ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 6 मई 2017

Administrator May 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खडगे को नियुक्त किया गया है| मल्लिकार्जुन खडगे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ है| वर्तमान में मल्लिकार्जुन खडगे लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता है|

2. हाल ही में किस राज्य द्वारा वित्तीय वर्ष जनवरी से दिसम्बर स्थानांतरित किया गया है?

मध्यप्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष जनवरी से दिसम्बर स्थानांतरित किया गया है| मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है| क्योकि भारत में 1867 में अप्रैल-मार्च को वित्तीय वर्ष अपनाया गया था| अब मध्यप्रदेश में अगला वित्तीय वर्ष का बजट सत्र दिसम्बर 2017 से या फिर जनवरी 2018 में पेश किया जायेगा|

3. विश्व का सबसे ऊँचा पुल कहाँ पर बनाया जा रहा है?

विश्व का सबसे ऊँचा पुल चिनाब नदी पर बनाया जायेगा| चिनाब नदी पर बनाए जाने वाले रेल पुल की ऊंचाई एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा होंगी| इस पुल के निर्माण के बाद बारामूला से जम्मू का रास्ता साढ़े घंटे में तय किया जा सकेगा, जबकि बारामूला से जम्मू की दूरी तय करने के लिए सड़क मार्ग से 13 घंटे लगते है|

4. हाल ही में पहली बार किस क्रूज पर रेसिंग ट्रैक बनाया गया है?

जर्मनी के पेपनबर्ग स्थित मेयर वेफ्ट शिपयार्ड में 3,840 यात्रियों की क्षमता वाले नॉर्वेजियन क्रूज लाइन सुपर लग्ज़री जहाज में रेसिंग ट्रैक बनाया गया है| यह पहला रेसिंग ट्रैक है, जो क्रूज पर बनाया गया है| यह ट्रैक 333 मीटर लंबा है| इस ट्रैक पर एक साथ 10 ड्राइवर थ्रिल ड्राइव कर सकते है| इसमें एक ओपन शॉपिंग सेंटर भी खोला गया है, जिसमे ड्यूटी फ्री सामान ख़रीदा जा सकता है|

5. लोक लेखा समिति क्या है?

लोक लेखा समिति भारतीय संसद के चुने हुए सदस्यों वाली समिति है, जो भारत सरकार के खर्चों की लेखा परिक्षण करती है| लोक लेखा समिति भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक द्वारा दिये गए लेखा परिक्षण संबंधी प्रतिवेदनों की जांच करती है| यह समिति संसद द्वारा निर्मित है|

6. हाल ही में ‘ट्रांसफॉरमेटिव चीफ मिनिस्टर पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?

‘ट्रांसफॉरमेटिव चीफ मिनिस्टर पुरस्कार’ से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सम्मानित किया गया है| नायडू को यह पुरस्कार राज्य स्तर पर अमेरिका और भारत की साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है|

7. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से कसिनाधुनी विश्वनाथ को सम्मानित किया गया है| कसिनाधुनी विश्वनाथ को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है| कसिनाधुनी विश्वनाथ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 48वें व्यक्ति है| कसिनाधुनी विश्वनाथको पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

8. ब्रह्मोस ब्लॉक-3 क्या है?

ब्रह्मोस ब्लॉक-3 रूस और भारत की एक संयुक्त परियोजना है, जो रूस के पी-800 ओनिक्स मिसाइल पर आधारित है| हाल ही में जमीन पर मार करने वाली इस ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का अडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सफल परिक्षण किया गया है|

9. विश्व टूना दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व टूना दिवस प्रतिवर्ष 2 मई को मनाया जाता है| यह दिवस पकडे जाने और खाए जाने वाली विश्व की सबसे लोकप्रिय मच्छलियों को बचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह खारे पानी की मछली है, जो की मैकेरल परिवार के एक उप-समूह जनजाति थ्युननिनी के अंतगर्त आती है|

10. ब्रिटेन के शिप शेफील्ड को कब डुबोया गया था?

ब्रिटेन के शिप शेफील्ड को 3 मई 1982 को अर्जेंटीना ने मिसाइल से हमला कर डुबो दिया था| अर्जेंटीना द्वारा किये गए इस हमले में 20 लोग मारे गए थे, तथा 24 घायल हो गए थे| इस हमले के समय जहाज में 268 लोग मौजूद थे| इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच जमीनी लड़ाई हुई थी, जिसमे अर्जेंटीना को ब्रिटेन के सामने घुटने टेकने पड़े थे|

हिंदी करंट अफेयर्स, 5 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.