ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 9 जनवरी 2017

Administrator Jan 09, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. विश्व पुस्तक मेला (NDWBF) 2017 का केन्द्र विषय क्या है?

विश्व पुस्तक मेला (NDWBF) नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| यह पुस्तक मेला “प्राचीन काल से वर्तमान तक”के विषय पर आधारित है| यह जनवरी 7-15, 2017 से प्रगति मैदान, नई में आयोजित किया जा रहा है| यह पुस्तक मेला नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), भारत द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

2. अंटोनीया कोस्टा किस देश के प्रधानमंत्री है?

अंटोनीया कोस्टा पुर्तगाल के प्रधानमंत्री है| अंटोनीया कोस्टा हाल ही में आयोजित आयोजित होने वाली प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे| प्रवासी भारतीय सम्मेलन 7 से 9 जनवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जायेंगा|

3. हाल ही में इंडोनेशिया ने किस देश के साथ सैन्य सहयोग निलंबित किया है?

ऑस्ट्रेलिया ट्रेनिंग बेस पर इंडोनेशिया स्थापना सिद्धान्तो पैनकासिला के अपमान के बाद इंडोनेशिया ने “तकनीकी कारणों” से ऑस्ट्रेलिया के साथ समस्त सैन्य सहयोग अघोषित समय के लिए निलंबित कर दिए है|

4. हाल ही में किन देशों के जूट उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया गया है?

भारत सरकार ने बांग्लादेश और नेपाल से आयात होने वाले जूट और जूट उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया गया है| एंटी डंपिंग शुल्क घरेलू उद्योग के संरक्षण के उद्देश्य से लगाया गया है|

5. हाल ही में “भारत महोत्सव” किस देश आयोजित किया जायेगा?

“भारत महोत्सव” 10 जनवरी से लेकर 16 फरवरी 2017, तक कंबोडिया में आयोजित किया जायेगा| महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले विशेष कार्यक्रमों में ‘रामायण’ पर नाटक का मंचन, राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य समूह (नृत्य समूह के साथ-साथ मांगनियार समूह), शास्त्रीय नृत्य शामिल है| इस महोत्साव में शिरकत करने वालों को हर तरह का मनभावन अनुभव कराने के लिए एक ‘खाद्य महोत्सव’ भी आयोजित किया जाएगा|

6. पुस्तक “द पिपुल्स प्रेजिडेंट: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम” के लेखक कौन हैं?

पुस्तक “द पिपुल्स प्रेजिडेंट: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम” के लेखक एस एम खान हैं, जो राष्ट्रपति कलाम के प्रेस सचिव रह चुके हैं। यह पुस्तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर आधारित है| हाल ही में नई दिल्ली में उप राष्ट्रपती हामिद अंसारी ने इस पुस्तक का विमोचन किया है|

7. हाल ही में द्वीप पर्यटन महोत्सव कहाँ शुरू किया गया है?

द्वीप पर्यटन महोत्सव 6 जनवरी 2017 से अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्टब्लेयर में शुरू किया गया है| इस महोत्सव में पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के सांस्कृतिक केन्द्रों के अलावा गीत और नाटक प्रभाग के कलाकार भी द्वीपों के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे|

8. ‘खुल्लम-खुल्ला’ किस अभिनेता की ऑटोबायोग्राफी है?

अभिनेता ऋषि कपूर की ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम-खुल्ला’ 15 जनवरी 2017 को रिलीज होगी| उनकी इस आत्मकथा का पूरा नाम “ऋषि कपूर-अनसेन्सर्ड : खुल्लम-खुल्ला” है| इस पुस्तक का नाम ऋषि कपूर की प्रसिद्ध फिल्म “खेल खेल में” के गाने ‘खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों’ पर आधारित है|

9. हाल ही में किस अभिनेता को यश चोपड़ा पुरस्कार के लिए चुना गया है?

चौथे यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार के लिए शाहरुख खान को चुना गया है| यह चयन चार सदस्यों की जूरी, यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा, डॉ.टी सुब्बारामी, पदमिनी कोल्हापुरी और बोनी कपूर ने किया है| इस 25 फरवरी को शाहरुख खान को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा इससे पहले यह पुरस्कार लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, और रेखा को दिया जा चुका है|

10. खेल विधा में आजीवन उपलब्धि के लिए कौनसा पुरस्कार दिया जाता है?

खेल विधा में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है| यह पुरस्कार भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है| यह पुरस्कार भारतीय हॉकी खिलाडी ध्यानचंद के नाम पर है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.