ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 9 जून 2017

Administrator Jun 10, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में आयरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आयरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में भारतीय मूल के समलैंगिक नेता लिओ वरदकर को नियुक्त किया गया है| वरदकर आयरलैंड के सबसे युवा व पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री है| यह दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति है, जो स्वयं को खुलेआम समलैंगिक बताते है|

2. हाल ही में किस देश के सांसदों ने ईशनिंदा कानून को निरस्त कर दिया है?

डेनमार्क के सांसदों ने ईशनिंदा कानून को निरस्त कर दिया है| यह कानून लोगों को धार्मिक किताबों को जलाने तथा अपमान करने से रोकता था| डेनमार्क में किसी समुदाय के लोगों के खिलाफ उनके धर्म पर कोई टिप्पणी करना तथा उन्हें नीचा दिखाना अभी भी दंडनीय अपराध है|

3. हाल ही में आतंकियों को सहयोग करने के कारण किस देश ने मुस्लिम देशों के राजनयिक संबंध तोड़ दिये है?

आतंकियों को सहयोग करने के कारण इंडोनेशिया ने सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से संबंध तोड़ दिये है| इन देशों ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग करने तथा उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण राजनयिक संबंध तोड़े है|

4. इंदिरा जयसिंह कौन है?

इंदिरा जयसिंह भारत की प्रसिद्ध वकील तथा मानवाधिकार कार्यकर्ता है| हाल ही में इन्हें उस तीन सदस्यीय जांच समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिसका गठन संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार परिषद द्वारा किया गया है| इस समिति को म्यांमार के रोहिन्गया मुसलमनों के खिलाफ कथित मानवाधिकार हनन मामलों की जांच का कार्य सौपा गया है|

5. स्ट्रेटोलांच क्या है?

स्ट्रेटोलांच विश्व का सबसे बड़ा विमान है| इसमें 28 पहिये तथा बोइंग 747 विमान में लगाये जाने वाले 6 इंजन लगाये गये है| इसके पंखो का फैलाव 385 फीट है, जो कि फुटबॉल के मैदान की लंबाई से भी अधिक है| इसकी ऊंचाई 50 फीट है तथा बिना इंजन के इसका वजन 5 लाख पाउंड है| इस विमान का निर्माण बड़े रॉकेटों के लिए किया जा रहा है|

6. पिस्करियोवस्काई स्मारक कहाँ पर स्थित है?

पिस्करियोवस्काई स्मारक सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित है| यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनाया गया था| 186 कब्र वाले स्मारक में 4,20,000 लोगों को दफन किया है, जिनकी मौत भूख, बमबारी और गोलाबारी के कारण हुई थी| यहाँ पर 70,000 सैनिकों को भी दफन किया गया है, जो लेनिनग्राद और वर्तमान के सेंट पीटर्सबर्ग को बचाने के लिए शहीद हो गये थे|

7. भारत को पहला ग्रैंडस्लैम किसने दिलवाया था?

भारत को पहला ग्रैंडस्लैम 1999 में लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने फ्रेंच ओपन में पुरुष डबल का ख़िताब जीता था| पेस-भूपति टेनिस ग्रैंडस्लैम का ख़िताब जीतने वाली पहली जोड़ी है| इस टेनिस जोड़ी को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता था| वर्तमान में भूपति डेविस कप टीम के कोच है तथा पेस अभी भी टेनिस खेल रहे है| हाल ही में सिंगापुर आईटीएफ फ्यूचर्स टेनिस का खिताब किसने जीता है?

8. सिंगापुर आईटीएफ फ्यूचर्स टेनिस का खिताब किस भारतीय टेनिस खिलाडी ने जीता है?

सिंगापुर आईटीएफ फ्यूचर्स टेनिस के फाइनल मुकाबले में रामकुमार ने अमेरिका के रेमंड सारमींटो को 6-2, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| रामकुमार रामनाथन ने डेविस कप एशिया-ओसीनिया ग्रुप-1 के पहले दौर में भारत को न्यूजीलैंड पर जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह रामनाथन के कैरियर का 15वां ख़िताब है|

9. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है| यह दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है| यह दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण मुद्दों के बारे में आम लोगों को जागरुक करना है| पर्यावरण दिवस का इस वर्ष का विषय “कनेक्टिंग पीपल टू नेचर” रखा गया है|

10. हाल ही में शावूत उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

शावूत उत्सव वेस्ट बैंक के नेब्ल्स शहर में मनाया जा रहा है| यह उत्सव यहूदियों के हिब्रू कैलेंडर के तीसरे महीने सिवान के छठे दिन मनाया जाता है| इसे इसराइल के हार्वेस्ट सीजन के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है| इस उत्सव पर लोग पारंपरिक पकवान बनाते है, तथा ट्रेडिशनल कपडे पहनकर धार्मिक किताबें पढ़ते है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 8 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.