ExamVeda
Login
Home

हिंदी करेंट अफेयर्स, 15 जून 2017

Administrator Jun 16, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की उच्चायुक्त के रूप में रुचिरा कंबोज को नियुक्त किया गया है| कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी है| कंबोज भारत सरकार के चीफ ऑफ़ प्रोटोकॉल पद पर पहुंचने वाली पहली महिला है| वर्तमान में कंबोज यूनेस्को पेरिस के लिए भारत की स्थायी प्रतिनिधि के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में ‘वन डॉग पॉलिसी’ कहाँ पर लागू की गई है?

‘वन डॉग पॉलिसी’ चीन में लागू की गई है| ‘वन डॉग पॉलिसी’ लागू होने के बाद चीन में कोई भी व्यक्ति दो कुत्ते नही पाल सकता है| अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उस पर करीब 19,500 रु. का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा जर्मन शेफर्ड समेत 40 प्रजाति के कुत्ते पालने पर पाबंदी लगा दी गई है।

3. हाल ही में ब्रिटेन में पहली महिला सिख सांसद कौन बनी है?

ब्रिटेन में पहली महिला सिख सांसद प्रीत गिल बनी है| गिल स्थानीय पार्षद के तौर पर काम कर चुकी हैं| बर्मिघम ऐजबेस्टन की सीट पर हमेशा दर्शकों द्वारा महिला सांसद चुनी जाती हैं|

4. एडम वेस्ट कौन थे?

एडम वेस्ट प्रसिद्ध बैटमैन टीवी सीरीज के अभिनेता थे| ये विश्व के पहले थे, जिन्होंने बैटमैन का किरदार निभाया था| इन्हें कार्टून सुपर हीरो के रूप में जाना जाता था| वर्तमान में ये वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर कार्य कर रहे थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में “लीजन डी ऑनर” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

“लीजन डी ऑनर” पुरस्कार से अभिनेता सोमित्र चटर्जी को सम्मानित किया गया है| “लीजन डी ऑनर” पुरस्कार फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है| इस पुरस्कार से सत्यजीत राय, पं. रविशंकर, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और कमल हासन को सम्मानित किया जा चुका है| सोमित्र चटर्जी को दादा साहेब फाल्के, पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

6. हिस्ट्रोरिक फुटबॉल मैच कहाँ पर खेला जाता है?

हिस्ट्रोरिक फुटबॉल इटली में खेला जाता है| इस खेल की शुरुआत 16वीं शताब्दी में हुई थी| हिस्ट्रोरिक फुटबॉल मैच प्रतिवर्ष जून में खेला जाता है| यह एक बेहद हिंसक फुटबॉल मैच होता है| इस खेल में दोनों टीमों में 27 खिलाडी होते है, जो रेट के मैदान पर 50 मिनट तक बिना रुके लगातार खेलते रहते है|

7. हाल ही में ड्रैगन बोट फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

ड्रैगन बोट फेस्टिवल कोलकाता में आयोजित की जा रही है| ड्रैगन बोट फेस्टिवल चीन, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और ताईवान में प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है| जिसमें बोट रेस करवाई गई थी। यह उत्सव चीनी विद्वान कु युआन की याद में मनाया जाता है जिन्होंने तीसरी सदी में सरकार की नीतियों से तंग आकर नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी।

8. अन्तराष्ट्रीय एल्बिनिज्म (धवलता) दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तराष्ट्रीय एल्बिनिज्म (धवलता) दिवस प्रतिवर्ष 13 जून को मनाया जाता है| एल्बिनिज्म एक दुर्लभ और गैर संक्रामक, अनुवांशिक रूप से जन्म के समय मौजूद रहने वाला विकार है| इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति अधिकतर द्दष्टहीन होते है तथा इन्हें त्वचा कैंसर होने का भी खतरा होता है| यह दिवस धवलता के शिकार लोगों से विश्व में होने वाले भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

9. हाल ही में सेंट एंथोनी डे कहाँ पर बनाया जा रहा है?

सेंट एंथोनी डे पुर्तगाल की राजधानी लिस्बनमें मनाया जा रहा है| यह दिन लिस्बनके संरक्षक संत सेंट एंथोनी की याद में मनाया जाता है| यह सेंट एंथोनी डे प्रतिवर्ष 13 जून को मनाया जाता है|

10. हाल ही में आइल ऑफ व्हाइट फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

आइल ऑफ व्हाइट फेस्टिवल ब्रिटिश आइलैंड आइल ऑफ़ व्हाइट के शहर न्यूपोर्ट में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल की शुरुआत 1968 में काउंटर-कल्चर इवेंट के रूप में हुई थी| वर्तमान में इस फेस्टिवल को म्यूजिक फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में संगीत से जुड़े लोग बहुत अधिक संख्या में भाग लेते है|

हिंदी करेंट अफेयर्स, 14 जून 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.