ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 19 जनवरी 2017

Administrator Jan 19, 2017 2017 0 comments
Share this article

1. मेसुत ओजिल का संबंध किस खेल है?

आर्सेनल फुटबॉल क्लब के मिडफिल्डर मेसुत ओजिल को हाल ही में जर्मन प्लेयर ऑफ़ इयर चुना गया है| मेसुत ओजिल को पांचवी बार जर्मन प्लेयर ऑफ़ इयर चुना गया है|

2. सलारजंग सग्रहालय कहाँ पर स्थित है?

सलारजंग सग्रहालय हैदराबाद में स्थित है| इसकी स्थपाना 1951 में की गई थी| यह संग्रहालय एशिया का सबसे बड़ा और पुराना संग्रहालय है| इस संग्रहालय में ओरंगजेब की तलवार, टीपू सुल्तान की अलमारी, शाहजहाँ व जहाँगीर की कटार है| इस संग्रहालय का एक मुख्य आकर्षण 19वीं सदी की ब्रिटिश संगीतमय घड़ी है, जिसे इंग्लैंड से लाया गया था। इस घड़ी को देखने के लिए घड़ी के सामने बाकायदा बेंच और कुसिर्यों का इंतज़ाम किया गया है।

3. चन्द्रमा पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति कौन थे?

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री युजिन सरनेन चन्द्रमा पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति थे| युजिन सरनेन अपोलो 17 मिशन के कमांडर थे| युजिन सरनेन एक तेज-तर्रार नेवी एविटर भी थे| उन्हें 1963 में नासा ने अपने अंतरिक्ष अभियान के लिए चुना था| हाल ही में उनका निधन हो गया है|

4. गर्व-2 मोबाइल एप क्या है?

गाँवो में विदुयतीकरण के बाद हर घर बिजली पहुँचाने के सपने को साकार करने के लिए उर्जा मंत्रालय ने गर्व-2 मोबाइल एप लांच किया है| देश के सभी गावों को बिजली से जोड़ने के लिए इस एप को लांच किया गया है|

5. पहली हवाई एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत किस राज्य में की गई है?

पहली हवाई एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत कर्नाटक में की गई है| यह सेवा एविएटर्स एयर रेस्क्यू लिमिटेड द्वारा संचालित की गई है| हवाई एम्बुलेंस के लिए एक समर्पित आपातकालीन संपर्क नंबर 155350 है|

6. विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत के किस राज्य में स्थित है?

विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत के गुजरात के मोटेरा में स्थित है| इस स्टेडियम में 1.10 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है| इस स्टेडियम में 76 कॉर्पोरेट बक्से, चार ड्रेसिंग रूम, एक क्लब हाउस और एक ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल है।

7. भारत अन्तराष्ट्रीय परिधान मेला (IIGF) कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

भारत अन्तराष्ट्रीय परिधान मेला (IIGF) नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| यह मेला परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भारत अन्तराष्ट्रीय परिधान मेला IIGF एशिया में सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय मेलों में से एक है, जिसमें विदेशी परिधान खरीददारों के उत्पादों के स्रोत है|

8. हाल ही में ‘गणमान्य भारतविद’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

गणमान्य भारतविद’ पुरस्कार से चीन के प्रोफेसर यू लांग यू को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार प्रख्यात विद्वानों को भारत दर्शन का अध्ययन/शिक्षण/अनुसंधान, विचार, इतिहास, कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य, सभ्यता, समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है| इसकी पुरस्कार राशि 20000 अमेरिकी डॉलर है|

9. वेट फुट, ड्राई फुट (wet foot, dry foot) निति क्या है?

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका में आने वाले क्यूबाई प्रवासियों को एक साल बाद क़ानूनी तौर पर स्थायी निवासी बनने की अनुमति देने वाली दो दशक पुरानी वेट फुट , ड्राई फुट निति को खत्म कर दिया है| उनके इस फैसले को क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है|

10. पश्चिम एशिया शांति शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

पश्चिम एशिया शांति शिखर सम्मेलन पेरिस में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन का आयोजन इजरायल और फिलिस्तान के बीच धीमी शांति वार्ता को गति देने के लिए किया गया है| इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 70 देशों के प्रतिनिधि यहाँ एकत्रित हुए है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.