ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स,17 फरवरी 2017

Administrator Feb 17, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. विश्व का सबसे ऊँचा साईकिल मार्ग कहाँ खोला गया है?

विश्व का सबसे ऊँचा साईकिल मार्ग दक्षिण-पूर्वी चीन के शियामें शहर में खोला गया है| यह मार्ग 5 मील लंबा एवं 16 फुट है| यह “घुमावदार” मार्ग सिर्फ साइकिलों के बनाया गया है|

2. नेचर फेस्ट कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

नेचर फेस्ट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के साइरोपा में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में आयोजित किया जा रहा है| इसका आयोजन यूनेस्को ने भारतीय वन्य जीव संस्थान के साथ सयुंक्त रूप से किया है| ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को यूनेस्को ने 2014 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है|

3. अन्तर्राष्ट्रीय सिक्का मेला कहाँ आयोजित किया जा रहा है?

अन्तर्राष्ट्रीय सिक्का मेला केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में आयोजित किया जा रहा है| इस मेले में राजा महाराजाओं और रजवाड़ों के दौर के सिक्कों की प्रदर्शनी की जायेगी|

4. नासिर जमशेद का संबंध किस खेल से है?

नासिर जमशेद का संबंध क्रिकेट से है| हाल ही में नासिर जमशेद को भ्रष्टाचार विरोधी संहिता का उल्लंघन के मामले में दोषी गया है| इसीलिए हाल ही में नासिर जमशेद को क्रिकेट सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया है|

5. हाल ही में लॉरेस स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द इयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

लॉरेस स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द इयर पुरस्कार से विश्व के महान धावक उसैन बोल्ट को सम्मानित किया गया है| उसैन बोल्ट को चौथी बार लॉरेस स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| लॉरेस स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द इयर पुरस्कार को खेलों के ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है| इस पुरस्कार हेतु खिलाडियों का चयन विश्व मिडिया द्वारा किया जाता है| इसमें विजेताओं का चयन लॉरेस विश्व खेल अकादमी के सदस्यों के द्वारा किया जाता है|

6. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख शांतिदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

फ्रांस के जीन पियरे लैक्रोइक्स को संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख शांतिदूत के रूप में नियुक्त किया गया है| जीन पियरे लैक्रोइक्स फ्रांस के प्रधानमंत्री के तकनिकी सलाहकार रह चुके है| वर्तमान में जीन पियरे लैक्रोइक्स संयुक्त राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन (एनयूओआई) के निदेशक के पद कार्यरत है|

7. एडेल कौन है?

एडेल एक महान गायिका है| हाल ही में इन्हें एल्बम ऑफ़ द ईयर, रिकॉर्ड ऑफ़ द ईयर, सॉंग ऑफ़ द ईयर, बेस्ट पॉप सोलो परफॉरमेंस और बेस्ट पॉप एल्बम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| ये तीनों शीर्ष पुरस्कार जीतने वाली एडेल पहली गायिका है|

8. AG-600 जो कि वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा उभयचर विमान है उभयचरहै, किस देश द्वारा निर्मित किया गया है?

उभयचर विमान चीन के द्वारा निर्मित किया गया है| उभयचर विमान अधिकतम टेकऑफ़ वजन (53.5 टन)और (4500 किमी) की उड़ान रेंज जैसी विशेषताओं से युक्त AG-600 विश्व के अन्य उभयचर विमानों से बेहतर है|

9. लैमन फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

लैमन फेस्टिवल फ्रांस के मेंटन शहर में आयोजित किया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष फरवरी में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में नींबू और संतरे से कई तरह के स्कल्पचर बनाये जाते है|

10. सेन सेबेस्टियन फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

स्पेन के पियोराना शहर में सेन सेबेस्टियन फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है| कई वर्षो पूर्व पहले जारमप्ला नाम का व्यक्ति पशुओ को चुराता था और उससे बदला लेने के लिए लोग उस पर फेंकते थे| सेन सेबेस्टियन फेस्टिवल प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसमें एक व्यक्ति जारामप्ला की तरह मास्क से चेहरा ढककर आता है और लोग उसे शलगम मारते हैं।

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.