ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 14 अप्रैल 2017

Administrator Apr 14, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा समाजवादी पेंशन योजना पर रोक लगाई गई है?

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी पेंशन योजना पर रोक लगाई गई है| समाजवादी पेंशन योजना के स्थान पर मुख्यमंत्री पेंशन योजना शुरू की जायेगी| मुख्यमंत्री पेंशन योजना में समाज के दलित वर्ग को मुख्य रूप में शामिल किया जायेगा|

2. विश्व की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन कहाँ पर बनाई गई है?

विश्व की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन सिएटल में बनाई गई है| इस टनल मशीन का नाम सिएटल की पहली महिला मेयर के नाम ‘बर्था’ पर रखा गया है| जिसका व्यास 17.4 मीटर है| इसे अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रांसपोर्टेशन के लिए बनाया गया है|

3. विश्व की सबसे बड़ी, 11 टन वजनी अष्टधातु की रामचरितमानस कहाँ पर तैयार की गई है?

विश्व की सबसे बड़ी, 11 टन वजनी 22 फीट लंबी, 11 फीट चौड़ी 4.5 फीट ऊंची अष्टधातु की रामचरितमानस ग्वालियर में तैयार की गई है| इसमें हनुमानजी को रामचरितमानस पढ़ते हुए दिखाया गया है|

4. पोलियो वैक्सीन की खोज किसने की थी?

पोलियो वैक्सीन की खोज जोनास सॉल्क ने की थी| इस वैक्सीन में निष्क्रिय (मरे हुए) पोलियो वायरस की खुराक होती है| वर्तमान में पोलियोरोधी वैक्सीन को दो तरीके से दिया जाता है| 2016 में भारत देश को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चूका है|

5. हाल ही में एशियन बिजनेस वुमेन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

एशियन बिजनेस वुमेन पुरस्कार से भारतीय मूल की आशा खेमका को सम्मानित किया गया है| आशा खेमका को ब्रिटेन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘डेम कमांडर ऑफ़ द ब्रिटिश अंपायर’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्माेन पाने वाली आशा खेमका भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। आशा खेमका वर्तमान में ब्रिटेन में वेस्ट नॉटिंघमशायर कॉलेज की प्रिंसिपल पद पर कार्यरत है, पिछड़े वर्ग के लिए कार्य करती हैं|

6. अखिलेश गुप्ता कौन थे?

अखिलेश गुप्ता भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष थे| अखिलेश गुप्ता पूर्व इस्पात राज्यमंत्री एवं लखनऊ के मेयर रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो चुका है|

7. राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार की शुरुआत कब की गई थी?

राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार की शुरुआत 1966 में खान मंत्रालय द्वारा की गई थी| राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार को राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है| यह पुरस्कार वैज्ञानिकों को मूलभूत तथा अनुप्रयुक्त भूविज्ञान तथा खनन एवं संबंधित क्षेत्रों में उनकी असाधारण उपलब्धियों एवं योगदान के लिए दिया जाता है|

8. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में किसे चुना गया है?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को चुना गया है| हरभजन के पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, बांग्लादेश के हबीबुल बशर, इंग्लैंड के इयान बेल, न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड, आस्ट्रेलिया के माइक हसी, श्रीलंका के कुमार संगकारा, और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ को भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में चुना गया है। हरभजन सिंह इस सूची में भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में 1 से 18 जून के बीच किया जायेगा।

9. टाइगर वुड्स का संबंध किस खेल से है?

टाइगर वुड्स का संबंध गोल्फ से है| टाइगर वुड्स मास्टर्स टूर्नामेंट जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाडी है| टाइगर वुड्स अब तक 14 बार मेजर ख़िताब जीत चुके है| टाइगर वुड्स के नाम सबसे अधिक 683 हफ्ते तक नंबर वन गोल्फर रहने का विश्व रिकॉर्ड भी है। वुड्स 11 बार पीजीए प्लेयर ऑफ ईयर भी चुने जा चुके है|

10. ‘द हिट गर्ल’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘द हिट गर्ल’ पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक खालिद मोहम्मद है| इस पुस्तक में 1960 और 1970 के समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख की जीवनी का वर्णन किया गया है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 10 अप्रैल 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.