ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 13 जनवरी 2017

Administrator Jan 13, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. मिरोस्लाव क्लोस का संबंध किस खेल से है?

मिरोस्लाव क्लोस जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी है| जर्मनी की टीम की और से उनके नाम सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड दर्ज है| इन्होनें 137 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक 71 गोल किये है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है| इन्हें 2006 विश्व कप में गोल्डन बूट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

2. हाल ही में किस खिलाडी ने स्कॉटिश जूनियर ओपन स्कवैश का ख़िताब जीता है?

स्कॉटिश जूनियर ओपन स्कवैश का ख़िताब श्रेयस मेहता ने जीता है| श्रेयस ने कोलंबिया के जुआन जोस टोरेस लारा के खिलाफ पांच गेम तक चले मैच में हार के कगार पर पहुंचने के बाद शानदार वापसी और 8-11, 8-11, 11-5, 11-6, 11-7 से जीत दर्ज करते हुए स्कॉटिश जूनियर ओपन स्कवैश का ख़िताब अपने नाम किया। श्रेयस ने यूएस जूनियर ओपन का खिताब भी जीता था।

3. हाल ही में आइस स्विमिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप किसने जीती है?

आइस स्विमिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जर्मनी की जूलिया विटिग ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए आइस स्विमिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है| जूलिया ने दिसंबर में 1000 मीटर फ्री स्टाइल आइस वाटर स्वीमिंग में 13 मिनट, 58 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

4. हाल ही में बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रेसिडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रेसिडेंट के रूप में विक्रम पाहवा को भारतीय संचालन का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है| इससे पहले पाहवा हार्ले डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक थे|

5. हाल ही में किस देश ने एफएम रेडियो बंद करने का निर्णय लिया है?

नार्वे ने एफएम रेडियो बंद बंद करने का निर्णय लिया है| ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है| नार्वे ने डिजिटल रेडियो को सपोर्ट करने के लिए ऐसा किया है|

6. द्वितीय विश्वयुद्ध की खबर किसने ब्रेक की थी?

पोलैंड पर नाजी आक्रमण की खबर पहली बार क्लेयर होलिंगवर्थ ही ब्रेक की थी, जो द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत थी| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में किस प्रदेश की सरकार ने सबसे बड़ी वाईफाई सेवा की शुरुआत की है?

महाराष्ट्र सरकार ने “मुंबईवाईफाई ” के नाम से भारत की सबसे बड़ी सार्वजानिक वाई-फाई सेवा की शुरुआत की है|

8. राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2017 कहाँ आयोजित किया जायेगा?

राष्ट्रिय युवा महोत्सव रोहतक में आयोजित किया जायेगा| केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामलों का विभाग प्रतिवर्ष युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है| इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम “डिजिटल इंडिया के लिए युवा” रखी गई है|

9. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है| विश्व हिंदी दिवस वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है| जबकि, राष्ट्रिय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रिय स्तर पर देशभर में मनाया जाता है|

10. ग्रिगोर दिमित्रोव का संबंध किस खेल है?

ग्रिगोर दिमित्रोव का संबंध टेनिस से है| हाल ही में उन्होंने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस का ख़िताब जीता है| ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस के फाइनल मुकाबले में दिमित्रोव ने निशिकोरी को 6-2, 2-6, 6-3 से हराकर ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस का ख़िताब अपने नाम किया| ग्रिगोर दिमित्रोव के करियर का यह पांचवा ख़िताब है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.