ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 18 जनवरी 2017

Administrator Jan 19, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. बारगढ़ धनु यात्रा किस प्रदेश में निकाली जाती है?

विश्व की सबसे बड़ी मुक्तावाकाश रंगमंच मानी जाने वाली ओड़िसा की ग्यारह दिन की बारगढ़ धनु यात्रा हाल ही में सम्पन्न हो गई है| परंपरा के अनुसार भगवान कृष्ण और उनके भाई बलराम को कंस के मंत्री अकरूर ने दरबार में आमंत्रित किया था| लड़ाई के बाद कंस के वध के साथ ही कंस के क्रूर शासन का अंत हो गया था| कंस ने बारगढ़ कस्बे पर 11 दिन तक राज किया था| इस बारगढ़ धनु यात्रा निकाली जाती है|

2. भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय सेना दिवस प्रतिवर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को यह पदभार ग्रहण किया था। हाल ही में भारतीय सेना ने 69वां सेना दिवस मनाया है|

3. सिनुलोग सेंटो निनो फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

फिलीपींस के शहर सिबू सिटी में सिनुलोग सेंटो निनो फेस्टिवल प्रतिवर्ष जनवरी महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है| यह फिलीपींस का सबसे बड़ा धार्मिक फेस्टिवल है।

4. क्लोनकिल्टी वाटरफ्रंट मैराथन कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

क्लोनकिल्टी वाटरफ्रंट मैराथन आयरलैंड में आयोजित किया जाता है| हाल ही में एड्रिन की तस्वीर आयरलैंड की क्लोनकिल्टी वाटरफ्रंट मैराथन के मैडल पर छापी गई है| यहां हर साल इंस्पिरेशनल और अपने फील्ड में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के फोटो मेडल पर छापने की परंपरा है। मेडल पर एड्रिन के साथ ही बोस्टन मैराथन में 1966 में दौड़ी पहली महिला बॉबी गिब्स, मैराथन रिकॉर्ड होल्डर पॉऊला रैडक्लिफ सहित कई हस्तियों के चित्र छापे जा चुके है।

5. हाल ही में अपने किस्म की पहली डाक सेवा-डिजिटल डाकिया का शुभारंभ कहाँ पर किया गया है?

अपने किस्म की पहली डाक सेवा-डिजिटल डाकिया का शुभारंभ मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में किया गया है| इसका सेवा का उद्देश्य नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देना है| डिजिटल डाकिया यानि डिजिटल पोस्टमैन विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को नकदी रहित लेनदेन के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उसके फायदों के बारे में जानकारी दी जायेगी|

6. भारत की पहली सौर उर्जा से संचालित नाव ‘आदित्य’ किस राज्य में शुरू की गई है?

भारत की पहली सौर उर्जा से संचालित नाव ‘आदित्य’ कोच्ची (केरल) में शुरू की गई है| इस नाव की छत पर 78 सौर पैनल लगे हुए है और इस नाव में 75 लोगों के बैठने की व्यवस्था है| यह नाव बिना शोर और मामूली कंपन (वाइब्रेशन) के साथ अधिकतम 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है|

7. हाल ही में किस अफ्रीकी देश ने बुर्के के उत्पादन, बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है?

अफ्रीकी देश मोरक्को ने सुरक्षा कारणों से बुर्के के उत्पादन, बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है| गृह मंत्रालय ने सभी खुदरा व्यापारियों को बुर्के का भंडार ख़त्म करने 2 दिन का समय दिया है|

8. राष्ट्रीय संग्रहालय कहाँ पर स्थित है?

राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली में स्थित है| इसकी स्थापना 1949 में की गई थी| इसमें 2 लाख से अधिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमे कीमती गहने, पेंटिंग, राजाओं के शस्त्र दुर्लभ सजाने वाले सामान शामिल हैं। इसमें सभ्यता के चरणों विभिन्न धर्मों से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।

9. हाल ही में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

दंगल फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह फिल्म कुश्ती पर आधारित थी| इसमें आमिर खान और साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में थे|

10. हाल ही में किस अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

आलिया भट्ट को “उड़ता पंजाब” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इस फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.