एन बैंक्राफ कौन थी?

एन बैंक्राफ उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला थी| एन बैंक्राफ ने इसके लिए 56 दिन की यात्रा की थी| एन बैंक्राफ स्किंग करते हुए ग्रीनलैंड का चक्कर लगाने वाली पहली महिला थी|

5. डल झील कहाँ पर स्थित है?

डल झील जम्मू-कश्मीर में स्थित है| यह झील जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है| इस झील को “कश्मीर के मुकुट में गहना” या “श्रीनगर ज्वेल” के नाम से जाना जाता है|

6. अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है?

अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है| 1889 में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय महासभा की द्वितीय बैठक में फ्रेंच क्रांति को याद करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाए| इसका उद्देश्य मजदूरों को मुख्य धारा में बनाए रखना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति समाज में जागरुक करना है|

7. ईसराइल में मेमोरियल डे कब मनाया जाता है?

ईसराइल में मेमोरियल डे प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है| यह दिन 1963 में एक कानून बनाकर अधिकारिक रूप से ईसराइल में युद्ध में मारे गए सैनिकों तथा आतंकवाद पीड़ितों की याद में यह दिन मनाया जाता है|

8. हाल ही में बन उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

हांगकांग के चियुंग चाऊ आइलैंड में बन उत्सव मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के चौथे महीने के आठवें दिन को मनाया जाता है| 18वीं सदी में इस आइलैंड पर प्लेग फैल गया था और मछुआरों के समुद्र के देवता पाक ताई की तस्वीरें यहां रखने के बाद ही यह बीमारी यहां से दूर हुई थी। तब से समुद्र के देवता पाक ताई की याद में यह उत्सव मनाया जाता है|

9. सौम्यजीत का संबंध किस खेल से है?

सौम्यजीत का संबंध टेबल टेनिस से है| हाल ही में डबल्स फाइनल में सौम्यजीत ने अमलराज के साथ बुल्गारिया के फिलिप फ्लोरिट्ज और रोमानिया के हुनोर जोक्स को 13-11, 10-12, 14-12, 11-9 से हराकर डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीते है| ऐसा पहली बार है, जब देश ने आईटीटीएफ चैलेंज या आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर के दौरान डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीते है|

10. हाल ही में बार्सिलोना ओपन का ख़िताब किसने जीता है?

बार्सिलोना ओपन का ख़िताब स्पेन के टेनिस स्तर रफेल नडाल ने जीता है| बार्सिलोना ओपन के फाइनल मुकाबले में नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थियाम को 6-4, 6-1 से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है| नडाल ने पिछले सप्ताह मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब 10वीं बार अपने नाम किया था। नडाल ओपन एरा के पहले खिलाड़ी हैं, जिसने दूसरी बार कोई टूर्नामेंट 10 बार जीता है।

हिंदी करंट अफेयर्स, 4 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.