ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 7 जनवरी 2017

Administrator Jan 07, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में सैफ महिला चैंपियनशिप का ख़िताब किस टीम ने जीता है?

सैफ महिला चैंपियनशिप का ख़िताब भारतीय टीम ने जीता है| भारत ने यह ख़िताब चौथी बार अपने नाम किया है| सैफ महिला चैंपियनशिप को दक्षिण एशिया फुटबॉल संघ महिला कप के नाम से भी जाना जाता है| इसका आयोजन दक्षिण एशिया फुटबॉल संघ द्वारा किया जाता है| यह प्रतियोगिता प्रत्येक दो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है|

2. हाल ही में नई दिल्ली स्वच्छ नगर निगम (एनडीएमसी) का ब्रांड एम्बैसडर किसे चुना गया है?

नई दिल्ली स्वच्छ नगर निगम (एनडीएमसी) का ब्रांड एम्बैसडर रियो पैरालिंपिक गेम्स-2016 में रजत पदक और अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली दीपा मलिक और अरुणिमा सिन्हा को चुना गया है|

3. कश्मीर वी पूसा किस राज्य के प्रख्यात राजनीतिज्ञ थे?

कश्मीर वी पूसा, नागालैंड के प्रख्यात राजनीतिज्ञ थे| अपने राजनीतिक जीवन के अलावा, पूसा सामाजिक गतिविधियों जो विभिन्न छात्रों, किसानों और खेल संगठनों के साथ जुड़े थे। हाल ही में नागालैंड के कोहिमा में उनका निधन हो गया है|

4. विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व ब्रेल दिवस प्रतिवर्ष 4 जनवरी को मनाया जाता है| लुइ ब्रेल जो अंधे फ्रेंच शिक्षक थे| उन्होंने 1821 में ब्रेल लिपि या ब्रेल कोड का अविष्कार किया था| उन्ही याद में ब्रेल दिवस मनाया जाता है|

5. हाल ही में पुणे को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पुणे ने किस कंपनी के साथ समझौता किया है?

पुणे को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पुणे ने लार्सन एंड टुब्रो कंपनी के साथ समझौता किया है| लार्सन एंड टुब्रो भारत की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है| इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है| यह कंपनी विश्व भर में अनेक देशों में कार्यरत है| इसके कार्यालय एवं कारखाने पुरे विश्व में स्थापित है| कंपनी के चार मुख्य व्यापारिक क्षेत्र है, जिनमे प्रौधोगिकी, अभियांत्रिकी, निर्माण और उत्पादन है|

6. जेजे लालपेखलुआ का संबंध किस खेल है?

जेजे लालपेखलुआ का संबंध फुटबॉल से है| जेजे लालपेखलुआ को फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एआईएफएफ ने उन्हें हाल ही में प्लेयर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

7. दुनिया का सबसे ऊँचा रिंग रोड किस देश में स्थित है?

दुनिया का सबसे ऊँचा रिंग रोड चीन में स्थित है| यह रोड किंगाई से तिब्बत को जोड़ता है| यह रिंग रोड ल्हासा में समुंद्री सतह से 3000 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है| इस रोड की लम्बाई 100 मीटर से अधिक है| यह रिंग रोड 6 लेन का है|

8. हाल ही में ‘गोल ऑफ़ द मंथ’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

संडरलैंड फुटबॉल क्लब की और से कैंसर पीड़ित फैन ब्रैडली लाँरी को ‘गोल ऑफ़ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

9. हाल ही में किस देश ने बेरोजगारों को निश्चित मासिक वेतन देने की पहल की है?

फ़िनलैंड ने गरीबी कम करने और रोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने प्रायोगिक तौर पर बेरोजगारों को एक निश्चित मासिक वेतन की पहल की है| इस योजना के लिए 23 से 58 आयुवर्ग के 2000 हजार बेरोजगारों को चुना गया है| वह अपने बेरोजगार नागरिकों को प्रत्येक माह €560 देगा। फ़िनलैंड दुनिया का एकमात्र ऐसा देश बन गया है, जो बेरोजगारों को निश्चित मासिक वेतन देगा|

10. हाल ही में किस संघ के द्वारा भारत से कुछ सब्जियों के आयात पर लगा तीन साल का प्रतिबंध हटा दिया गया है?

यूरोपीय संघ के द्वारा भारत से कुछ सब्जियों के आयात पर लगा तीन साल का प्रतिबंध हटा दिया गया है| भारत से आयात होने वाली सब्जी करेला, चिंचीडा और बैगन सहित कुछ सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध हटा दिया गया है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.