ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 6 मार्च 2017

Administrator Mar 06, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सचिव के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी जैकब को नियुक्त किया गया है| जैकब 1984 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी है| वर्तमान में जैकब कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत है|

2. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक उद्यम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अध्यक्ष के रूप में संजीव सिंह को नियुक्त किया गया है| वर्तमान संजीव सिंह आईओसीएल में रीफानरी के निदेशक के पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से रिहाना को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार बारबाडोस में कैंसर के इलाज में सुधर करने और संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन करने हेतु कैरिबियन छात्रों को लाने के लिए तथा कॉलेज की छात्रवृति की स्थापना करने के लिए दिया गया है|

4. हुस्नी मुबारक कौन है?

हुस्नी मुबारक मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति है| इन पर 2011 में एक विद्रोह के दौरान सैकड़ो प्रदर्शनकारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप था| इन्हें 2012 में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी| हाल ही में इन्हें मिस्र की सबसे बड़ी अपील कोर्ट ने हत्या की साजिश रचने के आरोप से बरी कर दिया गया है|

5. पं. ओम प्रकाश चौरसिया कौन थे?

पं. ओम प्रकाश चौरसिया मशहूर संतूर वादक थे| इन्होने मधु काली नामक संस्था की स्थापना की थी| पं. ओम प्रकाश चौरसिया ध्रुपद केंद्र के निदेशक भी रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास फेस्टिवल सिडनी में आयोजित किया जा रहा है| इस फेस्टिवल में प्रतिवर्ष समलैंगिक अधिकारों के हजारों समर्थक हिस्सा लेते है इस फेस्टिवल की शुरुआत 1979 में की गई थी|

7. फोल ईगल अभ्यास 2017 कहाँ पर शुरू किया गया है?

फोल ईगल अभ्यास 2017 सयुंक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरू किया गया है| यह अभ्यास ऐसे समय में शुरू किया गया है, जब कोरिया-अमेरिका गठबंधन व उत्तरी कोरिया के बीच भारी तनाव चल रहा है|

8. हाल ही में ‘नमामि ब्रहापुत्र’ नदी महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

‘नमामि ब्रहापुत्र’ नदी महोत्सव असम में आयोजित किया जा रहा है| इस नदी महोत्सव में कला, विरासत और संस्कृति की गतिविधियों का प्रदर्शन किया जायेगा| इस महोत्सव के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों को आमंत्रित किया गया है|

9. रेमंड कोपा का संबंध किस खेल से है?

रेमंड कोपा का संबंध फुटबॉल से है| रेमंड कोपा को फ्रेंच फुटबॉल का लेजेंड का माना जाता है| रेमंड कोपा ने तीन बार रियल मेैड्रिड के साथ 1950 के दशक में यूरोपियन कप जीता था| रेमंड कोपा को 1958 में Ballon d’or प्लेयर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

10. युमनाम याइमा सिंह कौन थे?

युमनाम याइमा सिंह मणिपुर के पूर्व सांसद थे| युमनाम याइमा सिंह सात बार राज्य मंत्री पद पर रह चुके है| इसके अलावा यह विधानसभा के अध्यक्ष तथा लोक सभा के सदस्य भी रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.