ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 7 मार्च 2017

Administrator Mar 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में भारत का सबसे विशाल तिरंगा कहाँ फहराया गया है?

भारत का सबसे विशाल तिरंगा भारत-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर बॉर्डर पर फहराया गया है| इस तिरंगे झंडे का वजन 100 किलो, जबकि इसकी लम्बाई 120 फिट और चौड़ाई 80 फीट है|

2. जम्मू कश्मीर के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जम्मू कश्मीर के मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में खुर्शीद गनेई को नियुक्त किया गया है| खुर्शीद 1982 बैच के आइएएस अधिकारी है| खुर्शीद वित्त आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजिस के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

3. हाल ही में दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?

दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब एंडी मरे ने जीता है| दुबई ओपन टेनिस के फाइनल मुकाबले में एंडी मरे ने स्पेन के फर्नान्डो वर्डास्को को 6-3, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है|

4. हाल ही में किस विश्वविद्यालय को विजिटर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) को भारत का सर्वश्त्रेष्ठ विश्वविद्यालय चुना गया है, तथा विजिटर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय दिल्ली में स्थित है| इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1969 में की गई थी| जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय को प्रसिद्ध शिक्षकों तथा शोधकार्यों के लिए जाना जाता है|

5. सैम क्वेरी का संबंध किस खेल से है?

सैम क्वेरी का संबंध टेनिस से है| हाल ही में अमेरिका के सैम क्वेरी ने स्पेन के टेनिस खिलाडी राफेल नडाल फाइनल मुकाबले में 6-3, 7-6 (7-3) से हराकर मैक्सिकन ओपन का ख़िताब जीत लिया है|

6. फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड की स्थापना कब की गई थी?

मशहूर फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड की स्थापना 1902 में की गई थी| 1920 में तत्कालीन राजा किंग अल्फांसो के इससे जुड़ते ही इसका नाम बदल दिया। स्पेनिश भाषा में रियाल का मतलब रॉयल यानी शाही होता है। वर्तमान में यह क्लब दुनिया का सबसे अमीर फुटबॉल क्लब है। क्लब ने अब तक सबसे ज्यादा नौ बार क्लब फुटबॉल की सबसे बड़ी चैंपियनशिप चैंपियंस लीग जीती है।

7. यंग इंडिया पत्रिका के प्रकाशक कौन थे?

यंग इंडिया एक साप्ताहिक पत्रिका थी, जिसे महात्मा गांधीजी प्रकाशित करते थे| यह पत्रिका अंग्रेजी में प्रकाशित होती थी| यह पत्रिका गांधीजी ने अपने विचार एवं दर्शन को प्रसारित करने लिए आरंभ की थी| गांधीजी के लेखों में अनेक सूक्तियाँ होती थी, जो लोगो के लिए महान प्रेरणा का कार्य करती थी|

8. नागातोरो ही मतसूरी उत्सव कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

जापान के नागातोरो में नागातोरो ही मतसूरी उत्सव आयोजित किया जा रहा है| यह उत्सव प्रतिवर्ष मार्च महीने में आयोजित किया जाता है| इस उत्सव में इसके अनुयायी मन की शांति और शरीर को शुद्ध करने के लिए आग पर चलते है| इनका मानना है कि ऐसा करने ये पुरे वर्ष भर स्वस्थ रहेंगे|

9. विश्व का सबसे ऊँचा टेलिस्कोप कहाँ पर स्थित है?

विश्व का सबसे ऊँचा टेलिस्कोप लेह से करीब 300 किलोमीटर दूर हनले में 14,800 फीट की ऊँचाई पर स्थित है| इस टेलिस्कोप को एस्ट्रोफिजिक्स के बेंगलुरु में स्थित हेडक्वार्टर से रिमोटली कंट्रोल किया जायेगा|

10. माचू पिच्चू कहाँ पर स्थित है?

माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित है। यह कोलम्बस पूर्व युग इंका की सभ्यता के खँडहर है। यह खँडहर ही ऐतिहासिक स्थल है जो माचू पिच्चू के नाम से जाने जाते है। यहाँ उरुबाम्बा घाटी से उरुबाम्बा नदी बहती है। समुद्र तल से यह घाटी 2430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माचू पिच्चू को इन्काओ का खोया शहर भी कहा जाता है।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.