ExamVeda
Login
Home

हिंदी करंट अफेयर्स, 1 मार्च 2017

Administrator Mar 01, 2017 2017 0 comments
Share this article

1.हाल ही में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में गोपाल बागले को नियुक्त किया गया है| ये वर्तमान में विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान प्रभाग के संयुक्त सचिव थे। बागले कनाडा में भारत के नये उच्चायुक्त बन गए हैं। ये इस्लामाबाद में उप उच्चायुक्त पद पर भी रह चुके है| इन्हें पाकिस्तान मामलों में विशेषज्ञ माने जाते है|

2. पी. रविशंकर कौन थे?

पी. रविशंकर पूर्व विदेश मंत्री थे| रविशंकर इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी की कांग्रेस सरकारों में मंत्री रह चुके है| ये आंध्रपदेश हाईकोर्ट के जज तथा केरल के उपराज्यपाल के पद पर भी रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

3. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में खुर्शीद ए गनी को नियुक्त किया गया है| गनी 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है| इन्होने विभिन्न पदों पर कार्य किया है| ये केंद्र सरकार के मंत्रालयों में अहम पदों रह हुके है| इन्हें आपातकाल के समय में राज्यपाल के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था|

4. हाल ही में इटली सबसे बड़ी फ़ूड फाइट कहाँ पर आयोजित की जाती है?

इटली सबसे बड़ी फ़ूड फाइट इटली के उत्तरी शहर इवरिया में आयोजित की जा रही है| यह इटली की सबसे बड़ी फ़ूड फाइट है| प्रतिवर्ष इस लड़ाई में 9 टीमें भाग लेती है, तथा एक दुसरे पर संतरे फेकंती है| इसकी शुरुआत 1858 में की गई थी|

5. हिना सिद्धू का संबंध किस खेल से है?

हिना सिद्धू का संबंध निशानेबाजी से है| हिना सिद्धू ने हाल ही में आईएसएसएफ विश्वकप (राइफल-पिस्टल-शाटगन) में बेहतरीन पर्दर्शन करते हुए 10 मीटर पिस्टल की युगल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|

6. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

प्रियंका चोपड़ा को ‘पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार 2017′ में पसंदीदा नाटकिय अभिनेत्री’ (फेवरट ड्रामेटिक टीवी एक्ट्रेस) से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह प्रियंका का दूसरा पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार है| प्रियंका चोपड़ा को ‘‘क्वांटिको’ में अपनी भूमिका के लिए 2016 में ‘नए टीवी सीरीज के लिए पसंदीदा अभिनेत्री’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

7. ट्रेन टू पाकिस्तान उपन्यास के लेखक कौन है?

ट्रेन टू पाकिस्तान उपन्यास के लेखक सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार खुशवंत सिंह थे| इस उपन्यास में पंजाब के एक कल्पित गांव ‘मनु माजरा’ की कहानी का वर्णन किया गया है| यह गाँव भारत-पाक सीमा के क़रीब स्थित है यहाँ सदियों से मुसलमान और सिख मिल-जुल कर रह रहे हैं। लेकिन देश के विभाजन के समय स्थितियाँ बदल जाती हैं और लोग एक-दूसरे के ख़ून के प्यासे हो जाते हैं। खुशवंत सिंह को अमेरिका के ग्रोव प्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

8. माई नेम इज अबु सलेम पुस्तक के लेखक कौन है?

माई नेम इज अबु सलेम के लेखक एस हुसैन जैदी है| इस पुस्तक में अंडरवर्ल्ड सरगना अबू सलेम के सभी तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है| इस पुस्तक में अबू सलेम की निजी जीवन और आपराधिक जीवन के साथ साथ फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी और अबुल सलेम के संबंधो पर भी प्रकाश डाला गया है| हुसैन जैदी एक भारतीय लेखक और पूर्व खोजी पत्रकार है| इन्होने ‘डोंगरी टू दुबई’ नामक पुस्तक भी लिखी है|

9. किस महल को अंबा विलास महल के नाम से जाना जाता है?

मैसूर महल मैसूर महल को अंबा विलास महल के नाम से जाना जाता है। इस महल में इंडो-सारासेनिक, द्रविडियन, रोमन और ओरिएंटल शैली का वास्तुशिल्प देखने को मिलता है। इस तीन तल्ले महल के निर्माण में निर्माण के लिए भूरे ग्रेनाइट, जिसमें तीन गुलाबी संगमरमर के गुंबद का सहारा लिया गया है। महल के साथ-साथ यहां 44.2 मीटर ऊंचा एक पांच तल्ला टावर भी है, जिसके गुंबद को सोने से बनाया गया है। यह महल विश्व के सर्वाधिक घूमे जाने वाले स्थलों में से एक है। इसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे विश्व के 31 अवश्य घूमे जाने वाले स्थानों में रखा है।

10. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है|

Share with your Friends

Help others discover this useful content.

Join The Discussion

Have something to add? Share your thoughts.

Comments 0

Discussion from ExamVeda readers.
Be the first one to review. Share your thoughts about this topic.