ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 10 अप्रैल 2017

Administrator Apr 10, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में मालविका सिन्हा को नियुक्त किया गया है| मालविका के पास विदेशी विनिमय विभाग, सरकार एवं बैंक खाता विभाग और आंतरिक ऋण प्रबंधन शाखा की जिम्मेदारी होगी।

2. 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस अभिनेता को “सर्वश्रेष्ठ अभिनेता” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अक्षय कुमार को “सर्वश्रेष्ठ अभिनेता” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार 2016 में आई फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए दिया गया है| यह फिल्म मुंबई के प्रसिद्ध नेवी अधिकारी के एम नानावती केस पर आधारित थी|

3. हाल ही में किस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल हेतु चुना गया है?

ओमकार मोदी की पहली फिल्म “अव्यक्त” को फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल हेतु चुना गया है| इस फिल्म में मोदी के अपने पिता के साथ संबंधो की यात्रा को दिखाया गया है| कैसे यह अव्यक्त दायित्व के साथ शुरू होता है और बिना नियमित रूप से बातचीत किए प्यार से भरा रिश्ता बन जाता है| यह फिल्म 11 मिनट 42 सेकेंड की है|

4. महात्मा गाँधी प्रवासी सुरक्षा योजना का संबंध किससे है?

महात्मा गाँधी प्रवासी सुरक्षा योजना का संबंध प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा से है| यह योजना वर्ष 2012 में आव्रजन जांच आवश्यक की श्रेणी में विदेश जाने वाले प्रवासियों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई थी| हाल ही में इस योजना को बंद करने का निर्णय लिया गया है|

5. बेलमोंट फोरम क्या है?

बेलमोंट फोरम वैश्विक पर्यावरण परिवर्तन अनुसंधान और अंतराष्ट्रीय विज्ञान परिषदों के लिए विश्व के प्रमुख और उभरते फंडर्स का एक उच्च स्तरीय समूह है| यह अध्ययन की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है, और समाज के लिए अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान प्राथमिकता को आगे लाने की कोशिश करता है| इसकी स्थापना 2009 में की गई थी|

6. मलाला युसुफजई कौन है?

मलाला युसुफजई सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बालिका है| इन्हें महिलाओं की शिक्षा और मानवधिकारों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | मलाला युसुफजई कनाडा की मानद नागरिकता प्राप्त करने वाले मात्र 6 लोगों में से एक है| हाल ही में मलाला युसुफजई को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत के रूप में नियुक्त किया गया है|

7. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से पुरे विश्व में मनाया जाता है| इसका उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण के लिए प्रेरित करना है|

8. “राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर” पुस्तक के लेखक कौन है?

“राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर” पुस्तक के लेखक समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री यशवंत सिंह है| यह पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के विचारों एवं कृत्यों पर केन्द्रित है| इस पुस्तक में उन कवियों, पत्रकारों, राजनीतिज्ञों, विचारकों तथा उन सभी परिचित-अपरिचित लोगों के दर्जनों आलेख है, चंद्रशेखर सिंह से किसी न किसी रूप से जुड़े हुए थे|

9. भारत और संयुक्त अरब अमीरात सांस्कृतिक समारोह कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

भारत और संयुक्त अरब अमीरात सांस्कृतिक समारोह मस्कट में आयोजित किया जा रहा है| यह समारोह दो प्रतिष्ठित महापुरुषों महात्मा गाँधी और दिवंगत शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान को श्रंद्धाजली देने के बाद शुरू किया गया| यह श्रंद्धाजली एक वीडियो के द्वारा दी गई|

10. मिस्बाह उल हक़ का संबंध किस खेल से है?

मिस्बाह उल हक़ का संबंध क्रिकेट से है| वर्तमान में मिस्बाह उल हक़ पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान है| हाल ही में इन्होने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 8 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.