ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 16 मई 2017

Administrator May 17, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में अमिताभ बच्चन को नियुक्त किया गया है| अमिताभ बच्चन हेपेटाइटिस की रोकथाम के संबंध में लोगों में जागरूकता फैलायेंगे|

2. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ई-कृषि संवाद शुरू किया गया है?

कृषि मंत्रालय द्वारा ई-कृषि संवाद शुरू किया गया है| यह किसानों के लिए एक विशिष्ठ इन्टरनेट आधारित ऑनलाइन मंच है| किसान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की वेबसाईट http://www. icar.org.in से किसान सीधे, प्रभावी एवं सुगम संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते है|

3. बहामास क्या है?

बहामास लुकायन द्वीप समूह के भीतर एक आधिकारिक राज्य है| इसे बहामास राष्ट्रमंडल के रूप में भी जाना जाता है| बहामास की राजधानी नासाऊ है, तथा इसकी मुद्रा डॉलर है| हाल ही में बहामास के प्रधामंत्री के रूप में हूयबर्ट मिनिस को नियुक्त किया गया है|

4. हवासोंग-12 क्या है?

हवासोंग-12 उत्तर कोरिया की जमीन से जमीन पर मार करने वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है| हाल ही में उत्तर कोरिया द्वारा इसका सफल परिक्षण किया गया है|

5. एंजेला रीड कौन है?

एंजेला रीड अमेरिका व्हाइट हाउस की पहली महिला ‘चीफ अशर’ थी| एंजेला रीड के पास व्हाइट हाउस के आवास की सभी गतिविधियों की देखरेख की जिम्मेदारी थी| हाल ही में एंजेला रीड ‘चीफ अशर’ के पद से बर्खास्त कर दिया गया है|

6. एस रामास्वामी कौन थे?

एस रामास्वामी पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री थे| रामास्वामी डीएमके-सीपीआई गठबंधन मंत्रालय में गृहमंत्री तथा एआईएडीएमके-सीपीआई गठबंधन में संक्षिप्त अवधि के लिए मुख्यमंत्री भी बने थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हरप्रीत का संबंध किस खेल से है?

हरप्रीत का संबंध कुश्ती से है| हाल ही में हरप्रीत ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है| हरप्रीत सिंह एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान है|

8. झूलन गोस्वामी का संबंध किस खेल से है?

झूलन गोस्वामी का संबंध महिला क्रिकेट है| झूलन गोस्वामी पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है| हाल ही में झूलन गोस्वामी महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 153 मैचों में 181 विकेट लिए है।

9. राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को मनाया जाता है| यह दिवस भारत की प्रौधोगिकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस का विषय ‘समावेशी और सतत विकास के लिए प्रौधोगिकी’ रखा गया है|

10. हाल ही में हैरी उरात्सउ उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

हैरी उरात्स फ्रांस के सेंट निवेल शहर में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में लोग ट्रेडिशनल कपडे पहनकर आते है, जिसमे बड़ी नदी बेल्स लगी होती है| इन्हें बेलरिन्गर्स या जोआलदुनाक भी कहते है| यहाँ के लोग की मान्यता है कि इनके इस तरह के कपडे पहनकर घूमने से बुरी आत्माएं दूर भाग जाती है|

हिंदी करंट अफेयर्स, 15 मई 2017

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.