ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 8 जनवरी 2017

Administrator Jan 09, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती है?

रूस के सर्गेई कार्जकिन ने हाल ही में एक टाई ब्रेक में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर दोहा विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस ब्लिट्ज शतरंज में कार्जकिन का पहला विश्व खिताब है।

2. चितवन हाथी महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जाता है?

चितवन हाथी महोत्सव का आयोजन नेपाल में किया जा रहा है| यह महोत्सव नेपाल में काठमांडू के चितवन नेशनल पार्क में आयोजित किया जा रहा है| इसमें हाथी का चलना, हाथी का पोलो खेलना, हाथी के बछड़े का फुटबॉल खेलना, हाथी सौंदर्य प्रतियोगिता आकर्षण के केंद्र है| यह महोत्सव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय होटल एसोसिएशन चितवन द्वारा आयोजित किया गया है।

3. हाल ही में रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में राजीव जे शाह को नियुक्त किया गया है| रॉकफेलर फाउंडेशन संगठन परोपकार कार्यो से जुड़े अमेरिका के सबसे बड़े एवं प्रभावशाली संगठनो में से एक है| इस समूह का नेतृत्व करने वाले शाह सबसे युवा व्यक्ति एवं पहले भारतीय अमेरिकी है| इस फाउंडेशन को न्यूयॉर्क के तेल व्यवसायी जॉन डी रॉकफेलर ने संयुक्त राज्य अमेरिका में 1913 में स्थापित था।

4. अब्दुल हलिम जाफर खान किस संगीत यंत्र के प्रसिद्ध संगीतकार थे?

अब्दुल हलिम जाफर खान जाने-माने सितार संगीतकार थे| ये ‘सितार त्रयी’ के आखिरी जीवित कलाकार थे, जिसमे उस्ताद विलायत खान और पंडित रविशंकर भी शामिल थे इन्हें पद्म भूषण, पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| इन्हें इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय में डिलीट की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है|

5. हाल ही में किस देश की संसद ने हिन्दू विवाह बिल को स्वीकृति प्रदान की है?

पाकिस्तान की संसद ने हिन्दू विवाह बिल को स्वीकृति प्रदान की है| कानून में इस दस्तावेज को ‘शादिपरात’ के नाम से जाना जायेगा| हिन्दू विवाह अधिनियम बिल-2016 के अनुसार मुसलमानों के निकाहनामा की तरह हिन्दुओ को भी शादी के प्रमाण का दस्तावेज प्रदान किया जायेगा| इस विधेयक के अनुसार तलाकशुदा हिन्दुओ को फिर से शादी करने की भी इजाजत मिलेगी| इससे पहले हिन्दुओ की शादी पंजीकृत नही हो पाती थी| लेकिन हिन्दू विवाह बिल-2016 को स्वीकृति मिलने के बाद उनकी शादी भी पंजीकृत हो सकेंगी|

6. हाल ही में हैती में राष्ट्रपती का चुनाव किसने जीता है?

हैती में राष्ट्रपती का चुनाव जोवनेल मोइसे ने जीता है| जोवनेल पूर्व राष्ट्रपती मिशेल मोर्टेली की हैतियन टेट केल पार्टी (पिएचटीके) से संबंध है| जोवनेल एक केला निर्यात कंपनी चलाते है, जिसे वे ग्रामीण विकास का मॉडल समझते है| इन्होने अपने चुनावी प्रचार के दौरान स्वयं को ‘बनाना मैंन’ कहा था|

7. उस्ताद बड़े फतेह अली खान का संबंध किस घराने से था?

पाकिस्तानी शास्त्रीय गायक उस्ताद बड़े फतेह अली खान का हाल ही में निधन हो गया है| उस्ताद बड़े फ़तेह अली खान को खयाल, ठुमरी और कव्वाली के लिए जाना जाता था| उनका संबंध पटियाला घराने से था|

8. रामुश हारादिनाज किस यूरोपीय देश के पूर्व प्रधानमंत्री है?

रामुश हारादिनाज कोसोवो के पूर्व प्रधानमंत्री है| हाल ही में रामुश हारादिनाज को फ्रांस की पुलिस ने युद्ध अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया है| रामुश 1998-99 में कोसोवो युद्ध के दौरान छापामार कमांडर थे। वे 2004-05 में उस समय कोसोवो के प्रधानमंत्री थे|

9. हाल ही में सबसे लंबी दूरी की बुलेट ट्रेन किस देश लांच की गई है?

चीन में सबसे लंबी दूरी की बुलेट ट्रेन शांगरी-ला ऑफ़ द वर्ल्ड लांच की गई है| यह ट्रेन दक्षिण चीन के प्रांत यूनान की राजघानी कुनमिंग से बीजिंग को जोड़ेगी| यह ट्रेन करीब 2760 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चीन के लगभग सभी राज्यों से गुजरेगी|

10. हाल ही में अमेरिका ने किसे ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित किया है?

अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के बेटे और अलकायदा आतंकी संगठन के मुखिया हमजा बिन लादेन को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया है| इस आतंकी संगठन को ओसामा बिन लादेन ने ही स्थापित किया था| अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा किसी विदेशी असामाजिक व्यक्ति को आंतकी घोषित करने का आशय ऐसे विदेशी व्यक्तियों पर पाबंदी लगाना है, जिनके द्वारा आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का गंभीर जोखिम रहता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.