ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 15 फरवरी 2017

Administrator Feb 15, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में एसोचैम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उद्योग संगठन एसोसिएट चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष के रूप में संदीप जाजोदिया को नियुक्त किया गया है। संदीप मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड के सीएमडी हैं। बालकृष्णन गोयनका को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

2. हाल ही में पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में तहमीना जंजुआ को नियुक्त किया गया है| इस पद पर पहुँचने वाली पहली महिला है| तहमीना वर्तमान में जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाकिस्तान की स्थायी राजदूत हैं। इन्हें अमेरिका में पाक का राजदूत नियुक्त किया गया था। तहमीना विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता भी रह चुकी है।

3. ‘एरो इंडिया’ 2017 कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

‘एरो इंडिया’ 2017 बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है| इसमें 270 भारतीय और 279 विदेशी कंपनिया शामिल है| ‘एरो इंडिया’ एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है| इसमें दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू लड़ाकू विमान सुखोई, एफ 16, टायफून, रूस के सुखोई 35, तेजस, लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर तथा देसी एईडब्ल्यू एंड एस सिस्टम वाला विमान प्रदर्शित किये जायेंगे| बीस साल में पहली चीन इस एरो इंडिया में हिस्सा ले रहा है|

4. ड्रोन टैक्सी सेवा किस शहर में शुरू की जायेगी?

यूएई के शहर दुबई में ड्रोन टैक्सी शुरूकी जायेगी। यह सेवा शुरू करने वाला दुबई दुनिया का पहला शहर है। इसमें दो लोग सफर कर पाएंगे। इसे ग्राउंड स्थित कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया जाएगा। यह 30 मिनट तक 160 किमी/घंटे की गति से उड़ सकती है।

5. हाल ही में भारत के किस तबला वादक को ग्रैमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

भारत के तबला वादक संदीप दास को ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार वर्ल्ड म्यूजिक कैटेगरी में यो यो मा के साथ ‘सिंग मी होम’ में जुगलबंदी के लिए मिला है। पंडित रविशंकर के नाम चार ग्रैमी पुरस्कार हैं, जिनमें से दो व्यक्तिगत और दो साझा पुरस्कार हैं|

6. सलमा सिद्दीकी कौन थी?

सलमा सिद्दीकी उर्दू भाषा की प्रसिद्ध लेखिका थी| सलमा सिद्दीकी की प्रमुख कृतियों में अर्श का पाया, पुरानी निवासी, अंधा और एक था लड़का, भरोसा, मंगल सूत्र, समझौता, गिलहरी की बहन, मिट्टी का दीपक शामिल हैं। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में ईरान फ्रंज बैडमिंटन पुरुष युगल का ख़िताब किसने जीता है?

ईरान फ्रंज बैडमिंटन पुरुष युगल का ख़िताब अर्जुन मादाथिल रामचंद्रन और रामचंद्रन श्लोक की जोड़ी ने जीता है| इन्होने केनास अदी हरयांतो और मोहम्मद रेजा पहलेवी की इंडोनेशिया की पांचवी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 11-8, 11-8, 11-9 से हराकर ईरान फ्रंज बैडमिंटन पुरुष युगल का ख़िताब जीता है|

8. मॉरमॉन सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

मॉरमॉन सम्मेलन केरल के पथानामथिट्टा जिले में पंपा नदी के तट पर आयोजित किया जा रहा है| इस समारोह को एशिया का सबसे बड़ा ईसाईं धार्मिक रिट्रीट कहा जाता है| यह सम्मेलन मार थोमा इवैन्जेलिस्टिक एसोसिएशन, मालाबार के मलनकारा मार्च थॉमस सीरियन चर्च की मिशनरी विंग और सरकारी एजेंसियों द्वारा किया जाता है|

9. हाल ही में किस देश के कोर्ट ” वैलेंटाइंस डे” मनाने पर रोक लगाई गई है?

पाकिस्तान के कोर्ट ने ” वैलेंटाइंस डे”मनाने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई गई है| इसे इस्लाम के विरुद्ध माना गया है, इसलिए ” वैलेंटाइंस डे” पर रोक लगाई गई है|

10. लोकटक झील कहाँ पर स्थित है?

लोकटक झील मणिपुर में स्थित है| इसे मणिपुर की लाइफलाइन माना जाता है तथा यह उत्तर-पुर्वीय भारत की ताजा पानी की सबसे बड़ी झील है| यह झील यहाँ मिलने वाली वनस्पति फुम्दी के लिए प्रसिद्ध है| इस झील का प्रयोग स्थानीय क्षेत्र में सिंचाई, पीने का पानी तथा हाइड्रोपावर उर्जा उत्सर्जित करने के लिए किया जाता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.