ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 16 फरवरी 2017

Administrator Feb 16, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. आसियान सम्मेलन की मेजबानी किस देश सौपी गई है?

आसियान सम्मेलन की मेजबानी भारत को सौपी गई है| आसियान दक्षिण एशियाई देशों का एक संगठन है| यह संगठन कट्टरता की रोकथाम के कार्य करता है|

2. इंद्रधनुष 2.0 क्या है?

इंद्रधनुष 2.0 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको हेतु व्यपाक पुनपूंजीकरण प्रक्रिया शुरु की गई है| इंद्रधनुष 2.0 का मुख्य उद्देश्य गैर-निष्पादित परिसंपतियों (एनपीए) के रूप में कुछ शीर्ष दोषी खाताधारकों की पहचान करते हुए पर्याप्त प्रावधान बनाना है|

3. एडम वोजेस का संबंध किस खेल से है?

एडम वोजेस का संबंध क्रिकेट से है| एडम वोजेस ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाडी है| नवम्बर 2016 में शेफील्ड शील्ड मैच में सर में गेंद लगने पर वे इलाज के कारण लम्बे समय तक राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर रहे थे| हाल ही इन्होने संन्यास लेने की घोषणा की है|

4. हाल ही में ‘वन बिलियन राइजिंग’ कैंपेन कहाँ पर शुरू किया गया है?

‘वन बिलियन राइजिंग’ कैंपेन मनाली में शुरू किया गया है| इसकी शुरुआत 2013 में वैलेंटाइन डे पर हुई थी| यह महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ शुरू किया गया है। यह प्रतिवर्ष फरवरी से आठ मार्च तक दुनिया भर के देशों में लोगों को महिलाओं बच्चों के साथ होने वाली हिंसा के प्रति जागरुक किया जाता है। इसके लिए सब लोग एक खुले मंच पर इकट्ठा होकर नाचते हैं ताकि लोगों को बता सकें कि नाच-गाकर भी हिंसा का खात्मा हो सकता है।

5. भारत का पहला फ्लोटिंग स्कूल कहाँ पर शुरू किया गया है?

भारत का पहला फ्लोटिंग स्कूल मणिपुर में शुरू किया गया है| इस स्कूल का नाम लोकटक फ्लोटिंग स्कूल रखा गया है| यह भारत का पहला स्कूल है जिसका उद्देश्य इन क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा प्रदान कराना तथा बच्चों में स्कूल छोड़े जाने की दर को कम करना है| इस स्कूल का निर्माण लोकटक झील के मछुआरों की युनियन तथा एनजीओ पीपल रिसोर्स डेवलपमेंट एसोसिएशन (पीआरडीए) के सहयोग से किया गया है|

6. सैन्य अभ्यास कोबरा गोल्ड 2017 कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

सैन्य अभ्यास कोबरा गोल्ड 2017 थाईलैंड में आयोजित किया जा रहा है| इस सैन्य अभ्यास में 30 देश भाग लेंगे| कोबरा गोल्ड को एशिया-पसिफिक क्षेत्र का सबसे बड़ा सैन्य युद्धाभ्यास माना जाता है| इसे प्रतिवर्ष थाईलैंड में ही आयोजित किया जाता है| इसमें तीन प्रमुख प्रशिक्षण शामिल है- संयुक्त शस्त्र अभ्यास, कमांड पोस्ट अभ्यास एवं स्थानीय थाई लोगों की सहायता के लिए प्रशिक्षण है|

7. दिव्यांगो के लिए जॉब पोर्टल किस राज्य में शुरू किया गया है?

दिव्यांगो के लिए भारत का पहला जॉब पोर्टल गुजरात में शुरू किया गया है| इस जॉब पोर्टल http://divyashaktigujarat.com के माध्यम से दिव्यांगजन अपने लिए रोजगार की तलाश कर सकते है|

8. “शशि कपूर – द हाउसहोल्डर, द स्टार” पुस्तक के लेखक कौन है?

“शशि कपूर – द हाउसहोल्डर, द स्टार” पुस्तक के लेखक असीम छाबड़ा है| यह असीम छाबड़ा द्वारा लिखी गई पहली पुस्तक है| इस पुस्तक में शशि कपूर के व्यक्तित्व के बारे वर्णन किया गया है| 9. किस शहर को मंदिरों के शहर के नाम से जाना जाता है? महाबलिपुरम को मंदिरों के शहर के नाम से जाना जाता है| पहले महाबलिपुरम को मामल्लापुरम के नाम से जाना जाता था| यह तमिलनाडु राज्य में स्थित है| यह भव्य मंदिरों, स्थापत्य और सागर-तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध है|

10. अन्तराष्ट्रीय वैक्सीन संस्थान (IVI) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

अन्तराष्ट्रीय वैक्सीन संस्थान (IVI) का मुख्यालय दक्षिण कोरिया के सियोल में स्थित है| विशेष रूप से यह संस्थान बच्चों की रक्षा करने के लिए तथा घातक संक्रामक रोगों के उपचार के लिए कार्य करती है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.