ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 8 मार्च 2017

Administrator Mar 08, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में एसीआई की रैंकिंग में किस एयरपोर्ट को पहला स्थान दिया गया है?

एयरपोर्ट काउंसिल इंडिया (एसीआई) को और विश्व में एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी का सर्वे किया जाता है| इस रैंकिंग में जयपुर एयरपोर्ट को 2.5 टू 5 मिलियन पैसेंजर की कैटेगिरी में पहला स्थान दिया गया है|

2. हाल ही में किस मठ के 100 वर्ष पुरे होने पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है?

योगदा सत्संग मठ के 100 वर्ष पुरे होने पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है| योगा सत्संग ऑफ़ इंडिया का गठन स्वामी परमहंस योगानंद ने 1917 में किया था|

3. हाल ही में मातृदेवी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

लोकप्रिय मलयालम लेखक और पत्रकार एमपी वीरेन्द्र कुमार को मातृदेवी पुरस्कार से सम्मानित सम्मानित किया गया है| वीरेन्द्र कुमार यह पुरस्कार मलयालम यात्रा वृतांत हिमावतभूविल के लिए दिया गया है| इसमें संस्कृति, मिथकों, साहित्य और भारत के मैदानी, घाटी और पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालों का जिक्र है| इस पुस्तक में पहाड़ी पारिस्थितिकी की सवेंदनशीलता के बारे में बताया गया है, और जलस्त्रोतों की कमी तथा कचरा शोधन प्रणाली पर कार्य करने को कहा गया है| वीरेन्द्र कुमार को इस पुस्तक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

4. रवि राय कौन थे?

रवि राय पूर्व लोकसभा अध्यक्ष थे| रबि रे मोरारजी देसाई की सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भी रह चुके है| हाल ही इनका निधन हो गया है|

5. योरिके कोइके कौन है?

योरिके कोइके टोक्यो की पहली महिला गवर्नर है| इन्होने पर्यावरण मंत्री के रूप में कूल बिज कैम्पेन चलाया था| जिसके तहत लोग गर्मियों में कैजुअल ड्रेस में दफ्तर आ सकते थे ताकि बिजली बच सके| ये राजनीति में आने से पहले टीवी टोक्यो में न्यूज एंकर थी| कोइक अरबी भाषा में पारगंत है|

6. भारत की पहली ‘अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन’ कहाँ पर शुरू की गई है?

भारत की पहली ‘अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन’ हावड़ा से एर्नाकुलम के बीच चलाई गई है| यह ट्रेन पुरी तरह से अनारक्षित ट्रेन है| इस ट्रेन में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन जैसी सुविधाएँ दी गई है|

7. मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन ‘पंचमढ़ी” कौनसे जिले में स्थित है?

मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन ‘पंचमढ़ी” सतपुड़ा श्रेणी की महादेव पहाड़ी पर स्थित है| इसकी ऊँचाई लगभग 3600 फीट है| यह मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है| इसे ” सतपुड़ा की रानी” के नाम से जाना जाता है|

8. देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स म्यूजियम कहाँ पर खोला गया है?

देश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स म्यूजियम कोलकाता में खोला गया है| इसका शुभारंभ सचिन तेन्दुलर और सौरव गांगुली ने किया है| फेनेटिक खेल संग्रहालय नामक यह संग्रहालय खेल इतिहासकार बोरिया मजूमदार और उद्योगपति हर्षवर्धन नेवतिया का एक संयुक्त उधम है|

9. हाल ही में जल क्रांति अभियान पर राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

जल क्रांति अभियान पर राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| ग्राम जल योजना के अंतर्गत देश भर के हर जिले के जल संकट से प्रभावित दो गाँवो का चयन कर उनके लिए समग्र जल सुरक्षा योजना को सूत्रबद्ध करना है|

10. लंदन आई क्या है?

लंदन आई एक बहुत बड़ी चकरी है| यह इंग्लैंड के लंदन में टेम्स नदी के दक्षिणी किनारे पर बनी हुई है| हिंदी में इसे डोलर भी कहते है| इस पूरी लन्दन आई को सिर्फ एक साइड के फ्रेम ने पकड़ रखा है। लंदन आई को मिलेनियम व्हील के नाम से भी जाना जाता है।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.