ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 7 अप्रैल 2017

Administrator Apr 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में गुजरात के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

गुजरात के पुलिस महानिदेशक के रूप में गीता जौहरी को नियुक्त किया गया है| गीता जौहरी गुजरात की पहली डीजीपी है| जीता जौहरी 1982 बैच की गुजरात कैडर की पहली महिला आईपीएस अधिकारी है| इन्हें 2015 में कुछ समय के लिए डीजीपी बनाया गया था|

2. डांसिंग बेबी कैरेक्टर के डिज़ाइनर कौन है?

कंप्यूटर युजरों को मोनिटर स्क्रीन पर हँसाने वाले डांसिंग बेबी कैरेक्टर के डिज़ाइनर माइकल गिरार्ड है| सिलिकॉन वैली में इन्हें सीनियर सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट और एनिमेशन टेक्नोलॉजी का मास्टर कहा जाता है। माइकल ने ‘ग्रेट बिग स्टोरी’ की टीम को वीडियो स्टोरी में बताया गया है कि माइकल गिरार्ड ने इस कैरेक्टर का निर्माण कैसे किया था|

3. ब्रायन जिमेनेज कौन है?

ब्रायन जिमेनेज गवाटेमाला के पूर्व एफए अध्यक्ष है| हाल ही में फीफा की स्वतंत्र आचार समिति के न्यायिक निर्णय चैंबर ने गवाटेमाला फुटबॉल एसोसिएशन (एफईएनएफयूटीजी) ने जिमेनेज को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय संबंधित फुटबॉल गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है| जिमेनेज ने महत्वपूर्ण मैचों के लिए मार्केटिंग और मिडिया अधिकार के बदले हजारों डॉलर की रिश्वत लेने के लिए जिमेनेज को आजीवन प्रतिबंधित किया गया है|

4. हाल ही में यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार से दावित ईसाक को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार उस व्यक्ति, संगठन या संस्था को दिया जाता है, जिसने दुनिया में कही भी प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने, या प्रचार के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया हो, और विशेष रूप से जब खतरे की स्थिति कमे किया हो|

5. राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन (सीएफसी) कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

19वां राष्ट्रमंडल वानिकी सम्मेलन (सीएफसी) उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित किया जा रहा है| यह सम्मेलन भारत में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है| इससे पहले यह सम्मेलन 1968 में दिल्ली में आयोजित किया गया था| इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा यूनाइटेड किंगडम के कॉमनवेल्थ वानिकी संघ से साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है| सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन और हरित आवरण को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार विमर्श किया जायेगा| इस सम्मेलन का इस वर्ष का विषय ” समृद्धि और भावी पीढ़ी के लिए वन” रखा गया है|

6. “ऑटिज्म पर राष्ट्रीय सम्मेलन” कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

“ऑटिज्म पर राष्ट्रीय सम्मेलन” दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| यह सम्मेलन न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत “ऑटिज्म, सेरेब्रल, मानसिक और बहु विकलांगता से ग्रस्त व्यक्तियों के कल्याण के लिए नेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है|

7. कान्हा टाइगर रिज़र्व कहाँ पर स्थित है?

कान्हा टाइगर रिज़र्व मध्यप्रदेश में स्थित है| यह मंडला और बालघाट के दो जिलों में 940 किमी से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है| हाल ही में कान्हा टाइगर रिज़र्व को भारत का पहला टाइगर रिज़र्व बना है| जिसने अधिकारिक रूप से एक शुभंकर जारी किया गया है| शुभंकर का नाम भूरसिंह है, जो एक बारहसिंगा है| बाहरसिंगा मध्यप्रदेश का राज्य पशु है| कान्हा टाइगर रिज़र्व दुनिया का एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां हिरणों की यह प्रजाति पाई जाती है|

8. हाल ही में फीफा ने किस देश के पूर्व एफए अध्यक्ष पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है?

गवाटेमाला के पूर्व एफए अध्यक्ष ब्रायन जिमेनेज को आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है| जिमेनेज फेयर प्ले और सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के लिए बनाई गई फीफा कमेटी के पूर्व सदस्य भी रह चुके है| जिमेनेज को महत्वपूर्ण मैचों के लिए मार्केटिंग और मिडिया अधिकार के बदले हजारों डॉलर की रिश्वत लेने के लिए इन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है|

9. “राजपथ से लोकपथ पर” पुस्तक की लेखिका कौन है?

“राजपथ से लोकपथ पर” पुस्तक की लेखिका मृदुला सिन्हा है| इस पुस्तक में ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे सिंधिया की आत्मकथा है| हाल ही में इस पुस्तक पर बनी फिल्म “एक थी रानी ऐसी भी” का ट्रेलर लांच किया गया है|

10. अमानदास का पोथा उपन्यास के लेखक कौन है?

अमानदास का पोथा उपन्यास के लेखक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी है| इस उपन्यास में उपनिषदों की पृष्ठभूमि में चलती एक बहुत ही मासूम सी प्रेमकथा का वर्णन किया गया है।इसके साथ उपनिषदों की व्याख्या और मानव जीवन की विभिन्न परिस्थितयों में विचारों के मानसिक द्वंद्व व उनके उत्तर ढूंढने का प्रयास किया गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 6 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.