ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स 14 फरवरी 2017

Administrator Feb 14, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में जर्मनी के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जर्मनी के राष्ट्रपति के रूप में फ्रैंक वाँल्टर स्टाइनमायर को नियुक्त किया गया है| फ्रैंक वाँल्टर स्टाइनमायर जर्मनी की एसपीडी पार्टी के वरिष्ठ नेता है|फ्रैंक वाँल्टर स्टाइनमायर दो बार जर्मनी के विदेश मंत्री के पद पर भी रह चुके है|

2. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस रेडियो की प्रासंगिता तथा इसके मनोरंजन, संचार एवं सूचना के माध्यम के रूप पहचान बनाये रखने के तौर पर मनाया जाता है| इस वर्ष का विषय ‘आप हैं रेडियो’ रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी एवं रूचि लें|

3. भारत का पहला सौर ऊर्जा से रोशन होने वाला युद्धपोत कौनसा है?

“INS सर्वेक्षक’ देश का पहला सौर ऊर्जा से रोशन होने वाला युद्धपोत है| इसमें 17 सोलर शीट लगाई गई है| इससे 5.4 किलोवॉट बिजली प्राप्त होगी|

4. दुनिया के पंद्रह व्यस्त एयरपोर्ट में भारत के किस एयरपोर्ट को शामिल किया गया है?

दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शामिल किया गया है। इंटरनेशनल सिविल एविएशन आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट में पिछले साल नवंबर में आईजीआई की यात्री विकास दर सर्वाधिक 19.1% थी।

5. बहुर्राष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ‘अमन-17’ किस देश में शुरू किया गया है?

बहुर्राष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ‘अमन-17’ पाकिस्तान में शुरू किया गया है| इसमें पाकिस्तान सहित 37 देशों की नौसेना भाग ले रही है| इसमें चीन, रूस, तुर्की, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका, इंडोनेशिया और जापान अपने-अपने नौसैनिक जहाजों और उपकरणों के साथ इस नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहे है|

6. जिरो तैनुगूची कौन थे?

जिरो तैनुगूची जापान के महान आर्टिस्ट थे| जिरो तैनुगूची को उनके आर्ट वर्क जैसे ‘वॉकिंग मैन’ , द समिट ऑफ़ गॉडस, और ‘ द मैजिक माउंटेन’ के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. इंटरनेशनल डे ऑफ़ वुमन एंड गर्ल्स इन साइंस कब मनाया जाता है?

महिला एवं विज्ञान में लडकियों के अन्तराष्ट्रीय दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ वुमन एंड गर्ल्स इन साइंस) प्रतिवर्ष 11 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस विज्ञान के क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं के लिए एक स्टैंड लेने के लिए सभी के लिए एक अवसर के रूप में मनाया जाता है|

8. कृमि दिवस कब मनाया जाता है?

कृमि दिवस प्रतिवर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस नवजात शिशुओं और स्कूली बच्चों को परीजीवी कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

9. ‘पाकिस्तान: कोटिंग द अबिस’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘पाकिस्तान: कोटिंग द अबिस’ पुस्तक के लेखक सुरक्षा मामलों के जानकर तिलक देवेशर है| देवेशर ने अपनी इस पुस्तक में पाकिस्तान के वर्तमान संकट से परे उस देश को प्रभावित करने वाली जहाँ रुग्णता के बारे में जानकारी दी गई है|

10. लिएंडर पेस का संबंध किस खेल से है?

लिएंडर पेस का संबंध टेनिस से है| लिएंडर पेस युगल एवं मिश्रित मुकाबलों में भाग लेते है| लिएंडर पेस ने कई युगल एवं मिश्रित युगल स्पर्धायें जीती है| इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.