ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 9 फरवरी 2017

Administrator Feb 10, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में जेनेसिस पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारतीय मूल के जाने-माने शिल्पकार अनीश कपूर को इजरायल का प्रतिष्ठित 6.72 करोड़ के जेनेसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| अनीश ने यह राशि सीरियाई शरणार्थी के लिए दान में दे दी है|

2. कर्नल निजामुद्दीन कौन थे?

कर्नल निजामुद्दीन आजाद हिंद फौज के नेता सुभाष चन्द्र बोस के ड्राइवर थे| इनका असली नाम सैफुददीन था| हाल ही ने इनका निधन हो गया है|

3. हाल ही में जागरूक ग्राहक केंद्र किस शहर में खोला गया है?

देश में पहली बार जागरूक ग्राहक केंद्र जयपुर में खोला गया है| इसमें उपभोक्ता और दुकानदार स्वयं समझाइश से शिकायतों का निपटारा कर सकते हैं। केंद्र से बाजारों के एसोसिएशन, व्यापार मंडल, स्थानीय उपभोक्ताओं, स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन और विभागीय अधिकारियों को जोड़ा जाएगा। प्रमुख बाजारों में जागरूक ग्राहक केंद्र की पेटियां लगाई जाएगी। ग्राहक तथा व्यापारी की अपनी-अपनी शिकायतें इसमें पेटी में डालेंगे। अधिकृत प्रतिनिधि हर शुक्रवार इन शिकायतों को एकत्र कर सूचीबद्ध करेंगे। जिसकी शिकायत है, उसके बुलाकर उसकी शिकायत का निवारण का प्रयास किया जाएगा। विभाग से संबंधित शिकायत पर संबंधित विभाग के उपभोक्ता शिकायत निवारण अधिकारी को बुलाया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर निराकरण नहीं होने पर उसे राज्य स्तरीय हैल्पलाइन को भेजा जाएगा।

4. अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (एफकोन) का ख़िताब किसने जीता है?

कैमरून की फुटबॉल टीम में अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (एफकोन) का ख़िताब जीता है| कैमरून टीम ने फाइनल मैच में मिस्र को 2-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| कैमरून की टीम ने पांचवी बार यह ख़िताब जीता है|

5. रॉकिंग रेस जेंबोरे इंटरनेशनल फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया गया है?

रॉकिंग रेस जेंबोरे इंटरनेशनल फेस्टिवल स्पेन के शहर मलागा में आयोजित किया गया है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष फरवरी माह के पहले सप्ताह में मनाया जाता है| इसमें लोग पुराने ज़माने के कपडे पहनकर घूमते है|

6. भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र कहाँ पर स्थापित किया गया है?

दिव्यांग खिलाडियों हेतु भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र गुजरात के गांधीनगर में स्थापित किया गया है| यह केंद्र 7.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है| इसमें ट्रेक्स, वातानुकूलित इंडोर हॉल , स्विमिंग पुल तथा एथलीटों को दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाये उपलब्ध होंगी|

7. हाल ही में कौशल्या योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

कौशल्या योजना मध्य प्रदेश में शुरू की गई है| यह योजना महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाई गई है| इसमें 2 लाख महिलओं को प्रशिक्षित किया जायेगा| इनमें से 25 हजार महिलाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी|

8. हाल ही में चीफ मिनिस्टर समग्र ग्राम्य उन्नयन योजना की शुरुआत कहाँ की गई है?

चीफ मिनिस्टर समग्र ग्राम्य उन्नयन योजना की शुरुआत गुवाहाटी में की गई है| यह योजना राज्य के गाँवो के समग्र विकास की दिशा में बदलाव लाने की पहल की गई है| यह योजना 30,000 करोड़ रूपये की वित्तीय परिव्यय के साथ एक मेगा मिशन है और इसे राज्य के सभी गाँवो में लागू किया गया है|

9. असीम बसु कौन थे?

असीम बसु एक भारतीय थिएटर कलाकार और निर्देशक, कला निर्देशक, चित्रकार और नाटककार थे। बसु को फिल्मों के पोस्टर के लिए जाना जाता था। उन्हें 2012 में परम्परा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

10. साँची का स्तूप कहाँ पर स्थित है?

साँची का स्तूप मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच में स्थित है। इसका निर्माण ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोककरवाया था। यह स्तूप शांति,आस्था, साहस और प्रेम का प्रतीक है।सम्राट अशोक ने इस स्तूप का निर्माण बौद्ध धर्म की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करवाया था।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.